Leg Exercise: जब हम वर्कआउट करते हैं तो शरीर की हर मसल पर काम करना बेहद जरूरी होता है। अमूमन लोग लेग एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन लोअर बॉडी ट्रेनिंग करने से आपकी अपर बॉडी मसल ग्रोथ को भी फायदा मिलता है। लेग वर्कआउट करने से आपकी बॉडी की कुछ बड़ी मसल्स पर असर पड़ता है और फिर इससे मसल बिल्डिंग में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, लेग वर्कआउट आपके पैरों की हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। जिसके कारण पैरों की इंजरी होने की संभावना काफी कम होती है। लेग वर्कआउट करने के लिए अक्सर हम सभी जिम का रूख करते हैं। जिम में आपको ऐसी कई मशीन मिल जाती हैं, जो लेग वर्कआउट करने में आपकी मदद करती है। इतना ही नहीं, इन मशीन की मदद से आप पैरों की अलग-अलग मसल्स को टारगेट करते हुए वर्कआउट कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही मशीनों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पैरों को टोन्ड करने में मददगार साबित होंगी-
ट्रेडमिल

अगर आप अपने पैरों को टोन्ड करने के साथ-साथ अतिरिक्त वजन को भी कम से कम समय में पूरा करना चाहते हैं, तो ऐसे में ट्रेडमिल करना अच्छा विचार हो सकता है। ट्रेडमिल पर वॉक या रनिंग करते हुए आपकी लोअर बॉडी का अच्छा वर्कआउट होता है। हालांकि, जब आप ट्रेडमिल कर रहे हैं तो आपको अपनी बॉडी के पोश्चर को मेंटेंन करना चाहिए।
लेग प्रेस मशीन

पैरों को टोन करने के लिए लेग प्रेस मशीन पर वर्कआउट करना काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी क्वॉड और ग्लूट्स मसल्स पर काफी अच्छी तरह काम करता है। इसके लिए पहले सीट पर बैठें और फिर अपने पैरों को अपने ऊपर फुटपैड पर रखें और अपने घुटनों को फैलाएं। अब स्लेज को अनलॉक करें। अपने घुटनों को अपने पैर की उंगलियों के ठीक ऊपर रखने पर ध्यान दें। अब पैरों को पुश करें और फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं। आप इस मशीन पर 10 से 12 रेप्स के तीन सेट कर सकते हैं।
लेग एक्सटेंशन मशीन

अगर आप अपनी लोअर बॉडी मसल पर काम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको लेग एक्सटेंशन मशीन पर भी काम करना चाहिए। यह वास्तव में क्वाड मसल पर फोकस करती है। इसका अभ्यास करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को मोड़कर सिटिंग पोजिशन में आएं। अब निचले पैड को अपनी टखनों के ठीक ऊपर अपनी पिंडली पर टिकाएं। पैड को ऊपर उठाने और अपने पैरों को एक सीधी स्थिति में लाने के लिए अपने पैर के सामने क्वाड मसल्स को पुश करें। फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में लौटें। आप इस मशीन पर 10 रेप्स के 3 सेट कर सकते हैं।
लेग कर्ल

लेग कर्ल एक ऐसी मशीन है, जो आपके पैर के पिछले हिस्से मसलन हैमस्ट्रिंग को टारगेट करता है। अगर आप एक बिगनर हैं तो ऐसे में आपको शुरूआत हल्के वजन के साथ ही करनी चाहिए।
