जह्वावी कपूर जैसी Thighs पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, एक्सपर्ट से जानें तरीका: Thigh Exercise
thigh exercises by namrata purohit

Thigh Exercise: बहुत से लोगों के पास जिन जाने का वक्त नहीं होता। इस तरह के लोगों के लिए अपनी हेल्थ का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है। हर किसी की चाहत होती है कि वो किसी एक्टर की तरह दिखे। लड़कियों में ये चाहत सबसे ज्यादा होती है कि उनकी फिटनेस किसी एक्ट्रेस जैसी हो।

इसके लिए लड़कियां क्या-क्या नहीं करतीं। बहुत तरह के एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो करने के बाद भी अपनी बॉडी को फिट बनाना आसान नहीं होता। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी बॉडी किसी एक्ट्रेस जैसी हो, तो इसके लिए आपको सेलेब्रिटी ट्रेनर नम्रता पुरोहित के टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

नम्रता पुरोहित सारा अली खान, जह्वावी कपूर, करीना कपूर खान जैसे कई बड़े एक्टर्स को फिटनेस ट्रेनिंग देती हैं। नम्रता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। उनके टिप्स को फॉलो करके आप भी फिट दिख सकती हैं। उनकी बताई एक्सरसाइज करके आप बॉडी की स्ट्रेंथ भी बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं थाइ को टोन करने वाली एक्सरसाइज के बारे में।

हिफ लिफ्ट विद हील्स अप

Thigh Exercise
hip lift with heels up

इस एक्सरसाइज को करने से आपकी फ्रंट मस्लस ट्रिगर होती है, जो आपके पोस्चर को भी ठीक करने में मदद करती है। दिनभर या लंबे वक्त तक बैठे रहने की वजह से हिप्स पर इसका असर पड़ता है। इसकी वजह से बैकपेन भी होने लगता है। ऐसे में इस हिफ लिफ्ट विद हील्स अप एक्सरसाइज को करने से आपके हिप्स को मजबूती मिलती है।

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले मैट पर घुटनों को मोड़कर पीठ के बल लेटें।
  • इसके बाद अपने हाथों को सीधा करें। इन्हें अपने हिप्स के पास रखें।
  • ध्यान रहे आपके कंधे बिल्कुल सीधे रहने चाहिए। एड़ियों को जमीन पर पूरा चिपकाकर रखें।
  • एक लंबी सांस लें। अब आपको अपनी पीठ और हिप्स को ऊपर की तरफ लिफ्ट करना है। ध्यान रहे घुटने 90 डिग्री के एंगल में रहें।
  • अब इस पोजीशन में ही आपको Glutes को स्क्वीज करना है। वापस से अपनी सामान्य कंडीशन में आ जाएं।
  • इस एक्सरसाइज को 10-20 बार दोहराएं।

सिंगल लेग रेज एक्सरसाइज

single leg raise exercise
single leg raise exercise

इस एक्सरसाइज को करने से आपके Glutes फर्म होते हैं। इससे आपकी हैमस्ट्रिंग्स मजबूत होती है और Inner Thighs और काफ मसल को टोन करने में भी मदद मिलती है।

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब घुटनों को मोड़ लें और हिप्स को थोड़ा सा ऊपर हवा में उठाएं।
  • धीरे-धीरे सांसे लें और अब अपने एक पैर को हवा में उठाएं।
  • अब पैर को वापस नीचे लाएं और इसे फिर से रिपीट करें।
  • इससे आपके पैर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
  • अब अपने लेग स्विच करें। इसे बारी-बारी अपने दोनों पैरों से करें।
  • इसे 10-20 बार दोहराएं।

लेग पुल प्रेप एक्सरसाइज

leg pull prep exercise
leg pull prep exercise

ये एक्सरसाइज आपकी फ्रंट बॉडी को स्ट्रेच करती है। साथ ही ये आपकी पीठ, हैमस्ट्रिंग और बाहों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए इस तरीके से बैठें, जिससे आपके पैर parallel हों।
  • हिप्स डिस्टेंस रखें। अब अपने दोनों हाथों को बराबर दूरी पर रखें।
  • इसके बाद अपर बैक और ट्राइसेप्स को इंवॉल्व करें। हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इसके बाद पैरों को जमीन पर रखना है। इसे कम से कम 20 बार दोहराएं।