परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को, जानें क्या पहन रहे हैं दोनों: Parineeti and Raghav
Parineeti and Raghav

Parineeti and Raghav: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चोपड़ा जल्दी ही अपने नए रिश्ते की शुरुआत करने वाले हैं। सूत्रों की मानें, तो इसी शनिवार 13 मई 2023 को परिणीति और राघव सगाई के बंधन में बनने वाले हैं। शादी की तारीख तो अभी तक फाइनल नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि साल के अंत तक शादी भी हो जाएगी। 

परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी 

परिणीति और राघव चड्ढा को कई बार एक साथ देखा गया है और उनमें से हाल के समय में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच पर दोनों को साथ में देखा गया। इसी रविवार को मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ में देखा गया है। खास बात तो यह है कि इस बार उनके साथ परिणीति के छोटे भाई शिवांग चोपड़ा भी नजर आए। इस समय परिणीति और राघव दोनों से पैपराजी ने उनकी शादी की तारीख के बारे में पूछा लेकिन दोनों चुप रहे, मुस्कुराए और वहां से निकल गए। परिणीति और राघव चड्ढा दोनों की पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हुई है। इन्हें कई बार साथ में देखा जा चुका है।  

दिल्ली में कहां होगी सगाई 

यह खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई एक पारंपरिक समारोह में दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में होने जा रही है।  सगाई की तारीख 30 में है, जो शाम को होने वाली है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस सगाई के समारोह में शामिल होने के लिए करीब 150 नजदीकी दोस्त और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। दोनों को एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट और बाद में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा भी गया, जब ये दोनों अपनी सगाई के लिए दिल्ली के लिए निकल रहे थे। वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे पूछा भी कि क्या शादी में हमें बुला आढ़े हो, जिस पर परिणीति और राघव दोनों हंस पड़े। 

क्या पहनेंगे परिणीति और राघव चड्ढा 

बहुत कम लोग ही जानते हैं कि राघव चड्ढा के मामा का नाम पवन सचदेवा है, जो कि एक नामी फैशन डिज़ाइनर हैं। इनके डिजाइन को अब तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर्स पहन चुके हैं।  खबर है कि राघव चड्ढा ने अपनी सगाई में पहनने के लिए अपने मामा पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किये गए एक मिनिमलिस्ट अचकन को चुना है। वहीं, बात जब परिणीति चोपड़ा के ड्रेस की करें तो परिणीति ने अपने फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किये गए एक सटल इंडियन आउटफिट को चुना है। पिछले दिनों कई बार परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के घर पर देखा भी गया है।  

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...