बच्चों के साथ ट्रेवल को ऐसे बनायें स्ट्रेस फ्री
अगर आप भी अपने बच्चों के साथ अकेले ट्रेवल करने वाली हैं तो इन जरूरी बातों का ध्यान रख कर अपने ट्रेवल को खुशनुमा बनायेंI
Travel With Kids: ट्रेवल करना बहुत बड़ा टास्क होता है, खासकर तब जब आप बच्चों के साथ अकेले ट्रेवल कर रही हैंI बच्चों के साथ ट्रेवल करते समय आपको 24 घंटे अलर्ट रहना पड़ता हैI उनकी सेफ्टी के साथ साथ छोटी छोटी जरूरतों का भी ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि अगर आपका ध्यान जरा सा भी इधर उधर हुआ नहीं की बच्चे कोई कोई कारनामा कर ही देते हैंI इसलिए जरूरी है कि जब आप बच्चों के साथ अकेले ट्रेवल करें तो इसकी तैयारी पहले से करके रखेंI
खाने पीने की चीजें साथ लेकर चलें

जब आप बच्चों के साथ ट्रेवल करें तो बच्चों की पसंदीदा चीजें खाने के लिए साथ जरूर लेकर चलेंI क्योंकि बच्चों को भूख कभी भी लग सकती है और अगर उस वक़्त उन्हें अपनी पसंदीदा चीजें ना मिले तो बस क्या उनका रोना धोना शुरू हो जाता है और आपके लाख कोशिशों के बाद भी वो चुप नहीं होते हैंI इसलिए जरूरी है कि ट्रेवल में उनकी पसंद की खाने पीने की चीजें साथ लेकर चलें ताकि आपका बच्चा खुशी खुशी खाए. बस केवल एक बाद का ध्यान रखें कि आप जो भी खाने की चीजें रख रही हैं वो हेल्दी हो ताकि आपके बच्चे का हेल्थ सही रहेI
बच्चों की पसंदीदा एक्टिविटीज जरूर पैक करें

लंबे सफर में हम अक्सर बोर जो जाते हैंI हमारी ही तरह बच्चों को भी बोरियत होती है, और बोर होने पर वे आपको परेशान करना शुरू कर देते हैंI अगर आप ट्रेवल में परेशान होने से बचना चाहती हैं तो फन एक्टिविटीज की कुछ चीजें साथ लेकर चलेंI आप स्टोरी बुक्स भी ले कर जा सकती हैंI ट्रेवल में बच्चों को कहानी सुनाने से आपको भी बोर फील नहीं होगा और बच्चे भी आपके साथ के समय को अच्छे से एन्जॉय करेंगेI
परिवार के साथ पूरी जानकारी शेयर करें

जब आप बच्चों के साथ अकेले ट्रेवल कर रही हैं तो परिवार के सदस्यों के साथ पूरी जानकारी शेयर करें, जैसे आप कितने बजे पहुचेंगी, अभी आप कहाँ है, आपकी गाड़ी का नंबर क्या है, आपने अपने साथ कितना समान कैरी किया है वगैरह वगैरहI ताकि आपके अपनों को आपके ट्रेवल की पूरी जानकारी होI
बच्चों को भी एजुकेट करें

ट्रेवल करने से पहले अपने बच्चों को सारी जानकारी दें कि आप कहाँ जा रही हैं, ट्रेन नंबर क्या हैI अपना व अपने किसी खास का फोन नंबर बच्चों को जरूर याद करवाएं ताकि अगर कोई इमरजेंसी हो जाए बच्चों के पास भी पूरी जानकारी होI
बच्चों को खिड़की की तरफ ना बैठाएं

ट्रेवल में हमेशा ध्यान रखें कि बच्चों को खिड़की के साइड ना बैठाएं, क्योंकि आप बच्चों को कितना भी समझा लें लेकिन बच्चे खिड़की से हाथ जरूर बाहर निकालेंगेI इसलिए हमेशा खुद खिड़की के साइड बैठें और बच्चों को सुरक्षित रखेंI
मोबाइल व जरूरी चीजें अपने हैंड बैग में रखें

जब आप बच्चों के साथ ट्रेवल कर रही हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि अपना मोबाइल व जरूरी चीजें अपने हैंडबैग में रखें और बैग को हमेशा अपने पास रखेंI कई बार जल्दबाजी में हम बच्चों को पकड़ा देते हैं, ऐसी गलती बिलकुल भी ना करेंI
ओवर पैकिंग करने से बचें

हर माँ चाहती है कि उसके बच्चे को ट्रेवल में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और इसी के कारण वे ओवर पैकिंग कर लेती हैंI कोशिश करें कि ट्रेवल में केवल उन्हीं चीजों को लेकर कर जाएँ जिसकी जरूरत आपको ज्यादा पढ़ने वाली है. बेवजह की चीजों को साथ ले जाने से बचेंI
