Suji Side Effects
Suji Side Effects

Suji Side Effects: सूजी हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सूजी में विटामिन-B, C, E, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। सूजी का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। सूजी में फाइबर भरपूर पाया जाता है। जो लोग इसका सेवन करते हैं उनको बार-बार भूख नहीं लगती है। इसलिए बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए भी लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। वहीं कमजोरी महसूस होने पर भी सूजी का सेवन अच्छा माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी बॉडी की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा सूजी हमारे पेट और पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होती है। सूजी में आयरन की भरपूर मात्रा होने की वजह से ये एनीमिया की समस्या दूर करने में कारगर होती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यही गुणकारी सूजी नुकसानदायक भी हो सकती हैं।

कब ना करें सूजी का सेवन

Suji
Suji

सूजी के सेवन से हमारा कोलेस्ट्रॉल और शुगर नियंत्रित रहता है। सूजी को आहार के रूप में लेने से कई बीमारियों में राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूजी को अधिक मात्रा में खाने से हमारे सेहत पर इसका खराब असर पड़ता है। तो जानते हैं कि किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

कब्ज की समस्या में

आजकर अधिकर लोग कब्ज की दिक्कत से जूझ रहे हैं। जो लोग पहले से ही पेट संबधी समस्याओं से परेशान हैं। सूजी का सेवन उनकी इस परेशानी को हवा देने का काम कर सकता है। दरअसल, इसमें भरपूर फाइबर होता है तो इसका अधिक सेवन पेट के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। सूजी में एंटीन्यूट्रिएंट होते हैं, जो शरीर में बाकी न्यूट्रिएंट्स के अवशोषण को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। वहीं अगर सूजी खाने के बाद पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो बॉडी को डिहाईट्रेट कर सकता है, जिसकी वजह से मल सूख जाता है और फिर इसके बाद कब्ज की समस्या पैदा होने लगती है।

एलर्जी होने पर न करें सूजी का सेवन

Allergy

अगर आपको सूजी से एलर्जी है तो इससे बनी किसी भी चीज को खाने में शामिल नहीं करना चाहिए। वरना आपको नाक बहना, मतली, उल्टी, अस्थमा या पेट में ऐंठन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। वहीं ग्लूटेन सेंसिटिविटी और सीलिएक रोग में सूजी का न खाने की सलाह दी जाती है। नहीं तो पेट में दर्द, सूजन या कब्ज, पुराने दस्त का अनुभव हो सकता है।

लो ब्लड शुगर में

low blood sugar
low blood sugar

सूजी में अधिक फाइबर होने की वजह से यह आपके ब्लड फ्लो में कार्बोस के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है। जिन लोगों को लो ब्लड शुगर की दिक्कत रहती है उन्हें इसका नियमित सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं ये आपके शरीर में कई अन्य परेशानियों को जन्म दे सकता है। इसमें कमजोरी, चक्कर आना, थकान और काम करने में परेशानी आदि शामिल हैं।

खाली पेट न करें सूजी का सेवन

खाली पेट सूजी का सेवन बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। खाली पेट सूजी खाने से पेट का पीएच और स्तर बिगड़ता है और यह मेटाबोलिज्म को धीमा करने का काम करता है। इसकी वजह से दिन भर की भूख रूक जाती है। सुबह के समय भारी मात्रा में प्रोटीन या फाइबर लेने से सुस्ती और थकान महसूस होती है। इसके अलावा जो लोग किडनी की बीमारी से ग्रस्त हैं उन्हें सूजी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। सूजी को डाइट में शामिल करन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...