Eid Mehndi Design 2023: रमजान का पाक महीना चल रहा है और जल्द ही चांद के दीदार के साथ ईद का त्योहार मनाया जाएगा। देशभर में इस दिन खुशियां मनाई जाएंगी। इस दिन महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर हाथों में मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी ईद पर खास डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे लेटेस्ट डिजाइन, जो देश की सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट ने बनाई हैं।
सेलिब्रिटीज को पसंद हैं इनकी मेहंदी डिजाइन
वीना नागदा, वो सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट हैं जिनकी हर एक मेहंदी डिजाइन के बॉलीवुड सेलेब्स दीवाने हैं। नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट, शिल्पा शेट्टी, कियारा आडवाणी, मीरा कपूर तक इन्हीं से मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। इनकी अनूठी मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही काफी पसंद की जाती हैं। मेहंदी के साथ किया गया बारीक काम इनकी खासियत है।
रिधि की तरह चुनें सिंपल राउंड डिजाइन
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रिधि डोगरा की तरह इस ईद पर आप भी सिंपल राउंड डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। यह डिजाइन बनाना आसान है और इससे आपका हाथ भी काफी भरा हुआ लगेगा। हथेली पर डिजाइन सिंपल है तो अंगुलियों पर बारीक मेहंदी बनाना न भूलें। इससे मेहंदी को ओवरऑल हैवी लुक मिलेगा।
राधिका मर्चेंट ने चुनी मयूर डिजाइन
देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने की छोटी बहू राधिका मर्चेंट को भी मेहंदी लगाना पसंद है। अपनी सगाई के मौके पर राधिका ने मयूर स्टाइल की यह सिंपल सी मेहंदी डिजाइन पसंद की। हालांकि उन्होंने पूरे हाथ पर इस डिजाइन को बनवाया है। यह डिजाइन ईद के लिए भी परफेक्ट है। अगर आप इसे ट्राई करेंगी तो सबसे अलग नजर आएंगी। क्योंकि यह पैटर्न नया है।
ईशा अंबानी की हैवी मेहंदी
अंबानी परिवार की महिलाएं आज भी अपनी परंपराओं से जुड़ी हैं और हर शुभ अवसर पर मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाड़ली बेटी ईशा अंबानी भी मेहंदी लगवाने में पीछे नहीं हैं। ईशा ने हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद की। इस डिजाइन की खासियत है इसपर हुआ बारीक काम। ईद पर अगर हैवी लुक चाहती हैं तो आप भी इसे बनवा सकती हैं।
टीना को पसंद आया जाल डिजाइन
अंबानी परिवार की बहू टीना अंबानी ने मेहंदी की यह हैवी जाल डिजाइन पसंद की। टीना ने सिर्फ हथेली तक ही मेहंदी लगवाई, लेकिन क्योंकि यह डिजाइन काफी भरी हुई है। इसलिए यह ओवरऑल हैवी लुक दे रही है। जाल डिजाइन की खासियत यह है कि यह जल्दी बन जाती है। अगर आप भी जल्दी में हैं तो इसे ट्राई करें।
मीरा की क्लासी पसंद
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर फैशन जगत में अपनी अलग पहचान रखती हैं। आउटफिट्स हों या फिर मेहंदी की डिजाइन मीरा को हमेशा सब क्लासी ही पसंद आता है। मीरा ने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई तो इसी अंदाज में। उन्होंने सिंपल चेन पैटर्न डिजाइन पसंद किया। यह डिजाइन भले ही काफी सिंपल है, लेकिन अगर लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
लोटस डिजाइन है ट्रेंड में
अगर आप भी चाहती हैं कि आप ईद के मौके पर हाथों में ऐसी मेहंदी लगाएं कि सब आपकी तारीफ करें तो आप लोटस डिजाइन ट्राई करें। लोटस डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है। यह हाथों में लगी हुई भी बहुत अच्छी लगती है। इससे हाथों में डार्क और लाइट डिजाइन का जो कॉम्बिनेशन बनता है, वो काफी अच्छा लगता है।
ब्रेसलेट स्टाइल लगती हैं स्पेशल
मेहंदी लगाते समय ध्यान दें कि आपकी हथेलियों से पहले आपके हाथों की बैक साइड नजर आती हैं। इसलिए हाथों के पीछे यानी बैकहैंड पर भी हमेशा सुंदर डिजाइन की मेहंदी लगाएं। बॉलीवुड सेलेब्स और मशहूर हस्तियों में मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट उषा की डिजाइन भी आप ट्राई कर सकती हैं। अपनी शानदार मेहंदी डिजाइन के कारण उषा को पसंद किया जाता है। उन्होंने ऐश्वर्या राय, काजोल से लेकर नीता अंबानी तक के हाथों में मेहंदी लगाई है। उषा की यह ब्रेसलेट लोटस डिजाइन उनकी सुंदर मेहंदी डिजाइन में से एक है। आप इसे ट्राई कर सकती हैंं।
पीकॉक डिजाइन करें ट्राई
पीकॉक डिजाइन मेहंदी में हमेशा से ही अच्छा लगता है। अगर आप भी ईद पर पीकॉक के साथ लोटस डिजाइन के इस कॉम्बिनेशन को ट्राई करेंगी तो निश्चित ही हर किसी की नजर आपकी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन पर जरूर जाएगी। अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का कलर डार्क आए तो आप मेहंदी उतारने के बाद एक तवे को गर्म कर उसपर चार से पांच लौंग तोड़कर डाल दें अब इसके धूएं से हथेलियां सेकें। आप पाएंगी कि कुछ ही घंटों में आपकी मेहंदी रच जाएगी।
खूबसूरत जाल पैटर्न देगा हैवी लुक
अगर आपके पास मेहंदी लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो आप जाल पैटर्न मेहंदी ट्राई करें। यह जल्दी लगती है। साथ में बनाए गए फूल मेहंदी को अलग लुक देंगे। इसमें बेसिक डिजाइन को ही मिक्स करके एक पैटर्न तैयार किया गया है। आप भी इसे जरूर बनाएं।
पैरों को न भूलें, बनाएं ये डिजाइन
ईद का खास मौका है तो आप हाथों के साथ ही अगर पैरों में भी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इसके लिए भी कई सुंदर डिजाइन हैं। उन्हीं में से एक है यह खूबसूरत फ्लावर डिजाइन आप चाहे तो ऐसी मेहंदी लगा सकती हैं। पैरों में बनाई गई पीकॉक डिजाइन इसको खास लुक दे रही हैं। ध्यान रखें मेहंदी लगाने से पहले पैर अच्छे से वॉश कर लें। अगर पैरों पर क्रीम लगी होगी तो मेहंदी का रंग अच्छा नहीं आएगा। कोशिश करें कि आप पिपरमेंट ऑयल या मेहंदी का तेल पहले अप्लाई कर लें। ऐसा करने से मेहंदी का कलर अच्छा आएगा।
राजस्थानी मेहंदी है अच्छा विकल्प
राजस्थान में हाथ और पैरों में मेहंदी लगाने का रिवाज बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि यहां मेहंदी की काफी डिजाइन प्रचलन में हैं। इनमें से सबसे ज्यादा प्रचलित है यह ट्रेडिशनल डिजाइन। अगर आप भी कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार ये हाथी पैटर्न मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। यह काफी खूबसूरत लगेगी। मेहंदी के अच्छे रंग के लिए इसे उतारने के बाद सरसों का तेल लगा लें। इससे मेहंदी का कलर डार्क होगा।
