ईद के मौके पर हाथों पर सजाएं मेहंदी के ये इजी डिजाइन, खाला और अप्पी भी करेंगी तारीफ: Mehndi Design 2024 for Eid-ul-Adha
Easy mehndi design front hand for eid 2024

Overview: बकरीद के लिए मेहंदी के इजी डिजाइन

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें मेहंदी लगाना तो पसंद है, लेकिन हैवी और टफ डिजाइन क्रिएट नहीं कर पाती हैं, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे इजी डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जो आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे। आइए देखें मेहंदी के लेटेस्ट इजी और खूबसूरत डिजाइन्स-

Mehndi Design 2024 for Eid-ul-Adha: त्योहार कोई भी हो, महिलाएं हाथों में मेहंदी ना सजाएं, तो मजा नहीं आता। इस्‍लाम धर्म के खास त्योहारों में से एक ईद उल-अज़हा का त्योहार आने वाला है। अगर आप भी ईद सेलिब्रेट करती हैं और मेहंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स जरूर देखने चाहिए। आजकल इंटरनेट पर मेहंदी के इतने डिजाइन्स मौजूद हैं कि आप कंफ्यूज हो जाएंगी।

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें मेहंदी लगाना तो पसंद है, लेकिन हैवी और टफ डिजाइन क्रिएट नहीं कर पाती हैं, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे इजी डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जो आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे। आइए देखें मेहंदी के लेटेस्ट इजी और खूबसूरत डिजाइन्स-

Also read: चेहरे की लूज स्किन को टाइट कैसे करें?: Skin Tightening Home Remedies

टैटू मेंहदी डिजाइन

अगर आप वही बोरिंग डिजाइन लगाकर थक चुकी हैं, तो इस बार आपको टैटू मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए। आजकल टैटू मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसे लगाना काफी आसान है। इसके डिजाइन काफी इजी होते हैं।

मिनिमल फिंगर डिजाइन मेहंदी

जिन लोगों को पूरे हाथों में मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, उनके लिए ये मिनिमल फिंगर डिजाइन वाली मेहंदी परफेक्ट है। इस डिजाइन को हाथों पर सजाएंगी, तो ईद पर हर कोई आपसे ही मेहंदी लगवाने की जिद करने लगेगा। ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

बैक हैंड फ्लोरल बेल

आजकल का ट्रेंड है, लोग फ्रंट की जगह बैक हैंड पर मेहंदी लगा रहे हैं। अगर आपको भी बैक हैंड पर मेहंदी का ट्रेंडी डिजाइन ट्राई करना है, तो आप इस फ्लोरल डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसे आप केवल 20 मिनट में ही हाथों पर सजा लेंगी।

लोटस बेल मेहंदी डिजाइन

फूलों वाली मेहंदी की बात ही कुछ अलग होती है। लेजी गर्ल्स के लिए ये लोटस फ्लावर डिजाइन वाली मेहंदी परफेक्ट रहेगी। इसे लगाने के बाद आपके हाथ भी फूलों से खिले-खिले नजर आने वाले हैं। इस मेहंदी के साथ आपका आउटफिट भी और ज्यादा खूबसूरत दिखने लगेगा। इस डिजाइन को देखकर हर कोई बस आपकी तारीफ ही करता नजर आएगा।

फ्लोरल टैटू स्टाइल मेहंदी

अगर आप एक स्टूडेंट हैं या फिर आप ऑफिस जाती है, तो आप इस मिनिमल डिजाइन को इस ईद के मौके पर अपने हाथों पर सजा सकती हैं। ये डिजाइन बहुत ही ज्यादा क्यूट लगने वाला है। इसे लगाने के बाद आपकी सहेलियां भी आपसे इस डिजाइन को बनाने कहेंगी। इसे बनाने के लिए आपको हाथों पर राउंड शेप में फ्लोरल मेहंदी टैटू क्रिएट करना है। ये काफी इजी होगा।

गल्फ मेहंदी डिजाइन

आजकल सोशल मीडिया पर गल्फ मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड कर रहा है। इसे बनाना बहुत ही इजी होता है। ये मुगल आर्ट से इंस्पायर्ड है। ऐसे में बकरीद के मौके पर अपने कल्चर से मैच करते हुए इस डिजाइन को आपको जरूर रिक्रिएट करना चाहिए। ये आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा।

इस बकरीद आप भी इजी मेहंदी के इन डिजाइन्स को अपने हाथों पर रिक्रिएट कर सकती हैं। ये आपको जरूर पसंद आएंगे।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment