मून मेहंदी डिज़ाइन से बढ़ाएं हाथों की शोभा, हर किसी की टिकी रहेगी नजर: Moon Mehndi Design
Moon Mehndi Design

जानिए कैसे मून डिज़ाइन से निखार सकते हैं हाथों की खूबसूरती

चांद से हाथों को सजाना बेहद अलग हो सकता है। इसके लिए आप इन खूबसूरत से डिजाइन्स को देख सकते हैं। आइए देखते हैं कुछ खूबसूरत से मून मेहंदी डिजाइन्स की लिस्ट-

Moon Mehndi Design : मेहंदी या हिना हर किसी को अपने हाथों पर लगाना काफी ज्यादा पसंद होता है। हालांकि, हर कोई इसे अलग-अलग डिज़ाइन में लगाना पसंद करता है। किसी को हैवी डिज़ाइन अच्छा लगता है, तो किसी को सिंपल से डिज़ाइन अच्छे लगते हैं। वहीं, इसके आकार में भी तरह-तरह के बदलाव होते हैं। मेहंदी के इन्हीं खूबसूरत से डिज़ाइन्स में से एक है, मून मेहंदी डिज़ाइन। चांद और सितारों से सजा हाथ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको मून मेहंदी डिज़ाइन्स के लिस्ट बताएंगे। आइए देखते हैं कुछ प्यार से डिज़ाइन्स-

सिंपल है ये मून मेहंदी डिज़ाइन

Moon Mehndi Design
Simple Moon Design Mehndi

अगर आपको सिंपल सा चांद और सितारों से भरा मेहंदी डिजाइन लगाना है, तो इस तरह का डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यह देखने में काफी ज्यादा आकर्षित लग सकता है। साथ ही इसे बनाने में काफी वक्त भी नहीं लगेगा। फिर इंतजार किस बात का, जल्दी से मेहंदी कोन उठाइए और अपने हाथों पर इसे झट से सजा लीजिए। 

भरी उंगलियों के साथ चांद

Chand Mehndi Design
Chand Mehndi Design

मून डिज़ाइन अगर आपको काफी अच्छा लगता है, तो आप इस तरह से अपने हाथों पर मून मेहंदी डिज़ाइन सजा सकते हैं। इस तरह के डिज़ाइन्स में आपको उंगलियों को थोड़ा अधिक भपने की जरूरत होती है। इसके अलावा हथेली पर आप अपने अनुसार चांद का आकार दें। इस तरह का डिज़ाइन आपके हाथों की खूबसूरती की शोभा बढ़ाएगा। रमजान और ईद के मौके पर इस तरह के डिज़ाइन्स आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं। वहीं, अगर आप किसी मुस्लिम फ्रेंड की शादी में जा रहे हैं, तो भी इस तरह के डिज़ाइन्स आपके हाथों पर काफी अच्छे लग सकते हैं।

ब्रेसलेट डिज़ाइन

Bracelet Design Mehndi
Bracelet Design Mehndi

अगर आपको ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन पसंद है, तो ब्रेसलेट और मून डिज़ाइन का यह कॉम्बिनेशन अपने हाथों पर लगा सकती हैं। कलाई में चांद की तरह सजा यह मेहंदी आपके हाथों को काफी अच्छा लुक दे सकता है। इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को किसी भी छोटे से बड़े फंक्शन में हाथों पर लगाया जा सकता है। खासतौर पर अगर आप अपनी सगाई में गाउन वियर कर रही हैं, तो इस तरह के मून मेहंदी डिज़ाइन हाथों पर सजा सकती हैं।

थोड़ा हटके

मून मेहंदी डिज़ाइन के साथ फूल, पत्तियां, डॉटेड का यह कॉम्बिनेशन आपके हाथों पर काफी ज्यादा स्टाइलिश लग सकता है। इस तरह का डिज़ाइन आप काफी आसानी से बना सकते हैं। वहीं, इसमें कई तरह की छोटी-छोटी कलाकृति दिखाई गई है, जिसे देखकर हर कोई आपके मेहंदी डिज़ाइन की तारीफ करने से नहीं बच सकता है।

Mehndi Design
Mehndi Design

अपने खूबसूरत हाथों पर चांद के आकृति के इन खूबसूरत से मेहंदी डिज़ाइन को सजा सकती हैं। इससे आपके हाथों की शोभा बढ़ेगी।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...