Underarms Smell Solution: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर और अंडरआर्म्स की बदबू परेशान करने लगती है। गर्मियों के मौसम में स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हाइजीन का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है।
यह भी पढ़ें | Fexting Problem: क्यों आपको टेक्स्ट मैसेज पर नहीं झगड़ना चाहिए?
गर्मियों में पसीने के चलते स्किन पर कई तरह के जर्म्स पनपने लगते हैं, जिससे अंडरआर्म्स में खुजली और बदबू की समस्या शुरु हो जाती है। अंडरआर्म्स में बदबू रहने के कारण आपको कई तरह के स्किन इन्फेक्शन भी हो सकते हैं।
अगर बदबू को दूर करने के लिए आप महंगे प्रोडक्ट्स और परफ्यूम लगाकर थक चुकी है, तो आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे नुस्खों के बारे में जिनसे अंडरआर्म्स की बदबू को दूर किया जा सकता है।
नींबू का रस आएगा काम

नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन के जर्म्स से राहत दिलाते हैं। इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की बदबू से राहत मिल सकती है। एक बाउल में 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी की मदद से साफ कर लें। इस पैक को आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके अंडरआर्म्स की स्मेल को दूर कर सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें

एप्पल साइडर विनेगर के अंदर थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लें। इसे 20 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें। इसे लगाने से स्किन के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और शरीर की बदबू से राहत मिल सकती है।
बेकिंग सोडा से दूर करें बदबू

घर के किचन में पड़े बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके भी आप शरीर की बदबू से राहत पा सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर उसे स्किन पर अच्छे से लगाएं और 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपको अंडरआर्म्स की बदबू से राहत मिलेगी।
गुलाबजल के इस्तेमाल से दूर होगी बदबू

गुलाबजल को स्किन और ब्यूटी के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। गुलाबजल को रूई की मदद से अपनी अंडरआर्म्स को वाइप करें। इसके अलावा आप एक स्प्रे बॉटल की मदद से भी इसे अपने अंडरआर्म्स पर स्प्रे कर सकते हैं। अगर आपके पूरे शरीर से ही बदबू आती है, तो नहाने के पानी में रोजाना थोड़ा सा गुलाबजल मिला लें। ये काफी असरदार उपाय है। इससे आप पूरे दिन बहुत ही फ्रेश महसूस करेंगे।
फिटकरी का इस्तेमाल करें
नहाने से पहले रोजाना अंडरआर्म्स को थोड़ा गीला करके कुछ देर के लिए उस पर फिटकरी रगड़ें। इससे आपको पसीना कम आएगा और आपके अंडरआर्म्स की बदबू भी दूर होगी।
एलोवेरा का करें इस्तेमाल

रात में सोने से पहले थोड़ा सा एलोवेरा जेल अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। सुबह उठकर अंडरआर्म्स को पानी से साफ कर लें। इससे दिनभर आपके अंडरआर्म्स से बदबू नहीं आएगी। इसके अलावा आप चाहें, तो फ्रेश एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं।
आप भी इन उपायों को आजमाकर अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
