बच्चों के पसीने की बदबू को कम करने के लिए करें ये 5 उपाय
बच्चों के शरीर से आने वाली बदबू को कम करने के लिए आप कुछ आसाने से घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Children Sweat Remedy: पसीने आने की समस्या हर एक सीजन में होती है। काफी उमस भरे सीजन में पसीना आना कॉमन है। कुछ लोगों के पसीने से बदबू नहीं आती है। वहीं, कई तरह की समस्याएं भी होती है, जिसमें पसीने की बदबू आना काफी सामान्य है। गर्मियों में पसीने की बदबू आने की स्थिति में कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं, कई बार बच्चों के शरीर से भी पसीने की बदबू आती है। अगर आपके बच्चे के शरीर में पसीने की बदबू आ रही है, तो इस स्थिति में परफ्यूम वगैराह लगाने के बजाय आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इससे काफी हद तक पसीने की बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं बच्चों के पसीने की बदबू को किस तरह से कम करें?
Also read: जानें यूरिन से बदबू आने के कारण
नींबू के रस का करें इस्तेमाल

बच्चों के शरीर से आने वाली पसीने के बदबू को कम करने के लिए आप नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो बैक्टीरिया को नष्ट करता है। इससे बदबूदार अंडरआर्म्स को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप घर पर नींबू के रस को स्प्रे बोतल में भरकर रख सकते हैं। जब भी पसीना आए, तो इससे अपने शरीर पर छिड़क लें। इससे पसीने की बदबू को कम किया जा सकता है।
बेकिंग सोडा बदबू को करे कम
बच्चों के शरीर से आने वाली पसीने की बदबू को कम करने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग करें। यह बदबू को कम करने में मदद करता है। इसका प्रयोग करने के लिए थोड़ा सा पानी लें, इसमें बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। इसके बाद नहाने से पहले बच्चों के अंडरआर्म्स में लगाएं। इसके बाद नहा दें। इससे बदबू कम होगी।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में एसिड होता है, जो बैक्टीरिया को प्रभावी रूप से नष्ट करने में मदद करता है। आप सेब के साइडर सिरका की कुछ बूंदें ले, अब इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें। इसके बाद घोले हुए पानी को एक स्प्रे बोतल में डाल सकते हैं और इसे अंडरआर्म्स पर स्प्रे करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बच्चों के शरीर से आने वाली गंध को कम किया जा सकता है।

हल्दी का करें प्रयोग
हल्दी बैक्टीरिया को प्रभावी ढंग से नष्ट करने में मदद कर सकती है, जो पसीने के साथ प्रतिक्रिया करके बदबू पैदा करते हैं। इसे बदबूदार अंडरआर्म्स में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद नहाएं। इससे अंडरआर्म्स की बदबू को कम किया जा सकता है।
सूती कपड़े पहनाएं
बच्चों के शरीर से आने वाली पसीने की बदबू को कम करने के लिए कोशिश करें कि बच्चों को कॉटन के ही कपड़े पहनाएं। यह शरीर में पसीना नहीं आने देता है, जिससे दुर्गंध को कम किया जा सकता है।
