प्लाजो पैंट्स इन दिनों ट्रेंड में हैं। ये न सिर्फ वियर करने में कंफर्टेबल लगती हैं, बल्कि समर में आपको कूल लुक भी देंगी। आप इन्हें सिर्फ कुर्ती के साथ ही नहीं टाॅप, ब्रालेट, शर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं। लाइट फैब्रिक के साथ लूज फिटिंग पैंट्स प्लाजो कहलाती हैं। खास बात ये है कि आप इन्हें फाॅमर्ल के साथ ही कैजुअल वियर के रूप में भी पहन सकती हैं। इन पैंट्स की इन्हीं खासियतों के कारण बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज भी इन्हें अपनाने में पीछे नहीं रही हैं। चलिए जानते हैं इन पैंट्स को आप कैसे स्टाइलिश बना सकती हैं।  

कंगना का कैजुअल स्टाइल

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर हैं। कंगना हमेशा ही बहुत सोबर और लाइट कलर पसंद करती हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने प्लाजो पैंट के साथ कोट वियर किया। इस आफ व्हाइट पैंट कोट के साथ कंगना ने गोल्डन ईयररिंग्स वियर किए। साथ में बनाया टाइट बन जो उन्हें बहुत ही सटल लुक दे रहा था।

शमिता शेट्टी का समर कूल लुक

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी काफी स्टाइलिश हैं। वे अपनी ड्रेसेज में कुछ डिफरेंट करने की कोशिश हमेशा करती हैं। समर सीजन के लिए शमिता का यह प्लाजो विद लॉन्ग हेम लुक परफेक्ट है। शमिता ने प्रिंटेड प्लाजो के साथ मैचिंग हेम वियर किया। डार्क पिंक कलर के इस आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट टाॅप वियर किया। लुक को कंपलीट करने के लिए ऑक्साइड ज्वेलरी चुनी। कुल मिलाकर शमिता का यह लुक काफी इंप्रेसिव है। आप भी ऐसा आउटफिट अपने मनपसंद फैब्रिक में स्टिच करवा सकती हैं।

अनुष्का का सिंपल लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा से ही कंफर्ट फैशन में विश्वास रखती हैं। ट्रैवलिंग की शौकीन एक्ट्रेस अक्सर अपने हॉलीडे पर उन कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं, जिसमें आराम से घूम सकें। पिछले दिनों कोलकाता घूमने गई अनुष्का ने शायद इसी कारण अपने आउटफिट के लिए प्लाजो पैंट को चुना। ट्रेडिशनल कुर्ते के साथ अनुष्का ने मैचिंग प्लाजो चुना। प्लाजो के बॉटम पर हो रही बारीक एंब्रॉयडरी ने उनके प्लाजो को एलिगेंट लुक दिया। अपने दूसरे आउटफिट में उन्होंने व्हाइट शॉर्ट लेंथ प्लाजो के साथ व्हाइट एंड रॉयल ब्लू कुर्ता वियर किया। अनुष्का का यह लुक बहुत ही सोबर दिखा।

डेजी का फेस्टिव अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह फैशन के मामले में किसी से पीछे नहीं है। यह खूबसूरत एक्ट्रेस अपने आउटफिट्स को लेकर हमेशा नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अगर आप भी किसी शादी या फंक्शन में अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं तो डेजी का यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। डेजी में येलो प्लाजो पैंट के साथ मिरर वर्क का टॉप वियर किया। इस ड्रेस की खासियत थी इसका शिफॉन लॉन्ग हेम। हेम के बॉर्डर पर लगाई गई फ्रिल इसे बहुत ही एलिगेंट लुक दे रही थी। अगर आप भी हल्दी या फिर मेहंदी फंक्शन के लिए कुछ कंफर्टेबल ड्रेस वियर करना चाह रही हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

माधुरी दीक्षित का क्लासी कलेक्शन

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने ग्रेसफुल लुक के लिए फेमस है। माधुरी हमेशा से ही ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं जो उनके कल्चर को दर्शाता है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर माधुरी ने प्लाजो पैंट के साथ अपने लुक को डिफरेंट दिखाने की कोशिश की। माधुरी ने हैवी वर्क प्लाजो पैंट के साथ एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहना। उसके ऊपर उन्होंने हैवी वर्क शाॅर्ट कोट वियर करके अपने लुक को कंप्लीट किया। कोट पर हो रहा हैवी वर्क इसे बहुत ही ग्रेसफुल बना रहा था। माधुरी ने इसके साथ डायमंड और एमरल्ड ज्वेलरी कैरी की। साथ में माधुरी ने खूबसूरत सा आइवरी हैंडबैग लिया। जिसने उनके लुक को और भी शानदार बनाया। कुल मिलाकर अगर आप भी किसी शादी फंक्शन में या फिर पार्टी में कंफर्टेबल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो माधुरी को फॉलो करना ना भूलें।

अदिति की अदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हमेशा से ही ट्रेंड के साथ चलने वाली एक्ट्रेस रही हैं। अदिति को अपने आउटफिट्स में प्रिंट काफी पसंद है और वे इन्हें बहुत ही खूबसूरती से हैंडल करती हैं। इस ग्रीन कलर के प्रिंटेड अनारकली सूट के साथ उन्होंने मैचिंग प्लाजो पैंट वियर की, जो देखने में बहुत ही एलिगेंट लुक दे रही थी। आप भी चाहें तो अदिति की तरह कुछ नया ट्राई करके अपना लुक चेंज कर सकती हैं।  

बरकरार है करिश्मा का ‘करिश्मा’

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने फैशन से सभी को चौंका देती हैं। बॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस प्लाजो पैंट पहनना काफी पसंद करती हैं और इसके साथ नए नए एक्सपेरिमेंट करती भी नजर आती हैं। सिंपल प्लाजो पैंट के साथ ही करिश्मा उन्हें पार्टी वियर अंदाज में पहनना भी पसंद करती हैं। करिश्मा ने प्लाजो पैंट्स को नया लुक देने के लिए इसे वेस्ट कोट के साथ वियर किया। साथ में उन्होंने फूशिया पिंक शेड का ओवरकोट कैरी किया। करिश्मा का यह लुक किसी भी पार्टी में आपको अलग दिखाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह लुक कंफर्टेबल भी है और ग्रेसफुल भी।

दीपिका का ग्रेसफुल कॉम्बिनेशन

जरूरी नहीं है कि आप प्लाजो पैंट्स को हमेशा मैचिंग टॉप के साथ ही वियर करें। आप दीपिका के जैसे कॉम्बिनेशन में भी प्लाजो पैंट्स वियर कर सकती हैं। दीपिका ने रेड कलर की हैवी वर्क कुर्ती के साथ गोल्डन प्लाजो वियर किया। इस प्लाजो के बॉटम पर खूबसूरत कटवर्क हो रहा था जो इस प्लाजो को और भी ग्रेसफुल बना रहा था। उन्होंने अपने लुक को कंपलीट करने के लिए हैवी इयररिंग्स पहने। कुल मिलाकर दीपिका का यह लुक किसी भी छोटे फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।  

ट्रेंड सेटर है अथिया शेट्टी

प्लाजो पैंट को ट्रेंडिंग अंदाज में कैसे वियर करना है, यह आप अथिया शेट्टी से सीखें। सिंपल से प्लाजो को अथिया शेट्टी इस तरीके से कैरी करती हैं कि वह आपको किसी ट्रेंडिंग आउटफिट्स जैसा नजर आएगा। एक्ट्रेस ने ग्रीन प्रिंटेड प्लाजो को मैचिंग टॉप के साथ वियर किया। टाॅप की खासियत थी इसकी केप स्लीव्स। प्लाजो ड्रेस अथिया पर बेहद खूबसूरत लग रही थी। अगर आप भी फैशन के साथ चलने वालों में से हैं तो इस टाइप का नया ट्रेंड अपना सकती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...

Leave a comment