स्टाइलिश दिखना है तो प्लाजो पैंट को जरूर करें अपनी वार्डरोब में शामिल: Palazzo Pants Style
Palazzo Pants Style

Palazzo Pants Style: समर सीजन शुरू होने के साथ ही हर महिला कंफर्ट फैशन की खोज में जुट जाती है। और उनकी यह खोज खत्म होती है प्लाजो पैंट्स पर जाकर। जी हां, प्लाजो पैंट न सिर्फ कंफर्टेबल हैं, बल्कि इन दिनों काफी ट्रेंड में भी हैं। हर सेलिब्रिटी प्लाजो पैंट्स को नए तरीके से ​स्टाइल कर रही है। बॉलीवुड ब्यूटी माधुरी दीक्षित से लेकर दीपिका पादुकोण तक प्लाजो को अपनी वार्डरोब में शामिल कर रही हैं। खास बात यह है कि सेलेब्स इसे न सिर्फ कैजुअल वियर के रूप में पसंद कर रही हैं, बल्कि वे इसे पार्टी वियर आउटफिट्स के रूप में भी पसंद कर रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्यों है प्लाजो पैंट्स इतने ट्रेंड में।

इसलिए कंफर्टेबल है प्लाजो पैंट

Palazzo Pants Style
If your weight is high and you want to wear something trending, then palazzo pants are best for you. Credit: istock

सबसे पहले यह जानते हैं कि आखिर प्लाजो पैंट्स हैं क्या। दरअसल, लाइट फैब्रिक के साथ लूज फिटिंग वाली पैंट्स को प्लाजो कहा जाता है। इन पैंट्स की फिटिंग ऊपर से नीचे तक एक जैसी लूज होती है।  प्लाजो पैंट की सबसे खास बात यह है कि न सिर्फ कुर्ते के साथ, बल्कि टॉप, क्रॉप टॉप, शॉर्ट कुर्ता, ब्रालेट के साथ भी बहुत ही अच्छा लगता है। इसी के साथ यह हर एज ग्रुप और हर वजन की महिलाओं पर अच्छा लगता है। ऐसा नहीं हैं कि इसे सिर्फ पतली महिलाएं और युवतियां ही पहन सकती हैं। अगर आपका वेट ज्यादा है और आप कुछ ट्रेंडिंग वियर करना चाहती हैं तो प्लाजो पैंट्स आपके लिए बेस्ट हैं। ये अक्सर पतले फैब्रिक की बनाई जाती है। जिससे आप स्लिम नजर आती हैं और गर्मी नहीं लगती है।

आखिर कहां से आया प्लाजो का फैशन

प्लाजो पैंट्स 20 के दशक के एशियाई फैशन से प्रेरित मानी जाती है। यह पैंट्स चीन की देन कही जा सकती हैं।
Plazo pants are said to be inspired by the Asian fashion of the 20s. These pants can be said to be a gift from China.

प्लाजो पैंट्स ट्रेंडिंग हैं ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन आखिरकार यह हमारे पहनावे में शामिल कैसे हुई, इसे लेकर शायद ही आपको जानकारी हो। दरअसल, प्लाजो पैंट्स 20 के दशक के एशियाई फैशन से प्रेरित मानी जाती है। यह पैंट्स चीन की देन कही जा सकती हैं। उस समय चीन में कुलीन वर्ग के लोग सिल्क के चौड़े पैंट्स वियर करते थे। तब इन्हें पलाजो पैंट या फिर पायजामा पैंट्स कहा जाता था। धीरे-धीरे समय के साथ सामान्य वर्ग के लोगों ने भी पलाजो पैंट्स को अपनाया। आज हर महिला इन पैंट्स को प्लाजो के नाम से जानती हैं। प्लाजो पैंट भी कई पैटर्न की होती हैं। जिनमें कट के आधार पर स्ट्रेट कट, फ्लेयर्ड हेम कट, बेल्ट कट, बूट कट आदि शामिल हैं। हालांकि अब इन्हें ट्रेंडिंग बनाने के लिए हाई स्लिट, रफल्ड, प्लीटेड डीटेलिंग जोड़ी जाने लगी है।  

व्हाइट प्लाजो हमेशा ट्रेंडिंग

 इन दिनों प्लाजो के बॉटम पर नेट या फिर फ्रिल पैटर्न काफी ट्रेंडिंग है।
These days the net or frill pattern on the bottom of the palazzo is quite trending.

अगर आप भी समर हॉलिडे प्लान कर रही हैं या फिर लॉन्ग जर्नी पर जा रही हैं तो व्हाइट प्लाजो पैंट को अपने साथ जरूर कैरी करें। दरअसल, व्हाइट प्लाजो पैंट किसी भी कलर के कुर्ते और टॉप के साथ आपको हमेशा अच्छा लुक देगी। इसी के साथ ये कंफर्टेबल भी होगी। वैसे भी समर सीजन में व्हाइट कलर अलग ही कूल लुक आपको देगा। अगर आप सिंपल प्लाजो वियर करना नहीं चाहती तो इन दिनों प्लाजो के बॉटम पर नेट या फिर फ्रिल पैटर्न काफी ट्रेंडिंग है। आप इन्हें सिलवा भी सकती हैं। कोशिश करें कि आप कॉटन रियोन फैब्रिक की प्लाजो पैंट सिलवाएं। इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको पसीना कम आएगा। साथ ही इसे मेंटेन करना भी आसान है। बाजार में कॉटन रियोन फैब्रिक 80 रुपए प्रति मीटर की रेंज से उपलब्ध हो जाता है। हालांकि क्वालिटी के अनुसार इसकी रेट में अंतर हो सकता है। लेकिन अगर आप सही रेंज में कपड़ा लें तो आप काफी बजट में पैंट बनवा भी सकती हैं। प्लाजो डेढ़ से दो मीटर में आसानी से बन जाता है।

चिकनकारी वर्क है स्टाइलिश  

अगर आप भी ट्रेंड के साथ चलने वालों में से हैं तो आपको भी अपनी वार्डरोब में एक चिकनकारी प्लाजो पैंट जरूर शामिल करनी चाहिए।
If you are one of those who follow the trend, then you must also include a chikankari palazzo pant in your wardrobe.

वैसे तो चिकनकारी वर्क हमेशा से ही ट्रेंडिंग रहा है, लेकिन जब से बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अपने पार्टी वियर वार्डरोब में शामिल किया है, तब से इसकी डिमांड और ट्रेंड दोनों ही बढ़ गया है। खास बात तो ये है कि यह हैवी के साथ ही कैजुअल वियर में भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी ट्रेंड के साथ चलने वालों में से हैं तो आपको भी अपनी वार्डरोब में एक चिकनकारी प्लाजो पैंट जरूर शामिल करनी चाहिए। आप चाहें तो कपड़ा लेकर इन्हें सिलवा सकती हैं। लेकिन आजकल आपको ऑनलाइन ई कॉमर्स वेबसाइट्स पर भी इसके कई विकल्प मिल जाएंगे। ई कॉमर्स साइट मीशो पर कॉम्बो प्लाजो पैंट्स सेट की बात करें या फिर अमेजन, मिंत्रा और फ्लिपकार्ट की, सभी पर आपको चिकनकारी प्लाजो पैंट्स की बड़ी रेंज आसानी से मिल जाएंगी। साढ़े तीन सौ रुपए से इनकी रेंज की शुरुआत होती है। व्हाइट कलर के साथ ही आपको इसमें बड़ी कलर रेंज मिल जाएगी। आप चाहें तो व्हाइट कलर के प्लाजो पैंट के साथ किसी भी कलर का कुर्ता पेयर कर सकती हैं। वहीं अगर कुछ डिफरेंट करने का मन है तो आप ब्लू, पिंक, रेड, ग्रीन, येलो, ब्राउन कलर का प्लाजो पैंट चुनें और उसके साथ व्हाइट या कॉन्ट्रास्ट कुर्ता वियर करें। दोनों ही कॉम्बिनेशन शानदार लगेंगे।

हेम या कैप के साथ पहने प्लाजो

प्लाजो के साथ कैप वियर करना आपको काफी कूल और डिफरेंट लुक देगा।
Wearing a cap with palazzo will give you a cool and different look.

अगर आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की तरह फैशन डीवा दिखना चाहती हैं और शादी या फिर किसी फंक्शन में कंफर्ट लुक की तलाश में हैं तो भी प्लाजो पैंट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि आपको इसे पहनने का तरीका थोड़ा डिफरेंट चुनना होगा। इसके लिए आप प्लाजो को क्रॉप टॉप के साथ वियर करें। आप अपनी पसंद से प्रिंटेड या फिर प्लेन प्लाजो चुन सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग या फिर कॉन्ट्रास्ट में क्रॉप टॉप वियर करें। अब इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसपर एक लॉन्ग या शॉर्ट हेम/कैप वियर करें। यह लुक समर के लिए परफेक्ट है। खास बात यह है कि यह ट्रेंडिंग होने के साथ ही काफी आरामदायक भी है। आप इस लुक को अपना कर खूब एंजॉय कर सकती हैं।

60 हजार का बोरी वाला प्लाजो

अक्सर आपने सुना होगा बिगड़ी का नाम फैशन। पिछले दिनों सोशल मीडिया का प्लाजो को लेकर एक ऐसा ही ​वीडियो सामने आया। समर सीजन के लिए परफेक्ट प्लाजो में इसका फैब्रिक बहुत ही इंपॉर्टेंट होता है। क्योंकि पतला होने के कारण यह काफी आरामदायक होता है। लेकिन पिछले दिनों एक इंस्टाग्राम यूजर ने प्लाजो का एक ऐसा ​वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर सब हैरान हो गए। एक मॉल में एक डमी को पहनाया गया यह प्लाजो जूट की बोरी से बना था। हैरानी को बात तो यह थी कि इसकी कीमत 60 हजार रुपए थी। प्लाजो की एक तरफ सब्जी की बोरियों जैसा ही प्रिंट भी था। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, यह छा गया। कुछ लोगों ने इसे आलू की बोरी बताया तो किसी ने कहा कि यह फ्री में ही मुझसे ले जाना।

प्लाजो से बना लें पैंट

आप अपनी पुरानी प्लाजो पैंट से शानदार फिटिंग वाले ट्राउजर या स्ट्रेट पैंट भी बना सकती हैं।
You can also make great fitting trousers or straight pants out of your old palazzo pants.

अगर आप एक ही प्लाजो पैंट को पहनते पहनते बोर हो गई हैं तो जरूरी नहीं है कि आप उसे वार्डरोब में कैद करके ही रखें। आप अपनी पुरानी प्लाजो पैंट से शानदार फिटिंग वाले ट्राउजर या स्ट्रेट पैंट भी बना सकती हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आपका एक नया आउटफिट बन जाएगा, बल्कि ये लुक में भी अच्छा लगेगा।

1. सबसे पहले आप वो प्लाजो चुनें जिसकी आप पैंट बनाना चाहती हैं। कोशिश करें ऐसा प्लाजो चुनने की जिसका फैब्रिक थोड़ा मोटा हो।

2. प्लाजो चुनने के बाद आप इसे उल्टा करें और अपनी पैंट की फिटिंग के अनुसार इस पर चौक से निशान बनाएं। अगर ऐसा करने में आपको परेशानी आ रही है तो आप अपनी किसी पुरानी पैंट के नाप से निशान बनाएं। आपको जितनी फिटिंग चाहिए, उससे थोड़ी दूरी पर ही निशान लगाएं।

3. अब आप प्लाजो पर लगाए गए मार्क के अनुसार इसकी कटिंग करें।

4. कटिंग के बाद आप दोनों हिस्से को सावधानी से उठाएं और फिर सिलाई मशीन की मदद से सिलाई कर लें। सिलाई उपर की तरफ यानी बेल्ट साइड से शुरू करें।

5. जब आपकी पैंट पूरी तरीके से सिल जाए तो आप इसकी बेल्ट बनाएं। अगर आप बेल्ट नहीं बना पा रही हैं और इसे कंफर्टेबल ही रखना चाहती हैं तो आप हाफ बेल्ट का ऑप्शन भी चुन सकती हैं। इसमें पीछे की साइड इलास्टिक और आगे की साइड में हाफ बेल्ट होती है।

6. अगर पैंट को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो आप इसके बॉटम पर वी कट भी लगा सकती हैं।

फटे प्लाजो से बना सकती हैं पेटीकोट

अगर आप प्लाजो से पैंट नहीं बनाना चाहती हैं तो आप इससे पेटीकोट बना सकती हैं।
If you do not want to make pants from palazzo, you can make petticoats from it.

प्लाजो से पैंट बनाना एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन अगर आप अपने प्लेन प्लाजो की पैंट नहीं बनाना चाहती हैं तो आप इसका पेटीकोट भी बना सकती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि प्लाजो आसन की तरह से फट जाता है। ऐसे में वह बेकार हो जाता है और उसकी पैंट भी नहीं सिल पाती। ऐसे में इनका पेटीकोट सिलना एक आसान और अच्छा विकल्प है।  

1. सबसे पहले आप ये तय करें कि आपका प्लाजो आपकी कौनसी साड़ी के साथ मैच हो रहा है। अगर मैचिंग सही है तो आप पेटीकोट सिल सकती हैं।

2. इसके लिए सबसे पहले आप प्लाजो के दोनों पैरों की सिलाई बीच से खोल लें।

3. अब सिलाई खोलने के बाद फटे हुए हिस्से पर सीध में नीचे से ऊपर तक चौक से निशान बनाएं।

4. कोशिश करें आप सिर्फ फटा हुआ हिस्सा ही हटाएं। कपड़ा ज्यादा न काटें।

5. निशान लगाने के बाद आप इस हिस्से को काटकर अलग कर लें।

6. अब इन कलियों को आपस में बीच से सिल लें।

7. तैयार है आपका पेटीकोट, वो भी बहुत ही आसानी से। क्योंकि प्लाजो की लंबाई पेटीकोट जितनी ही होती है, इसलिए उसे ठीक करने की जरूर ही नहीं है।

8. प्लाजो काफी ढीले और घेर वाले होते हैं, इसलिए आपको फिटिंग भी सही आएगी। 

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या गर्भवती स्तनपान कराने वाली महिलाएं निकोटेक्स का सेवन कर सकती हैं? 

गर्भवती महिला पर इसका प्रभाव हल्का सा ज्यादा देखने को मिल सकता है। अगर आपको इसका सेवन करने के बाद कोई साइड इफेक्ट नजर आता है तो इसे लेना तुरंत बंद कर दें। इसके अलावा आपको इसका सेवन करने से पहले ही डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। 

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं निकोटेक्स का सेवन कर सकती हैं? 

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं पर भी इसका प्रभाव मीडियम रहता है। हो सकता है आपको कुछ साइड इफेक्ट देखने को भी मिल जाए इसलिए ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। 

क्या गाड़ी चलाते समय या अन्य ऐसा गंभीर और जिम्मेदार काम करते समय निकोटेक्स का सेवन किया जा सकता है? 

जी नहीं, अक्सर यह सलाह दी जाती है की इस दवाई का सेवन करने के बाद आपको ड्राइविंग जैसा जिम्मेदारी भरा काम नहीं करना चाहिए या फिर इसका सेवन करने के कुछ घंटों बाद ड्राइविंग करनी चाहिए। 

क्या निकोटेक्स का प्रभाव खाने पीने की आदतों पर पड़ सकता है? 

नहीं, निकोटेक्स एकदम स्वस्थ ऑप्शन है और इसका सेवन करने के बाद आपकी खाने पीने की आदतें बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होती हैं। 

निकोटेक्स क्या है?

निकोटेक्स एक निकोटीन गोली है, जो धीमे धीमे निकोटीन विकसित करती है, जो धुआंदार उत्पादों को छोड़ने में मदद कर सकता है।

निकोटेक्स कैसे काम करता है?

निकोटेक्स शरीर को निकोटीन प्रदान करता है, जो अस्पष्ट धुआंदार उत्पादों के ख़ुराक को धीरे से कम करने में मदद करता है।

क्या निकोटेक्स के सेवन से किसी तरह का दुष्प्रभाव होता है?

निकोटेक्स सामान्य रूप से सुरक्षित है, लेकिन कुछ उपयोगकर्ताओं को इसके सेवन से छोटी समस्याएं हो सकती हैं जैसे तनाव, गेस्ट्रिक समस्याएं, मुंह में सूजन या जांघ के पीछे जलन। यदि आप इन या किसी अन्य दुष्प्रभावों का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें।