कच्चे केले कर सकते हैं दिल की सुरक्षा,यह हैं अन्य फायदे: Raw Banana Benefits
Raw Banana Benefits

कच्चे केले कर सकते हैं दिल की सुरक्षा, इसके साथ यह हैं इसे अन्य फायदे

कच्चे केले में कई न्यूट्रिएंट्स और विटामिन्स होते हैं। यही कारण है कि हार्ट के लिए इसे फायदेमंद माना गया है। इसके साथ ही इसके कई अन्य हेल्थ बेनेफिट भी हैं, जिनके बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

Raw Banana Benefits: हेल्दी डाइट की अहमियत हम सभी जानते हैं। यही कारण है कि हमें अपनी डाइट में अधिक फल, सब्जियों और साबुत अनाज को शामिल करने की सलाह दी जाती है। फल और सब्जियां हेल्दी डाइट में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। कच्चे केले को ग्रीन बनाना भी कहा जाता है। अपनी न्यूट्रीशनल वैल्यू और प्रॉपर्टीज आदि के कारण इस बनाना को हार्ट के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन, इसके कई अन्य फायदे भी हैं। कच्चे केले दिल के लिए तो लाभदायक है ही, इसके अलावा इसके अन्य लाभ इस प्रकार हैं।

Also read: केले के क्रिस्पी चिप्स बनाने के लिए इन 4 टिप्स को करें फॉलो: Banana Chips Recipe

पाचन क्रिया को रखे सही

कच्चे केले में खास तरह के कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट ब्लड सर्कुलेशन में धीरे-धीरे एब्जॉर्ब हो जाते हैं। इसमें मौजूद स्टार्च डाइजेशन के लिए फायदेमंद गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए मददगार भी है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे क्रोहन’स डिजीज, डायरिया आदि से भी आराम मिलता है। इसलिए, पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए इनका सेवन किया जा सकता है।

वजन कम करे

Raw Banana Benefits
Weight gain

केले में रेसिस्टेंट स्टार्ट होते हैं, जो डाइट्री फाइबर की तरह काम करते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। लेकिन, इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

ब्लड प्रेशर को करे रेगुलेट

कच्चा केला पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है, जो हाई ब्लड प्रेशर को लो रखने में मदद करता है। ऐसा यह ब्लड वेसल्स और आर्टरीज में स्ट्रेस को कम करके करता है। इसलिए, यह दिल संबंधी समस्याओं के रिस्क को कम करने में भी फायदेमंद है।

सही ब्लड शुगर लेवल 

diabetes
diabetes

ऐसा माना गया है कि रॉ बनाना में विटामिन6 का हाई लेवल होता है, जिससे प्रीडायबिटिक और डायबिटिक लोगों में ब्लड ग्लूकोज को रेगुलेट करने में यह मददगार है। यह ब्लड में रिलीज होने वाली इंसुलिन को सरप्रेस करता है। ग्रीन बनाना को उबाल कर खाने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

किडनी फंक्शन को सुधारे

कच्चा केला शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को मेंटेन रखने में मदद करता है, जिससे किडनी फंक्शन्स सुधरता है। ऐसा माना गया है कि कच्चे केले का सेवन लगातार करने से किडनी प्रॉब्लम्स से बचाव में मदद मिलती है।

स्किन के लिए लाभदायक 

कच्चा केवल विटामिन बी6 और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह विटामिन्स स्किन और हेयर दोनों के लिए फायदेमद होते हैं। कच्चे बनाना की न्यूट्रिशनल कम्पोजीशन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करती है। इसके साथ ही फ्री रेडिकल्स द्वारा स्किन डैमेज से भी यह बचाते हैं। इसलिए, स्किन के लिए यह केला बहुत फायदेमंद है। यही नहीं, बालों को भी इसके सेवन से लाभ होता है।

Skin
Beneficial for skin

कच्चे केले को स्टीम या बॉयल करके खाना इसका सेवन करने का सबसे हेल्दी तरीका है। कच्चे केले को फ्राई करके खाने से आपको इससे अतिरिक्त कैलोरीज मिलेगी, जो आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही इसे अधिक मात्रा में लेने से आपको कुछ साइड-इफेक्ट्स भी नजर आ सकते हैं।

Leave a comment