Health Benefits of Raw Banana
Health Benefits of Raw Banana

Health Benefits Of Raw Banana: कच्चे यानी हरे केले पके हुए पीले केले की तरह ही न्यूट्रिशियस और हेल्थ के लिए बेहतरीन होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कच्चा केला, विटामिन सी, विटामिन b6, मिनरल्स, पोटेशियम और सस्टेन्ड एनर्जी से भरपूर होने के साथ डाइजेशन के लिए जरूरी फाइबर का बेहतरीन सोर्स होता है। कच्चा केला अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए इस सुपर फ्रूट के 5 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स लेकर आए हैं। जिन्हें जानकर आप कच्चे केले को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Also read: आपका डीएनए बताएगा, फिट रहने के लिए कैसी डाइट की जरूरत है आपको, जानिए क्या है ‘डीएनए डाइट’: DNA Diet Tips

डेली डाइट में कच्चे केले को शामिल करने से मिलते हैं, 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स

Amazing Health Benefits Of Raw Banana

गट हेल्थ के लिए बेहतरीन

कच्चा केला प्रोबायोटिक फाइबर का बेहतरीन सोर्स होता है। जो शरीर में माइक्रोबायोम को बैलेंस और प्रमोट करता है और गट बैक्टीरिया के लिए बेहतरीन साबित होता है। डेली डाइट में कच्चे केले को शामिल करने से डाइजेशन बेहतर रहता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और IBS जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में सभी ओवरऑल गट हेल्थ के लिए कच्चे केले का उपयोग कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक

कच्चा केला सॉल्यूबल फाइबर्स से भरपूर होता है, जो LDL यानि खराब कोलेस्ट्रॉल प्रोडक्शन को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा कच्चे केले में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम मौजूद होता है। जो शरीर में लिपिड प्रोफाइल को इंप्रूव कर ब्लड वेसल्स के फंक्शन को प्रमोट करने में सहायक है। ऐसे में यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आप डेली डाइट में एक से दो कच्चे केले शामिल कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मददगार

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे केले ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने के लिए बेहतरीन साबित होते हैं। कच्चे केले में हाई पोटैशियम पाया जाता है और पोटैशियम सोडियम लेवल को बैलेंस करने के साथ साथ ब्लड वेसल्स को रिलैक्स कर हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है। इसके अलावा डेली डाइट में कच्चे केले लेने से हाइपरटेंशन का रिस्क कम होता है और ओवरऑल कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर रहती है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

कच्चा केला पोटेशियम, फाइबर और हेल्थ के लिए बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने के साथ ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने और कार्डिएक आर्थमियस से बचाव करने में मददगार साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ये नेचुरल फ्रूट हार्ट संबंधित सभी बीमारियों के खतरे को कम कर ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

हेल्थ के लिए जरूरी फाइबर्स से भरपूर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चा केला हेल्दी फाइबर्स से भरपूर होता है। जिसे डेली डाइट में शामिल करने से अनगिनत हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। कच्चे केले में मौजूद पेक्टिन और स्टार्च डाइजेस्टिव हेल्थ को प्रमोट करते हैं। इसके अलावा कच्चा केला हेल्दी गट बैक्टीरिया को सपोर्ट कर ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहतरीन साबित होता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...