क्या सेलेरी जूस हेल्थ के लिए है फायदेमंद? जानिए इसके हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में
सही आहार लेने से हमारा शरीर कई समस्याओं से बच सकता है। इसलिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। ऐसा पाया गया है कि रोजाना सेलेरी का जूस पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। जानिए इस बारे में।
Celery Juice Benefits: जिस भी फूड या पेय पदार्थों का सेवन हम करते हैं, वो हमारे स्वास्थ्य में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक किसी भी तरह का हो सकता है। अगर हम अनहेल्दी डाइट लेते हैं, तो इससे बीमारियों और कई अन्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इसके कारण हम खुश नहीं रह पाते हैं, रोजाना के काम करने में समस्या होती है और एक बैलेंस लाइफ जीना मुश्किल हो जाता है। अगर आप अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखना होगा। सेलेरी जैसी न्यूट्रिशनल सब्जी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट, डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, जरुरी विटामिन और फोलेट आदि होते हैं। इस सब्जी को सलाद के रूप में खाया जा सकता है या आप इसके जूस को भी पी सकते हैं। जानिए क्या हैं सेलेरी के जूस के हेल्थ बेनेफिट्स।
पेट के लिए बेहतरीन
सेलेरी जूस कई डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से राहत देने में फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर डाइजेस्टिव प्रोसेस के मूवमेंट के लिए बहुत जरूरी है। यह जूस फ्री बॉवेल मूवमेंट्स में भी मदद करता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है।
और पढ़ें। गर्मियों में लें विदेशी सलाद के स्वाद
कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को रखे सही

ऐसे कई सुबूत मिलते हैं जिससे पता चलता है कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और हाइपरटेंशन के बीच में स्ट्रांग संबंध है। उन फ्री रेडिकल्स को शरीर से बाहर निकालने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का कारण हैं। इसके लिए सेलेरी जूस बहुत फायदेमंद है। इस जूस में एपिजेनिन जैसे फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो अच्छे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये फेनोलिक कंपाउंड्स, लिपिड मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं। लो सीरम कोलेस्ट्रॉल से हाइपरटेंशन, एथेरोस्क्लेरोसिस और अन्य दिल की समस्याएं दूर होती हैं।
लिवर डिजीज से बचाव
सेलेरी के जूस से लिवर की कई बीमारियों जैसे सिरोसिस, नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज आदि को रोका और मैनेज किया जा सकता है। इसमें बहुत अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनसे शरीर इंफ्लेमेशन से लड़ सकते हैं। इसके साथ ही इससे शरीर से टॉक्सिन्स और फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलता है, जिससे शरीर को हेल्थ रहने में मदद मिलती है।
शरीर में न हो पानी की कमी
इस जूस का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि इससे हमें हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है। कई लोगों को पर्याप्त पानी पीने की आदत नहीं होती है, जिससे उन्हें कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे चक्कर आना, थकावट, मुंह का सुखना आदि। हाइड्रेट रहने से शरीर का तापमान रेगुलेट रहता है, ब्लड प्रेशर लेवल सही रहता है और किडनी हेल्थ भी ठीक रहती है। इसलिए, सेलेरी जूस को नियमित रूप से पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

ब्रेन फंक्शन में सुधार
सेलेरी जूस को पीने से ब्रेन हेल्थ सही रहती है। इसमें एपिजेनिन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी इफेक्ट होते हैं। इससे ब्रेन हेल्दी रहता है। अगर रोजाना सुबह इस जूस को पीया जाता है तो इससे आप फ्रेश भी फील करेंगे। यही नहीं, इस जूस में मौजूद मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से स्ट्रेस से भी बचाव होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
यह जूस पीना स्किन के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से इंफ्लेमेशन से लड़ने और एजिंग के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है जैसे झुर्रियां, फाइन लाइंस आदि। अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इस जूस को जरूर शामिल करें।

