The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
गर्मी का मौसम आ चुका है। अब पहले से अलग तरह की कुकिंग की जाएगी, साथ ही इस मौसम में अलग तरह के सलाद भी बनाए जाते हैं। इस समय कई तरह के इंग्रेडिएन्ट्स मिलते हैं, जिनसे आप कमाल की रेसिपीज बना सकते हैं। इन कमाल की रेसिपीज में से एक है- गर्मियों में बनने वाले सलाद। हर जगह के सलाद की अपनी विशेषता होती है। आपने अब तक कई देसी स्टाइल के सलाद बनाए होंगे, क्यों ना इन गर्मियों में आप ग्लोबल सलाद बनाएं। यहां ऐसे ही कुछ ग्लोबल सलाद की रेसिपीज बताई जा रही है।
इटली का पेनजनेला पेनजनेला
एक क्लासिक टस्कन चॉप्ड सलाद है, जो इटली में परम्परागत तौर पर $फेमस है। इसे ब्रेड, प्याज और टमाटर के साथ ऐसे इंग्रेडिएन्ट्स को मिक्स करके बनाया जाता है, जो आसानी से उपलब्ध होते हैं। पेनजनेला में पेन का मतलब बासी ब्रेड और जनेला का मतलब एक गहरी प्लेट है, जिसमें इसे सर्व किया जाता है। परम्परागत तौर पर यह डिश बासी ब्रेड को लेकर ही बनाई जाती थी लेकिन अब ये अपने आप में फेवरेट हो चुकी है। विनेगर के साथ ही प्याज और टमाटर का जूस इस डिश के फ्लेवर को और बेहतरीन बना देता है। इसे बनाने में किसी भी तरह के ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन फ्रेंच ब्रेड का इस्तेमाल इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाता है।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : 3 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 छोटा फ्रेंच ब्रेड 1 इंच क्यूब में कटा हुआ, 1 चम्मच कोषेर नमक, 2 बड़े टमाटर 1 इंच क्यूब में कटा हुआ, 1 खीरा छिला और आधे इंच मोटाई में कटा हुआ, 1 रेड पेपर, बीज निकाला और 1 इंच क्यूब में कटा हुआ, 1 यलो पेपर, बीज निकाला और 1 इंच क्यूब में कटा हुआ, आधी प्याज, बारीक कटी हुई, 20 बड़े बेसिल पत्ते, मोटाई में कटे हुए, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार। विनेगर के लिए : 1 चम्मच बारीक कटी लहसुन, आधा चम्मच सरसों, 3 चम्मच शैम्पेन विनेगर, आधा कप ऑलिव ऑयल, आधा चम्मच कोषेर नमक, एक चौथाई कुटी हुई काली मिर्च।
विधि : एक बड़े पैन में तेल गर्म करें। इसमें ब्रेड क्यूब और नमक डालकर कम से मध्यम आंच पर पकाएं, बीच-बीच में टॉस करते रहें। ऐसा 10 मिनट तक करें या तब तक जब तक कि ब्रेड का कलर ब्राउन न हो जाए। अगर जरूरत हो तो और तेल मिलाएं। अब एक बड़े बाउल में टमाटर, खीरा, रेड पेपर, यलो पेपर, प्याज और बेसिल मिलाएं। विनेगर के लिए सारे इंग्रेडिएन्ट्स को मिला लें। इस विनेगर को नमक और काली मिर्च के साथ बाउल वाले मिश्रण में मिलाएं। आधे घंटे के लिए सलाद को रहने दें, उसके बाद सर्व करें।
ग्रीस का ऐतिहासिक सलाद
ऐतिहासिक सलाद एक परम्परागत ग्रीक समर सलाद है, जो आपको रीफ्रेश कर देगा। होरिअतिकी का मतलब ‘गांव है, तो इसे विलेज सलाद भी कहा जाता है। यह एक रस्टिक सलाद है, जिसे आसानी से उपलब्ध होने वाले इंग्रेडिएन्ट्स से तैयार किया जाता है। इसको स्वादिष्ट बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। वैसे भी ग्रीक कुजीन को सिंपल रेसिपी के लिए जाना जाता है। इसलिए इसे बनाते समय आप फ्रेश इंग्रेडिएन्ट्स का इस्तेमाल करें, ये इंग्रेडिएन्ट्स ही जादू करते हैं। इसे एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल के साथ ड्रेस करें।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : 5 बड़े टमाटर, 1 छोटी प्याज बारीक कटी हुई, स्वादानुसार सेंधा नमक, आधा चम्मच औरेगैनो, 1 कप फेटा चीज़, 1 छोटा ग्रीन पेपर स्लाइस किया हुआ, एक चौथाई कप ग्रीक ब्लैक ऑलिव, 3 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल।
विधि : टमाटर को वेजेज शेप में उस बाउल में काटें, जिसमें आपको सर्व करना है। इसमें प्याज मिलाएं। अब नमक और औरेगैनो डालकर 30 मिनट से दो घंटे के लिए छोड़ दें ताकि टमाटर से जूस निकले। सर्व करने से पहले इसमें फेटा चीज़, खीरा, पेपर और ऑलिव मिलाएं। इस पर ऑलिव ऑयल छिड़कें। टमाटर के साथ ऑलिव ऑयल का परफेक्ट ड्रेसिंग इसे बेस्ट सलाद बनाता है।
अमेरिका का वाल्डोर्फ सलाद
अमेरिका का एक पॉपुलर सलाद वाल्डोर्फ को सेब और अखरोट के साथ तैयार किया जाता है। शुरुआत में इस सलाद में सिर्फ सेब, सेलेरी और मेयोनीज़ मिलाए जाते थे, बाद में बारीक कटे अखरोट मिलाना शुरू किया गया। आप इस स्वादिष्ट सलाद को लाइट मील के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें ग्रीन ऐप्प्ल्स, सेलेरी और ग्रीन ग्रेप्स भी मिला सकते हैं। इससे यह खाने में जितना टेस्टी लगेगा, दिखने में भी अट्रैक्टिव लगेगा।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : 6 चम्मच मेयोनीज़ (या प्लेन योगर्ट), 1 चम्मच लेमन जूस, आधा चम्मच नमक, कुटी हुई काली मिर्च, 2 मीठे सेब कटे हुए, 1 कप लाल अंगूर बिना बीज वाले आधे कटे हुए या किशमिश भी चलेगा, 1 कप बारीक कटी सेलेरी, 1 कटे हुए हल्के टोस्ट किए अखरोट, गार्निश के लिए लेट्यूस।
विधि : एक बाउल में मेयोनीज़ या (योगर्ट), लेमन जूस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसमें सेब, अंगूर, सेलेरी और अखरोट भी मिला दें। लेट्यूस पर सर्व करें।
मिडिल ईस्ट से तब्बौलेह
तब्बौलेह मिडिल ईस्ट में बहुत $फेमस है। यह एक हेल्दी सलाद है, जो लेबनॉन और सीरिया के पहाड़ों से आया है। इसे परम्परागत तौर पर पार्सले, टमाटर, पुदीना, बलगर और प्याज के साथ बनाया जाता है। ऑलिव ऑयल, लेमन जूस और नमक का फ्लेवर ऐड किया जाता है। इसे ऐपेटाइजर की तरह खाया जाता है। तब्बौलेह का बेसिक इंग्रेडिएन्ट बलगर है, जो एक गेंहू की वेरायटी है। लेबनॉन के लोग नेशनल तब्बौलेह डे भी सेलीब्रेट करते हैं, जो जुलाई महीने के पहले शनिवार को मनाया जाता है।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : 2 कप बलगर गेहं, 2 कप वेजीटेबल स्टॉक, 1 चम्मच नमक या जितनी जरूरत हो, आधा कप एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, 2 लेमन, 5 से 6 प्लम टमाटर बीज निकाले और बारीक कटे हुए, 2 हरी प्याज बारीक कटी हुई, 2 से 3 कप पार्सले, 1 कप फ्रेश पुदीना पत्तियां बारीक कटी हुई।
विधि : बलगर को एक बाउल में लें। वेजीटेबल स्टॉक को उबाल लें और इसमें एक चम्मच नमक मिला कर बलगर गेंहू पर डालें। इसे आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक यूं ही रहने दें। एक बड़े बाउल में ऑलिव ऑयल, लेमन जूस और बलगर मिलाएं। टमाटर, हरी प्याज, पार्सले और पुदीना मिलाएं। यदि जरूरत हो तो नमक, ऑलिव ऑयल या लेमन जूस मिलाएं। सर्व करने से आधा घंटा पहले सलाद को मैरिनेट होने दें।
होरी अतिकी सलाद एक परम्परागत ग्रीक समर सलाद है, जो आपको रीफ्रेश कर देगा। होरिअतिकी का मतलब ‘गांव है, तो इसे विलेज सलाद भी कहा जाता है। यह एक रस्टिक सलाद है, जिसे आसानी से उपलब्ध होने वाले इंग्रेडिएन्ट्स से तैयार किया जाता है