Dehydration Effects: बॉडी को एनर्जेटिक और हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। अधिकतर लोग पानी से मिलने वाले लाभ को नजरअंदाज करते हैं, जिसके चलते कम पानी पीते हैं। लेकिन आप ये नहीं जानते कि आपकी ये गलती आपकी ही उम्र को दिन ब दिन कम करने का काम कर रही है। हाल ही में एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि डिहाइड्रेशन आपकी उम्र को कम करने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। कम पानी पीने से आप जल्दी मौत का शिकार हो सकते हैं। इतना ही नहीं एक्सपर्ट्स ने दावा किया हे कि वे बुजुर्ग लोग, जो पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं उन्हें अन्य लोगों की तुलना में हार्ट डिजीज और लंग्स से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है और वे लंबी जिंदगी जीते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से एजिंग प्रोसेस को भी कम किया जा सकता है। लेकिन पानी कैसे आपकी उम्र को प्रभावित करता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
हाइड्रेशन लेवल को कैसे निर्धारित करें

किसी व्यक्ति के हाइड्रेशन लेवल को निर्धारित करने के लिए सीरम सोडियम टेस्ट का उपयोग किया जाता है। इससे ये पता लगाया जाता है कि उसकी बॉडी हाइड्रेटेड है या नहीं। टेस्ट ये जांचता है कि किसी के ब्लड में सोडियम कितनी मात्रा में है।एक व्यक्ति के ब्लड में सोडियम का सामान्य स्तर 135-145 मिलीमोल प्रति लीटर के बीच होना चाहिए। इससे अधिक सोडियम होने से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है और कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
पानी कैसे डालती है असर

144 मिलीमोल प्रति लीटर से अधिक सोडियम का लेवल समय से पहले 21 प्रतिशत मृत्यु दर के जोखिम को बढ़ा सकता है। बॉडी में 142 मिलीमोल या उससे अधिक के सीरम सोडियम स्तर वाले लागों में समय से पहले मरने या पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम विकसित होने की संभावना अधिक होती है। माना कि हाइड्रेटेड रहना लंबे जीवन की एकमात्र कुंजी नहीं है लेकिन पानी शरीर के कई विषैले पदार्थ को निकालने में मदद करता है। जिससे कई बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
यह भी देखे-स्टिफ पर्सन सिंड्रोम क्या है? क्या आप भी हैं इन लक्षणों से परेशान: Stiff Person Syndrome
एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

किसी व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए ये तय मुश्किल है। हर व्यक्ति का शरीर और जरूरतें अलग-अलग होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रति दिन कम से कम छह से आठ कप पानी पीने की सलाह दी जाती है। पुरुषों को प्रतिदिन 15.5 कप यानी 3.7 लीटर और महिलाओं को 11.5 कप यानी 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को कम से कम 5 से 6 कप पानी और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करना आवश्यक है। पानी बच्चों की हेल्दी ग्रोथ में भी मदद करती है।पयार्प्त मात्रा में पानी का सेवन न करने से शरीर में एनर्जी की कमी होती है साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
कैसे रहें हाइड्रेटिड

हाइड्रेटेड रहने के लिए पूरे दिन पानी का सेवन करें। पानी के अलावा अन्य तरल पदार्थ पीने की कोशिश करें, खासकर आप एक एक्टिव रूटीन फॉलो करते हैं। गर्मी के दिनों में नींबू पानी, नारियल पानी और फलों का जूस पीएं। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी साथ ही वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है। यदि आपको संदेह है कि आपका शरीर डिहाइड्रेट है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस स्थिति में ग्लूकोस और पानी का अधिक सेवन करें।
पानी की कमी से होने वाली समस्याएं

-अत्यधिक सिरदर्द
-खराब कॉन्सनट्रेशन
-पेट की समस्या या कब्ज
-बार-बार भूख लगना
-थकावट
-ड्राय स्किन और लिप्स
-जोड़ों में दर्द
-लंग्स में प्रॉब्लम
-स्लो ब्लड सर्कुलेशन
-हार्ट प्रॉब्लम
