अब घर पर ही बनाएं टेस्टी तंदूरी आलू टिक्का, जानें रेसिपी
तंदूरी आलू टिक्का एक लोकप्रिय भारतीय स्टार्टर है जो अक्सर दावतों और पार्टियों में परोसा जाता है।
तंदूरी आलू टिक्का एक लोकप्रिय भारतीय स्टार्टर है जो अक्सर दावतों और पार्टियों में परोसा जाता है। यह एक व्यंजन है जो आलू और मसालों से बनाया जाता है। यह आमतौर पर तंदूर में बनाया जाता है, लेकिन घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।
अगर आप हर रोज एक तरह की आलू की सब्जी या फिर आलू की कोई भी डिश खा खाकर परेशान हो चुके हैं। तो अब समय आ गया है कि इसके साथ आपको थोड़े बहुत एक्सपेरिमेंट भी करने चाहिए। आपने तंदूरी चिकन, तंदूरी पनीर तो बहुत खाया होगा, क्या आपने कभी तंदूरी आलू टिक्का खाया है ?…. नहीं खाया तो चलिए आज हम आपको सीखा देते हैं कि ये रेसिपी। जो बेहदआसान और टेस्टी भी है। जिसका स्वाद ऐसा कि आप बार-बार इसे बना कर खाना पसंद करेंगे। साथ ही आपके घर में भी ये डिश सबको पसंद आने वाली है।
आलू तंदूरी टिक्का

बता दें ये रेसिपी बनाने में बहुत ही आसान है और यकीन मानिए एक बार जिसने आपके हाथ की बानी ये रेसिपी खा ली वो व्यक्ति आपकी कुकिंग का फैन हो जाएगा। और हर कोई जो ये डिश खायेगा वो व्यक्ति आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा। जैसा कि इसका नाम है आलू तंदूरी टिक्का है, तो इससे तो आप समझ ही गए होंगे कि इस डिश का टेस्ट किना बेहतरीन होने वाला है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
तंदूरी आलू टिक्का एक पौल्ट्री या वेजिटेरियन व्यंजन है जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह आपके घर पर भी बनाया जा सकता है। निम्नलिखित हैं इस डिश को बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री और इसको बनाने की विधि:
ये चाहिए सामग्री

4 बड़े आलू
1 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट
1 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
2 टेबलस्पून तंदूरी मसाला
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
1 टेबलस्पून अमचूर पाउडर
1 टेबलस्पून जीरा पाउडर
1/2 टेबलस्पून नमक
1/4 कप दही
1 टेबलस्पून लिम्बू का रस
1 टेबलस्पून सरसों का तेल
कुछ काटा हुआ हरा धनिया
तंदूरी आलू टिक्का बनाने का तरीका

तंदूरी आलू की इस बेहतरीन डिश को बनाने के लिए सबसे पहले सारे आलुओं को आपको अच्छी तरह से धोना होगा, धोने के बाद इन्हे छीलकर अलग रख दें। फिर एक कांटा या फिर चाकी की मदद से उन आलुओं में छोटे छोटे छेद कर लें। जिससे पकाते समय ये आलू अंदर से फीके नहीं रहेंगे और पूरी तरह पाक भी जाएंगे।
इसके बाद एक बड़े बाउल में दही लें और इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर इसमें डालें, गरम मसाले भी डालें और इसे भी मिक्स कर लें।
इस मिक्सचर को अब अच्छी तरह से मिलाना है, और जब यह पेस्ट अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो इसमें ऊपर से हल्दी, बेसन और साथ में स्वाद अनुसार नमक डालकर इसे फिर से अच्छे से मिक्स करें।
5 मिनट बाद इसमें आलू डाल दें और एक चम्मच की मदद से इसे लगातार चलाते रहें। आलू जब अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो बेकिंग डिश निकाल लें। पहले बेकिंग डिश में थोड़ा बटर या आयल लगा कर उसे ग्रीस करें।
इन आलुओं को पकने से पहले ही बेकिंग डिश को 180 टेम्प्रेचर पर आप प्रीहीट कर लें। ऐसा करने से तंदूरी आलू बनने से ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।
आलू को आपको लगभग 10 से 15 मिनट के लिए पकने देना है। जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो एक बाउल में निकालें , धनिया पट्टी से गार्निश करें साइड में निम्बू और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
