वैलेंटाइन के मौके पर पेट के रास्ते पहुंचे पार्टनर के दिल तक, बनाकर खिलाएं ये हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स
Valentine Day Special Recipes Indian : पार्टनर को खुश करने के लिए इस वेलेंटाइन डे के मौके पर आप उन्हें कुछ स्पेशल रेसिपी तैयार करके खिला सकते हैं। आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में-
Snacks for Valentine: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर आप अपने पार्टनर को तरह-तरह के गिफ्ट्स देकर खुश कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उनके लिए कुछ खास करना चाहते हैं, जिससे उनके दिल तक पहुंच सकें, तो इसके लिए आपको कुछ और नहीं बल्कि स्वादिष्ट और टेस्टी का स्नैक्स बनाकर खिला सकते हैं। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि अगर किसी के दिल तक पहुंचना है, तो उसे स्वादिष्ट खाना खिलाएं। इस बात को आप इस वैलेंटाइन डे पर आजमा सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स के बारे में
बताएंगे, जो न सिर्फ आपके पार्टनर को पसंद आएंगे बल्कि इससे उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं वैलेंटाइन के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स
गाजर और चुकंदर टिक्की
गाजर और चुकंदर से बनी टिक्की एक पौष्टिक और रंगीन स्नैक है जो वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट है।
- आवश्यक सामग्री
- गाजर (कद्दूकस की हुई) – 2 से 3
- चुकंदर (कद्दूकस की हुई) – 1
- उबले आलू – 3 से 4
- ब्रेडक्रंब्स – आवश्यकतानुसार
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- हल्दी, धनिया पाउडर और चाट मसाला

विधि
गाजर, चुकंदर और आलू को मसालों के साथ मिक्स करें। टिक्की का आकार दें और हल्के तेल में सेकें। इसे दही या धनिया-पुदीना की चटनी के साथ परोसें।
पनीर टिक्का
पनीर टिक्का एक लोकप्रिय भारतीय स्नैक है जो प्रोटीन से भरपूर है। इसे हेल्दी बनाने के लिए इसे तंदूर या एयर फ्रायर में पकाएं।
आवश्यक सामग्री
- पनीर क्यूब्स – 10 से 15
- दही – 1 छोटी कटोरी
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- गरम मसाला, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर
- शिमला मिर्च और प्याज – 2 से 3
विधि
पनीर और सब्जियों को दही और मसालों में मेरिनेट करें। इन्हें तंदूर में पकाकर धनिया की चटनी के साथ परोसें।
बेक्ड समोसा
अगर आपके पार्टनर को समोसा पसंद है, लेकिन आप उन्हें फ्राई वाली चीजें नहीं खिलाना चाहते हैं, तो उन्हें बेक्ड समोसा परोस सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 से 3 कटोरी
- उबले आलू, मटर और मसाले – 1 से 2 कटोरी मसाले बने हुए
- जैतून का तेल – 2 से 3 चम्मच

विधि
समोसे का आटा गूंधें। मसालेदार भरावन के लिए तैयार कर लें और फिर आटे को बेलकर इसमें मसाले भरें। इसके बाद ओवन में इसे डालकर अच्छे से बेक कर लें।
रागी इडली
रागी आयरन और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। अगर आपका पार्टनर साउथ इंडियन डिश पसंद करता है, तो आप उन्हें रागी इडली जरूर खिलाएं।
आवश्यक सामग्री
- रागी का आटा – 1 कप
- सूजी – आधा कप
- दही – 1 कप
- बारीक कटी सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च)

विधि
रागी का आटा, सूजी और दही मिलाकर घोल बनाएं। सब्जियां मिलाकर इडली सांचे में डालें। इडली को स्टीम करें और नारियल चटनी के साथ परोसें।
स्प्राउट्स चाट
कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाने के लिए आप अपने पार्टनर को स्राउट्स खिला सकते हैं। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।
आवश्यक सामग्री
- अंकुरित मूंग और चना – 1 कप
- टमाटर (कटा हुआ) – 1
- प्याज (कटा हुआ) – 1
- नींबू का रस – 1 टीस्पून
- चाट मसाला और हरा धनिया

- विधि
अंकुरित मूंग और चने को उबालें। इसके बाद टमाटर, प्याज और मसाले मिलाकर चाट तैयार करें। अब इसपर नींबू का रस डालें और तुरंत परोसें।
स्वीट पोटैटो चाट (शकरकंद चाट)
वैलेंटाइन डे फरवरी में होता है, इस समय मौसम काफी सुहावना होता है। इस मौके पर आप शकरकंद की चाट उन्हें परोस सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
- उबले शकरकंद – 2
- नींबू का रस – 1 टीस्पून
- भुना जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
- चाट मसाला
विधि
शकरकंद को टुकड़ों में काट लें। नींबू का रस, मसाले और हरा धनिया डालकर मिलाएं। इसके बाद इसे तुरंत सर्व करें।
ओट्स ढोकला
गुजराती पार्टनर को आप ओट्स का ढोकला तैयार करके खिला सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है।
आवश्यक सामग्री
- ओट्स का आटा – 1 कप
- सूजी – 1/2 कप
- दही – 1 कप
- इनो फ्रूट साल्ट – 1 टीस्पून
- अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट

विधि
सबसे पहले ओट्स, सूजी और दही का घोल तैयार करें। अब इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और इनो मिलाएं। इसे ढोकला सांचे में स्टीम करें और धनिया चटनी के साथ परोसें।
पालक कॉर्न कटलेट
पालक कॉर्न कटलेट इस वैलेंटाइन डे पर आपके पार्टनर के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस बनाना भी काफी आसान है।
आवश्यक सामग्री
- पालक (बारीक कटा हुआ) – 1 कप
- उबला हुआ स्वीट कॉर्न – 1/2 कप
- उबले आलू – 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
- ब्रेडक्रंब्स – जरूरत के अनुसार

विधि
सबसे पहले . पालक, कॉर्न और आलू को मैश करें। इसके बाद इसमें मसाले और ब्रेडक्रंब्स मिलाकर टिक्की बनाएं। अब इस टिक्की में हल्का सा तेल लगाकर टिक्कियों को तवे पर सेकें।
मसाला इडली
अगर आपका पार्टनर कुछ चटपटा और मसालेदार खाना पसंद करता है, तो उन्हें आप मसाला इडली खिला सकते हैं। इसकी रेसिपी काफी आसान है।
आवश्यक सामग्री
- छोटे इडली (बचे हुए) – 10
- तेल – 1 टीस्पून
- सरसों के दाने – 1/2 टीस्पून
- करी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर

विधि
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और सरसों के दाने चटकाएं। इसके बाद इडली को मसालों और करी पत्ते के साथ भूनें। अब इसे गरमागरम परोसें।
फ्रूट और योगर्ट पार्फे
कुछ फैंसी सा पार्टनर को खिलाना चाहते हैं, तो उन्हें फ्रूट योगर्ट पार्फे खिलाएं। यह काफी स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है।
आवश्यक सामग्री
- ग्रीक योगर्ट – 1 कप
- कटे हुए फल (स्ट्रॉबेरी, अनार, कीवी) – 1/2 कप
- शहद – 1 टेबलस्पून
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – 1 टेबलस्पून

विधि
सबसे पहले एक गिलास में योगर्ट, फलों और शहद की परत लगाएं। इसके बाद ऊपर से ड्राई फ्रूट्स छिड़कें। अब इसे ठंडा परोसें।
मिनी वेज पिज्जा
पिज्जा एक ऐसा डिश है, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद होता है। अगर आपका पार्टनर पिज्जा खाना पसंद करता है, तो आप उन्हें मिनी वेज पिज्जा बनाकर खिलाएं।
आवश्यक सामग्री
- मिनी पिज्जा बेस – 2 से 3
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) 1/2 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ) 1/2 कप - टमाटर (बारीक कटा हुआ) 1/2 कप
स्वीट कॉर्न (उबला हुआ) 1/2 कप
मशरूम (वैकल्पिक) 1/2 कप
मोज़ेरेला चीज़ (कद्दूकस की हुई) 1 कप
पिज्जा सॉस 4 टेबलस्पून
ऑरिगेनो 1 टीस्पून
चिली फ्लेक्स 1 टीस्पून
ऑलिव ऑयल – 1-2 टीस्पून

विधि
मिनी पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस लगाएं। इसके बाद इसपर कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, स्वीट
कॉर्न और मशरूम जैसी सब्जियां डालें। ऊपर से मोज़ेरेला चीज़, ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें। हल्का
सा ऑलिव ऑयल से ब्रश करें। इसके बाद ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और पिज्जा को 8-10 मिनट
तक बेक करें।
इन स्नैक्स को बनाना आसान है और ये न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहतमंद भी हैं। इस वैलेंटाइन, अपने पार्टनर के साथ इन हेल्दी स्नैक्स का आनंद लें और प्यार भरे लम्हों को खास बनाएं।
