Kaifi Khalil Music: कहानी सुनो जुबानी सुनो इस गाने ने सोशल मीडिया पर कितना तहलका मचाया है यह तो सभी जानते हैं। लाखों लोगों ने इस गाने पर रील बना कर डाली और यह लोगों की जुबान पर अपनी रिलीज के बाद से ही चढ़ा हुआ है। इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई गाना तेजी से धूम मचाता हुआ नजर आता है और इस गाने ने भी वैसा ही तहलका मचाया है। आपको बता दें कि इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर कैफी खलील ने गाया है और आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देते हैं।
वायरल हुआ कहानी सुनो 2.0
26 साल की कैफ़ी खलील पाकिस्तान के रहने वाले हैं और उन्होंने साल 2015 में अपने यूट्यूब चैनल को शुरू किया था। इस समय काम करना तो आसान होता था लेकिन पापुलैरिटी इतनी जल्दी नहीं मिला करती थी। उनका पहला गाना मनी तवे दोस्त, बना था जो बहुत वायरल हुआ था। उनकी आवाज लोगों को बहुत पसंद आई जिसने उन्हें पहचान दी।
दी कोक स्टूडियो को आवाज
इसके बाद उन्होंने कहानी सुनो गाया जो पूरे पाकिस्तान में बहुत फेमस हुआ। इससे वो वहां के लोकल हीरो बन गए और पॉपुलैरिटी ने उन्हें कोक स्टूडियो तक पहुंचा था। इसके बाद उन्होंने कोक का गाना कना यारी गाया।
इस गाने को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली कि सिंगर ने इसकी उम्मीद भी नहीं की थी। इसके बाद अब वो कहानी सुनो 2.0 लेकर आए हैं, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
कई सितारों ने बनाई रील
पाकिस्तानी सिंगर के इस गाने पर कई सितारों को रील बनाते हुए देखा जा चुका है। कुछ दिनों पहले फ्री स्टाइल्स डांसर्स को भी इस पर अपनी डांसिंग का जलवा दिखाते हुए देखा गया था। कैफ़ी को पारंपरिक गानों का कंटेंपररी म्यूजिक बनाने के लिए पहचाना जाता है।
उनके गाने स्पोटिफाई, यू ट्यूब, एप्पल म्यूजिक पर देखा और सुना जा सकता है। आने वाले समय में वो अपने और भी नए गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।
संघर्ष भरा रहा बचपन
कैफ़ी को बचपन से ही गाना गाने का शौक था लेकिन उनके लिए ये सब बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और इसके चलते उन्हें काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। छोटे मोटे काम कर उन्होंने अपनी जिंदगी को बिताना शुरू किया और इससे जो भी पैसे मिला करते थे उसे वह अपने गाने में लगाया करते थे। अपनी मेहनत के दम पर आज वो हर जगह पॉपुलर हैं।
