अपनी सिंपल काजल को स्मज प्रूफ बनाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
हर भारतीय महिला के लिए उनके मेकअप में काजल होना बेहद जरूरी है। जिससे उनकी आंखें ही नहीं बल्कि पूरे चेहरे का लुक ही बदला जा सकता है।
हर भारतीय महिला के लिए उनके मेकअप में काजल होना बेहद जरूरी है। जिससे उनकी आंखें ही नहीं बल्कि पूरे चेहरे का लुक ही बदला जा सकता है। हालांकि, अक्सर ऐसा होता है कि आप बहुत सफाई से काजल लगाते हैं और शाम तक ये काजल आपकी अंडर आई में फैल जाता है और फिर उसे साफ करने या मेनटेन करने के लिए आप काफी ज्यादा मशक्कत करती हैं।
कई लोगों को काजल लगाना बेहद पसंद है लेकिन फिर भी आखों में काजल फैलने की वजह से वो काजल लहटी नहीं हैं। काजल लगाने के ऐसे कई तरीके हैं जिससे आपकी आंखों पर लगा खूबसूरत काजल दिनभर स्मजप्रूफ भी रहेगा और किसी भी साइड से नहीं फैलेगा।
फेस वॉश करें

काजल लगाने से पहले आपको चेअपने हरे को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। अगर आपका चेहरा ऑइली है तो, इसे किसी वॉटर बेस्ड फेस वॉश की मदद से धोएं। इसके साथ ही आप फेस वॉश के लिए एक होममेड उबटन का भी इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अपने चेहरे को साफ करने के बाद इसे टॉवल से अच्छी तरह डैब कर के सारा पानी साफ़ कर लें। फेस से ऑइल हट जाने से आपके चेहरे पर काजल फैसने के चांस काफी कम हो जाएंगे, जिससे आपको अपने काजल को मैनेज करने में भी काफी आसानी होगी।
ठंडा पानी और कंसीलर

फेस वॉश की जगह अगर आप ठंडे पानी में कॉटन बॉल्स को डिप करके आंखों पर रखेंगी तो ये आपकी स्किन को क्लेन्स करने का काम करेगा। यह आपकी आईलिड के आसपास के एरिया के ऑइल को भी कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। इससे काजल बिना स्मज हुए आपकी आंखों पर ही टिका रहेगा और फैलेगा नहीं। इसके साथ ही आप आंखों के पास कंसीलर या फाउंडेशन भी लगा सकते हैं। इसकी जगह पर आप बीबी क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि ऐसा करने से भी आपकी आखों में काजल टिका रहता है।
यह भी देखे-इन नुस्खों से कान के दर्द और खुजली से मिलेगी निजात: Ear Infection Remedies
फेस पाउडर

कंसीलकर, फाउंडेशन, क्रीम या जो भी प्रॉडक्ट आप फेस पर लगाएं, उसके बाद पाउडर का इस्तेमाल करना बिलकुल भी न भूलें। ऐसा करने से आपकी स्किन से को ऑइल बिलकुल हैट जाएगा। जो काजल को एक ही जगह बिना स्मज हुए टिके रहने में काफी मदद करता है। आप चाहे तो दिन में फेस पाउडर का टच-अप भी कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन के आयल को कण्ट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे आपका फेस रेडिएंट और खूबसूरत भी नज़र आएगा। लेकिन जरूरत के हिसाब से ही फेस पाउडर का इस्तेमाल करें।
आखों को रब न करें

हम किसी काम में उलझे होते हैं या किसी से बात कर रहे होते हैं तो अकसर अपनी आखें रब कर लेते हैं। हम ये बात भूल जाते हैं की हमारी आखों में काजल लगा हुआ है। कोशिश करें कि आप ऐसे काजल का इस्तेमाल करें जो की बिलकुल स्मजप्रूफ हों या फिर जिसके टिके रहने का समय भी ज्यादा हो। काजल लगाने के बाद ध्यान रहे कि अपनी आंखों को रब करने से भी बचें। ऐसा नहीं किया, तो आप चाहे कितना ही महंगा या अच्छी क्वॉलिटी की काजल का इस्तेमाल करें, अपनी आखें रब करने पर ये फेस पर फैल ही जाएगा और फिर आपके चेहरे पर काजल पूरी तरह से फैल जाएगा।
काजल लगाने के बाद करें वेट

जिस तरह आप आईलाइनर लगाने के बाद उसके सूखने का इंतज़ार करती हैं, उसी तरह काजल के साथ भी करें। काजल लगाने के बाद थोड़े समय का इंतज़ार करें ताकि वो सूख जाए। ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि ये जहां लगाया जाता है, वहां की स्किन नम होती है। ऐसे में प्रॉडक्ट में मौजूद तत्वों पर भी असर पड़ सकता है। काजल लगाने के थोड़ी देर बाद ही आप आंखों पर कोई और दूसरा प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।
