Sheen Das Wedding
Sheen Das Wedding

Sheen Daas Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा की शादी की खबरों के बीच एक दूसरी एक्ट्रेस ने अपना घर बसा लिया है और उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शीन दास की। टीवी शो ‘पिया अलबेला’ में नजर आ चुकी शीन दास रोहन राय से शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने श्रीनगर जैसी खूबसूरत जगह पर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा। इन दोनों की मुलाकात भी इसी टीवी शो के सेट पर हुई थी। एक कश्मीरी ब्राइडल के रूप में शीन दास बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

शीन दास बनी कश्मीरी दुल्हन

शीन दास ने शादी के लिए ना केवल कश्मीर की खूबसूरत वादियों को चुना, बल्कि उन्होंने एक कश्मीरी दुल्हन का लिबास भी अपनाया। शीन दास शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही थीं। इसके साथ ही कश्मीरी ज्वेलरी को भी अपने ब्राइडल लुक का हिस्सा बनाया था। वहीं, दूसरी ओर रोहन राय व्हाइट कलर की शेरवानी में बेहद अच्छी लग रही थी।

कम लोगों को ही शादी में किया था इनवाइट

शीन दास और रोहन रॉय ने अपनी वेडिंग को काफी प्राइवेट रखा। शादी में उन्होंने केवल परिवार और दोस्तों को ही बुलाया था। साथ ही, इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास लोगों को भी इनवाइट किया गया था। सोशल मीडिया पर ना केवल शादी बल्कि मेहंदी और हल्दी की रस्मों की भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो जाने के बाद फैन्स व इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दिशा सालियन के मंगेतर रह चुके थे रोहन रॉय

शीन दास के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले रोहन रॉय दिशा सालियन के साथ रिलेश में थे। यहां तक कि दिशा सालियन और रोहन रॉय ने सगाई भी कर ली थी। बता दें कि दिशा सालियन सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी थीं। दिशा ने 2020 में साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद रोहन रॉय पिया अलबेला के सेट पर शीन दास से मिले। धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों हमेशा के लिए एक हो गए।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...