Date Night Outfits: जब आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जा रहे होते हैं तो मन में सबसे पहले एक ही सवाल आता है कि डेट पर जाने के लिए आखिर कौन सी ड्रेस पहनी जाए, जिसमें आप स्टाइलिश और आकर्षक नजर आएं। अगर आप अपने साथी के साथ वक्त वक्त बिताने के लिए खुद को तैयार करना चाहती हैं। बढ़िया गेटअप आपके पार्टनर पर गहरा इंप्रेशन डालता है। इसके लिए आप डिफरेंट स्टाइल कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन लेकर जबरदस्त स्टाइल कैरी कर सकती हैं। फैशन और स्टाइल का तड़का लगाने का काम करेंगे इन अभिनेत्रियों के आउट्फिट्स के आइडियाज।
आलिया भट्ट
डेट नाइट के लिए परफेक्ट पिक के रूप में आलिया भट्ट की ये ब्लैक एंड व्हाइट मिडी ड्रेस आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है। इस ड्रेस के साथ आप ब्लैक हील्स स्लिंग बैग या क्लच और जूलरी की एक जोड़ी के साथ मैच करके अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का यह लुक यकीनन काफी इंस्पायरिंग है, उन्होंने ब्लैक कलर का हाईनेक आउटफिट कैरी किया है। इस ड्रेस को फुल स्लीव्स लुक के साथ बनाया गया है, वहीं इसमें प्रियंका का थाई हाई स्लिट लुक बहुत ही बढ़िया लुक लग रहा है। इस ड़्रेेस के साथ मेसी बन इस लुक को अधिक स्टाइलिश बना रहा है। वहीं एसेसरीज में प्रियंका ने छोटी ईयररिंग्स पहने हैं और उन्होंने मेकअप में अपनी आंखों को सॉफ्ट स्मोकी लुक दिया है। अपने पार्टनर के सामने आप गॉर्जियस दिखने के लिए स्टाइल क्वीन प्रियंका चोपड़ा के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण
डेट नाइट पर अगर आप एक कुछ अलग लुक कैरी करना चाहती हैं तो खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं, जिसमें उन्होंने ग्रे कलर की लूज बैगी लॉन्ग जैकेट पहना है और इसके साथ ही उन्होंने लेदर के फुल लेंथ बूट को कैरी किया है। अपने लुक में कलर जोड़ने के लिए दीपिका ने जैकेट के अंदर मल्टीकलर की शर्ट डाली है। मेकअप में दीपिका ने मैट न्यूड लिप्स लुक रखा है और ओपन हेयरस्टाइल कैरी की हुई है।
हिट रहेगा अनन्या पांडे का ये स्टाइल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का यह बिंदास लुक आपको यकीनन पसंद आएगा जो काफी स्टनिंग नजर आ रहा है। इसमें अनन्या ने डेनिम जींस और जैकेट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट क्रॉप टॉप पहना है। इसके साथ मेकअप में अनन्या ने पिंक कलर के लिप्स रखे है और हेयर्स को खोला हुुआ है। वहीं फुटवियर में व्हाइट शूज पहने हैं।
कृति सेनन के इस लुक को करें ट्राई
सिल्क स्काई ब्लू कलर के इस क्यूट ड्रेस में कृति सेनन बड़ी ही प्यारी नजर आ रही हैं। डेट नाइट के लिए यह ड्रेस परफेक्ट हो सकती है।. हाई नेक और डीप स्लीवलेस वाली इस ड्रेस में वो काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। तो आप भी ऐसी ड्रेस को अपना फेवरेट बना सकती है क्योंकि ये किसी भी कलर टोन पर खूबसूरत ही लगेगा। तो आप इस ड्रेस के साथ हूप्स ज्वेलरीज और मीडियम हील्स स्टाइल कर सकती हैं। वहीं आप ड्रेस के साथ मेसी हाई बन कैरी कर सकती हैं। इतनी एक्ट्रेसेज के स्टनिंग लुक्स को देखकर अब तो आपको कोई कंफ्यूजन नहीं होगी।
