बालों को हाईलाइट करवाने का सोच रही हैं तो कलर चुनने में मदद करेंगी ये टिप्स
बालों को हाईलाइट करवाना अपने लुक में विविधता और रंग जोड़ने का एक अच्छा तरीका है।
बालों को हाईलाइट करवाना अपने लुक में विविधता और रंग जोड़ने का एक अच्छा तरीका है। हाईलाइट करवाने से पहले, आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आजकल ज्यादातर लोग अपने बालों में कलर कराना काफी ज़्यादा पसंद तो करते हैं, लेकिन कई बार वो अपने टोन के हिसाब से एक गलत कलर भी चुन लेते हैं।
कई बार आपके चुने हुए हेयर कलर आपको बेहद बुरा भी दिखा सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने बालों के लिए एक परफेक्ट और बेहतरीन कलर चुन पाएंगे। जो आपके ऊपर काफी सूट भी करेगा।
ज्यादातर लोग आजकल शोक से नहीं बल्कि अपने सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए अपने बालों को कलर करते हैं। लेकिन कई लोगों को अलग अलग तरह के कलर को तरय करने का काफी शौक होता है। जब भी आप अपने बालों पर कलर करवाएं ऐसे में बेहद जरुरी होता है की आपको इस दौरान काफी सावधानी बरतनी होगी। इस बात का काफी ध्यान रखना होगा की आप जिस भी कलर को चुनते हैं वह कलर आपकी स्किन टोन के अनुसार ही होना चाहिए। कई बार गलत कलर चुन लेने से आपकी पर्सनालिटी बुरी भी दिख सकती है। इसलिए ऐसे कलर का चुवान करें जो आपकी पर्सनालिटी को सूट करे।
अपनी स्किन टोन की मदद से चुने हेयर कलर
फेयर स्किन टोन

अगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो ऐसे कई कलर हैं जो आपके ऊपर अच्छे लगेंगे। गोरे स्किन टोन के लिए आप लाइट ब्राउन, डार्क ब्लॉन्ड हाइलाइट्स, हनी चेस्टनट, काफी अच्छे लगते हैं। इसके साथ आप रेड हेयर कलर भी करवा सकते हैं। अगर आप ग्लोबल कलर करवाने का सोच रही है तो आप लाइट ब्राउन कलर चुन सकती हैं। ये आपकी पर्सनालिटी के साथ साथ आपके हर आउट फिट पर भी जचेगा। खासकर महिलाओं पर लाइट ब्राउन कलर बहुत अच्छा लगता है। आपकी स्किन टोन के हिसाब से ये सभी कलर आपके ऊपर बेहद खूबसूरत लगेंगे।
यह भी देखे-इन नुस्खों से कान के दर्द और खुजली से मिलेगी निजात: Ear Infection Remedies
मीडियम स्किन टोन

ज्यादातर भारतीय महिलाओं का स्किन टोन मीडियम देखा जाता है। इस स्किन कलर पर आप चॉकलेट ब्राउन, चेस्टनट कलर, बेस कलर, चुन सकती हैं जो आपकी स्किन टोन पर काफी जचेगा। इसके अलावा आप अपने बालों को रिच गोल्डन ब्राउन, डीप रेड ब्राउन हेयर कलर भी करवा सकती हैं। ये कलर आपकी स्किन टोन ही नहीं बल्कि आपके ऑउटफिर से भी मैच करेगा और आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा।
डस्की स्किन टोन

अगर आपका डस्की यानी यानी डार्क स्किन टोन है तो आप पर डार्क चॉकलेट ब्राउन कलर काफी जचेगा। हेयर कलर करवाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि आपका स्किन टोन का कॉम्प्लेक्शन जितना डार्क होगा, आपके बालों का कलर भी उतना ही डार्क होना चाहिए। ऐसे में आप चॉकलेट ब्राउन, डार्क ब्राउन और रेड अंडरटोन कलर भी चुन सकती हैं। जिसके बाद आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी।
येलो स्किन टोन

अगर आपकी स्किन टोन हलकी पीली है तो आप अपने बालों को डार्क हेयर कलर करवा सकती हैं। येलो स्किन टोन पर लाइट कलर बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। लाइट गोल्डन कलर से आपके बालों को एक नेचुरल लुक मिलेगा जो की बेहद खूबसूरत होगा। एक परफेक्ट खूबसूरत लुक के लिए आप नेचुरल ब्राउन कलर को ही चुने। ये लुक आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखायेगा।
