टीवी की इन 9 बहुओं ने साड़ी संग किया एक्सपेरिमेंट और लगाया ग्लैमर का तड़का: TV Celebs Saree
TV Celebs Saree

ऑल टाइम फेवरेट टीवी बहुओं का साड़ी लुक

साड़ी अब सिर्फ एक ट्रेडिशनल परिधान नहीं रहा है, बल्कि एक स्टाइलिश आउटफिट भी बन चुका हैं।

TV Celebs Saree: फैशन वर्ल्ड में हर दिन एक नया ट्रेंड आता है, लेकिन महिलाओं की फेवरेट लिस्ट से साड़ी कभी भी बाहर नहीं होती हैं। अब महिलाएं साड़ी में कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती है, जिस वजह से साड़ी अब सिर्फ एक ट्रेडिशनल परिधान नहीं रहा है, बल्कि एक स्टाइलिश आउटफिट भी बन चुका हैं। साड़ी में जो भी नया ट्रेंड आता है, वह सबसे पहले टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा फ्लॉन्ट किया जाता है। महिलाएं शादी, सगाई या किसी भी तरह के फंक्शन के लिए टीवी की इन अभिनेत्रियों के साड़ी लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं।

करिश्मा तन्ना

TV Celebs Saree
Karishma Tanna

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना हर आउटफिट में खूबसूरत नजर आती हैं, लेकिन उनका यह साड़ी वाला लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने महरून-सिल्वर स्ट्राइप पट्टी की बनारसी सिल्क साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ पहना है। अक्सर हम बनारसी सिल्क साड़ी के साथ एल्बो लेंथ ब्लाउज़ पहनते हैं, लेकिन करिश्मा ने इस साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ पहना हैं। करिश्मा ने बिना ब्लाउज़ के साथ बनारसी साड़ी को ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया हैं।

सुरभि चंदाना

TV Celebs Saree Looks
Surbhi Chandana

टीवी सीरियल में सुरभि चंदना के साड़ी लुक्स कई बार फैंस को पसंद आए हैं। आप भी चाहे तो बिल्कुल सुरभि की तरह एक्सपेरिमेंट करते हुए नियॉन कलर के हाफ शर्ट जैसे ब्लाउज़ के साथ कंट्रास्ट रंग की साड़ी पहन सकती हैं। सुरभि इस साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं।

अनिता हसनंदानी

Celebrity Style
Anita Hasnandani

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में अनीता हसनंदानी की साड़ी लुक्स काफी वायरल हुए थे। अगर आप भी अभिनेत्री की तरह इंडियन लुक में हॉट दिखना चाहती हैं, तो ऐसी ट्रांसपेरेंट साड़ी के साथ वन साइड ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ पहन सकती हैं।

शिवांगी जोशी

Saree looks
Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी ने हाल में फोटोशूट कराया था, जिसमें उन्होंने पीले रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी थी। शिवांगी ने अपने इस लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए प्लेन ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। शिवांगी ने अपने लुक को गहनों और गुलाब के फूलों से कंप्लीट किया था।

रुबीना दिलैक

Rubina
Rubina Dilaik

रुबीना दिलैक हमेशा अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाई देती हैं। इस बार रुबीना ने लैवंडर कलर की साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ पहना था। रुबीना ने अपने ब्लाउज़ में थोड़ा बदलाव करते हुए उसे स्वीटहार्ट नेकलाइन का डिज़ाइन दिया था। इसके अलावा उन्होंने इस साड़ी के साथ स्ट्रेट हेयर के बजाय कर्ली और बाउंसी बाल रखें थे। आप भी चाहें तो उनका यह लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

हीना खान

Saree style
Hina Khan

हिना ने हाल में अपने मैनेजर की शादी अटेंड की थी, जिसमें उन्होंने लाइम ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी थी। वहीं साड़ी के बॉर्डर और हेमलाइन पर सिल्वर स्टोन वर्क है। इस खूबसूरत शिफॉन साड़ी के साथ हिना ने हॉल्टर डीप प्लजिंग नेकलाइन विथ स्लीवलेस डिज़ाइन वाला ब्लाउज़ पहना था। हिना ने अपने इस लुक को मैचिंग कुंदन चोकर नेक पीस के साथ कंप्लीट किया था।

सुरभि ज्योति

Saree Fashion
Surbhi Jyoti

अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने ब्लैक कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में फोटोशूट कराया था। इस लुक में एक्सपेरिमेंट करते हुए उन्होंने राउंड हॉल्टर नेकलाइन वाला वेलवेट ब्लाउज़ पहना था, जो उन्हें एलिगेंट लुक दे रहा था।

मोनालिसा

Saree tips
Monalisa

अभिनेत्री मोनालिसा ने येलो कलर की साड़ी के साथ ग्रीन कलर का डीप नेकलाइन बैकलेस ब्लाउज़ पहना है, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपने इस लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए सिल्क साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज़ पहना हैं।

निया शर्मा

Nia Sharma

अभिनेत्री निया शर्मा स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करती हैं। उन्होंने हाल में हॉट फोटो शूट कराया था, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की नेट वाली साड़ी पहनी थी। निया इस प्लेन साड़ी के साथ ब्लैक कलर का डीप नेक ब्लाउज़ पहना था, जिसमें वह क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए कातिलाना पोज़ दे रही थी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...