इन स्कर्ट्स से नया लुक क्रिएट कर सकते हैं
स्कर्ट्स के भी काफी अलग-अलग टाइप होते हैं, जो आपको एक नया लुक क्रिएट करने में मदद करते है।
Designer Skirts for Women: महिलाओं के वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा स्कर्ट्स बन चुका है, जो आपके लुक को कई अवसरों पर खास बनाता है। जिसके कारण इसे कैज़ुअल्स से लेकर पार्टीज़ तक में आसानी से पहना जा सकता हैं। स्कर्ट्स के भी काफी अलग-अलग टाइप होते हैं, जो आपको एक नया लुक क्रिएट करने में मदद करते है। आज हम आपको डिफरेंट टाइप की स्कर्ट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं।
ब्रूमस्टिक स्कर्ट

ब्रूमस्टिक स्कर्ट 70 और 80 के दशक में काफी पॉपुलर थी। लेकिन, अब धीरे-धीरे इस स्कर्ट का चलन फिर से वापसी कर रहा है। इसे आप किसी भी क्रॉप टॉप के साथ पेयर अप करके पहन सकती हैं, जो आपको एक सिंपल-एलिगेंट लुक देगा।
टी-लेंथ स्कर्ट

यह बिल्कुल सिंपल स्कर्ट है, जिसमें आप काफी खूबसूरत लगेंगी। टी-लेंथ स्कर्ट आमतौर पर फुल लेंथ स्कर्ट नहीं होती है। ये घुटनों से नीचे लेकिन एंकल से उपर तक होती है। आप इसे स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ पहन सकती हैं। वैसे आपको इसमें पेंसिल स्कर्ट से लेकर ए-लाइन व रफल्स स्कर्ट के ऑप्शन्स मिलते हैं।।
ट्यूल स्कर्ट

अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं, तो ट्यूल स्कर्ट बेहद अच्छा ऑप्शन है। यह आपको एक फेमिनिन और ब्यूटीफुल लुक देता है। ट्यूल स्कर्ट हैवी व फूली हुई नजर आती है। इसलिए इसके साथ आप सिंपल टॉप ही पहनें, ताकि आपका ओवर ऑल लुक बल्की ना लगे।
प्लीटेड स्कर्ट

महिलाओं को प्लीटेड स्कर्ट की स्टाइलिंग करना मुश्किल लगता है, जबकि ये बहुत आसान है। आप कैजुअल आउटिंग के लिए प्लीटेड स्कर्ट किसी लूज टैंक टॉप के साथ पेयर अप करके पहन सकती हैं। यह आपको काफी कुल लुक देगा।
पेंसिल स्कर्ट

महिलाओं के बीच पेंसिल स्कर्ट सबसे लोकप्रिय है। क्योंकि इसकी खास बात है कि यह किसी भी बॉडी शेप के साथ फिट बैठता है। ऑफिस लुक में स्कर्ट को स्टाइल करना हो तो उसके लिए पेंसिल स्कर्ट का ऑप्शन सबसे बेस्ट माना जाता है। आप इसे किसी मैचिंग ब्लेजर और शर्ट के साथ पेयर अप करके पहन सकती हैं।
स्केटर स्कर्ट

फिल्मों में हीरोइन अक्सर स्केटर स्कर्ट फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई देती है। यह क्रॉप टॉप के साथ काफी सेक्सी लुक देता है। अगर आप किसी फंक्शन में जा रही है, तो इस स्कर्ट को शुरू ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा स्केटर स्कर्ट के साथ ग्लैमरस टॉप या लेदर जैकेट पहनना ना भूले।
हाई वेस्ट स्कर्ट

महिलाओं के बीच इन दिनों हाई वेस्ट ड्रेस से लेकर हाई वेस्ट स्कर्ट भी काफी पॉपुलर है। आप किसी भी फंक्शन में जाने के लिए हाई वेस्ट वाली पेंसिल स्कर्ट के साथ वी- नेक लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज को टक- इन करके पहन सकती हैं।
एसिमेट्रिकल स्कर्ट

गर्मियों के लिए एसिमेट्रिकल स्कर्ट बेहतर विकल्प हैं। इस स्कर्ट के साथ फिटेड टॉप न सिर्फ ऑफिस के लिए परफेक्ट है, बल्कि पार्टी और कैजुअल डिनर के लिए भी। इस स्कर्ट को आप किसी भी क्रॉप टॉप या फुल लेंथ वाले टीशर्ट के साथ भी पहन सकती हैं, जिसमें आपको गर्मी का बिल्कुल एहसास नहीं होगा।
ए-लाइन स्कर्ट

पार्टियों के लिए ए-लाइन स्कर्ट बेहतर विकल्प है। क्योंकि यह आपको एलिगेंट लुक देता है। ये स्कर्ट आमतौर पर घुटने तक की लंबाई के होते हैं। लेकिन इसमें आपको कई तरह के नए डिज़ाइन मिल जाएंगे। इसे आप किसी भी टॉप के साथ पेयर अप करके पहन सकती है। लेकिन, इस स्कर्ट के साथ अगर आप हाई हील्स पहने तो ज्यादा ब्यूटीफुल लगेंगी।
बॉल गाउन स्कर्ट

किसी भी फंक्शन के लिए बॉल गाउन स्कर्ट बेस्ट ऑप्शन है। ये स्कर्ट आपकी कमर के नीचे से बाहर निकलती है और आपके पैरों तक जाती है। यह स्कर्ट अभी काफी ट्रेंड में है, जो आपको फिल्मों में देखने को मिलता हैं।
माइक्रो मिनी स्कर्ट

महिलाओं के लिए माइक्रो मिनी स्कर्ट पहनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस स्कर्ट को पहनने के लिए आपके अंदर एक अलग एटीट्यूड होना चाहिए। इस स्कर्ट को आप तभी पहनिए। जब आप सहज महसूस कर रही हो। आप माइक्रो मिनी स्कर्ट के साथ शेप वियर पहनें। क्योंकि, यह आपके थाइज और हिप्स को खूबसूरत लुक देगा, जो इस स्कर्ट में हाईलाइट होते हैं।
आप इन सभी स्कर्ट को अलग-अलग मौकों पर स्टाइलिंग करके पहन सकती हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि इन स्कर्ट्स को तभी ट्राई करें, जब आप सहज महसूस कर रही हैं।
