टिटेंड प्राइमर का करें आई मेकअप के लिए इस्तेमाल
आपको आई मेकअप करने से पहले बाजार से कोई अच्छा ब्रांड का टिटेंड प्राइमर खरीद लेना चाहिए और इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
Tinted Primer for Eye Makeup: मेकअप करना कई महिला को पसंद होता है और वह बाजार से मेकअप के कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट भी खरीदती हैं। आजकल महिलाएं सोशल मीडिया और इंटरनेट का सहारा लेकर कई तरह से मेकअप करना सीख जाती हैं। इंटरनेट पर देख कर वह कई तरह के मेकअप लुक भी ट्राई करती है। लेकिन उसे करते समय आपने सावधानी नहीं बरती तो आपका पूरा मेकअप खराब हो जाएगा।
आपको आई मेकअप करने से पहले बाजार से कोई अच्छा ब्रांड का टिटेंड प्राइमर खरीद लेना चाहिए और इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता कि टिंटेड प्राइमर का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और इसे करने से क्या-क्या फायदे होते हैं? लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टिंटेड प्राइमर के बारे में बताने जा रहे हैं और इससे मिलने वाले फायदे भी आपको बताने जा रहे है।
1. आई मेकअप को करता है हाईलाइट :

→ आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप टिंटेड प्राइमर का इस्तेमाल करती है तो आपको इसके कई सारे फायदे देखने को मिलेंगे। टिंटेड प्राइमर आपके आई मेकअप को हाईलाइट करने में मदद करता है।
→ इसके साथ ही इसमें मौजूद ग्लिटर मेकअप को प्राकृतिक रूप से एन्हान्स करने में मदद करता है। जिससे आपका आई मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है।
→ अगर आप मेकअप कर रही हैं तो यह आपके मेकअप को फिनिशिंग टच देने में भी काफी मदद करता है। आप इसे मेकअप को फिनिशिंग टच देने के लिए इस्तेमाल कर सकती है।
2. आई बेस की तरह करें इस्तेमाल :

→ इसके अलावा अगर आप मेकअप करती है तो हम आपको बता दें कि आप टिंटेड प्राइमर को आई बेस की तरह भी इस्तेमाल कर सकती है। आप टिंटेड प्राइमर का यूज़ इसे आई बेस में मिलाकर भी कर सकती है।
→ लेकिन ऐसा करते समय आपको बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी कि आपको काफी कम से कम मात्रा में प्राइमर को आई बेस में मिलाना होगा। अगर आप ज्यादा मात्र में प्राइमर को आई बेस में मिला लेते है तो इसका नुकसान भी आपको झेलना पड़ सकता है।
→ इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर आप आए बेस में प्राइमरी मिला रही हैं तो आपको अपनी स्किन टोन के अनुसार ही टिंटेड प्राइमर को चुनना होगा। तभी ये आपको सूट करेगा और आपका मेकअप निखर कर सामने आएगा।
3. आई मेकअप को बनाएं क्रीज़लेस:

→ आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप टिंटेड प्राइमर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके आई मेकअप को क्रीज़िंग होने से भी बचाता है।
→ इसके साथ ही अगर आप टिंटेड प्राइमर का यूज करते हैं तो इससे आपका ई शैडो कलर भी खिलकर सामने आता है।
→ इसके अलावा अगर आप टिंटेड प्राइमर का इस्तेमाल सही तरीके से करते है तो इससे आपका आई मेकअप भी लॉन्ग लस्टिंग रहता है।
→ इसके अलावा इस तरह का प्राइमर आपके को एयर भी स्मूथ बनाता है।
4. चेहरे का ग्लो बढ़ता है :

→ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप टिंटेड प्राइमर का इस्तेमाल करती है तो ये आपके मेकअप को शिमरी लुक के साथ ही ग्लो भी प्रदान करता है।
→ टिंटेड प्राइमर आपके स्किन टेक्सचर को स्मूथ बनता है।
→ ये उन लोगों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है जिन लोगों की त्वचा नॉर्मल होती है और जिनके पोर्स छोटे होते है।
5. फाउंडेशन के साथ कर सकती है मिक्स :

→ इसे यदि आप फाउंडेशन के साथ मिक्स करके लगाती हैं तो आपको मेकअप के लिए अच्छा बेस मिलता है।
→ इनमें कई सारे विटामिंस और एसेंशियल ऑइल्स की खूबियां है जो चेहरे से फ्री रेडिकल्स को भी खत्म कर सकते हैं और आपको बिल्कुल इवेन टेक्स्चर और टोन मिल सकता है।
