महिलाएं तड़का लगाते समय रखें इन 7 बातों का ध्यान: Tadka Tips
Tadka Tips

तड़का लगाते समय ये काम करें

हर भारतीय घर में दाल में जीरे का और सब्ज़ी में राई का छौंका लगाया जाता है। बिना तड़के के खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है।

Tadka Tips: हमारे भारतीय खानों में तड़के की खास जगह होती है। दाल, रायता, सांभर या कड़ी में अलग-अलग मसालों से तड़का लगाया जाता है, जो खाने के स्वाद को दोगुना करने का काम करता हैं। हर भारतीय घर में दाल में जीरे का और सब्ज़ी में राई का छौंका लगाया जाता है। बिना तड़के के खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। हालांकि, हर घर में अनेक तरीकों से खाने में छौंका लगाया जाता है। इसलिए छौंक लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे कुछ ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको छौंका लगाते समय ध्यान रखने की जरूरत हैं।

तेल का कम करें इस्तेमाल

Tadka Tips
Oil

महिलाएं अक्सर खाने में अधिक स्वाद लाने के चक्कर में छौंका लगाते समय अधिक तेल का इस्तेमाल करती हैं, जबकि हमेशा छौंका लगाते समय 1-2 टीस्पनू तेल का ही उपयोग करें। बहुत अधिक तेल डालने से खाने का असली स्वाद खत्म हो जाता है।

रिफाइंड ऑयल का ना करें उपयोग

Refined
Refined

कुछ महिलाएं तड़का लगाने के लिए रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, हमेशा छौंका सरसों के तेल में लगाएं इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आप छौंक लगाने के लिए ऑलिव ऑयल, सनफ्लावर ऑयल व घी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सब्ज़ी में छौंक

Veggies
Veggies

महिलाएं सब्जियों में अक्सर छौंक अंत में लगाती हैं। लेकिन, हमेशा छौंक सब्ज़ी पकने से पहले लगाना चाहिए। इससे खाने का स्वाद दोगुना होता है।

सब्ज़ी में ऐसे लगाएं छौंक

Mix Veggies Tadka
Mix Veggies Tadka Tips

अगर आप हरी सब्जियों में छौंका लगा रही हैं, तो हमेशा कस्तूरी मेथी या सरसों के तेल के साथ करी पत्ता का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

सांभर दाल में ऐसे लगाएं तड़का

Sambhar Tadka Tips
Sambhar Tadka Tips

अगर आप इडली के साथ सांभर दाल बना रही हैं, तो हमेशा छौंका आखिर में लगाएं। इससे अच्छा स्वाद आता है। आप अलग कड़ाही में राई, जीरे, अजवाइन का तड़का लगाकर सांभर में मिलाएं।

सब्ज़ी और दाल में जला तड़का ना मिलाएं

Dal Tadka

अगर तड़का लगाते समय वह जल गया है, तो उसे कभी भी सब्ज़ी या दाल में मिक्स ना करें। ऐसा करने से आपके दाल और सब्ज़ी का स्वाद पूरी तरह से खराब हो जाएगा और उसमें जले हुए की खुशबू आएगी, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

कड़ाही में लगाएं छौंका

tadaka
tadaka

महिलाएं अक्सर किसी चम्मच या पैन में छौंका लगाती हैं, लेकिन हमेशा कड़ाही में छौंका लगाएं। ये आपके खाने का स्वाद दोगुना करेगा।

आप इन तरीकों से खाने में छौंका लगा सकती हैं। इससे आपके खाने का स्वाद दोगुना होगा। वैसे हर सब्ज़ी में छौंका लगाने का अलग तरीका होता है। हर घर में छौंक लगाने का अलग स्टाइल होता है। कई महिलाएं जीरे से छौंका लगाती है तो कई प्याज से छौंका लगाती है, जो उनके डिश के स्वाद को बढ़ाता हैं। लेकिन हर घर में बिना तड़के के दाल-सब्ज़ी नहीं बनती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment