बेकिंग करते समय इन 11 स्टेप्स का रखें ध्यान, जिन्हें हम अक्सर मिस कर देते हैं: Baking Tips
Baking Tips

बेकिंग करते समय इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप नई बेकर्स है, तो कुछ महत्वपूर्ण चीजों के बारे में आपको पता होना चाहिए, ताकि भविष्य में बेकिंग करते समय आप उन गलतियों को दोबारा ना दोहराएं।

Baking Tips: शुरुआती दौर में बेकिंग करना एक बहुत ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि आप बेकिंग करते समय कई छोटी-मोटी गलतियां करती है। ऐसे में एक गलती और आपकी डिश बर्बाद हो जाती हैं। अगर आप नई बेकर्स है, तो कुछ महत्वपूर्ण चीजों के बारे में आपको पता होना चाहिए, ताकि भविष्य में बेकिंग करते समय आप उन गलतियों को दोबारा ना दोहराएं। आज हम आपको ऐसे 11 स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं, जो ब्रेकिंग के समय आपको काम आएगी।

सामग्री को सही तापमान में रखना

Baking Tips
Cookies

एक आम गलती जो कई बेकर्स करते हैं, वह सामग्री को सही तापमान पर नहीं रखना है। जी हां, अगर आप नई बेकिंग कर रहे हैं, तो हमेशा मक्खन, अंडे और दूध जैसी सामग्रियों को मिक्सिंग बाउल में मिलाने से पहले सही तापमान पर रखें, ताकि वह अच्छी तरह से मिक्स हो सके।

अधिक मिक्सिंग करना

Baking
Batter Mixing

अगर आप केक बना रही हैं और चाहती है कि आपका केक फूला हुआ हो, तो आप हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने बैटर को अधिक ना मिक्स करें, क्योंकि अधिक मिलाने से बैटर हैवी हो जाता है और वह फूलेगा नहीं।

सभी सामग्रियों को साथ मिलाना

Baking ideas
Ingredients

बेकिंग ऐसी कला है, जिसमें सटीकता की अधिक आवश्यकता होती है। अगर आप बेक कर रही हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने बाउल में सभी सामग्रियों को एक-एक करके मिलाएं। कभी भी सभी सामग्रियों को एक साथ बाउल में नहीं डाले, ऐसा करने से आपका बैटर खराब हो जाएगा।

सही मात्रा में मिलाएं सामग्री

सही मात्रा में मिलाएं सामग्री
Flour

बेकिंग करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अपनी सामग्री को सही मात्रा में मिलाएं। यानी कि अगर आप की रेसिपी में डेढ़ कप आटे की जरूरत है, तो आप उसी मात्रा में आटे का उपयोग करें। अगर आप अधिक सामग्री का इस्तेमाल करेंगे, तो आपका पूरा बेकिंग खराब हो सकता है।

पुराना बेकिंग पाउडर ना करें उपयोग

पुराना बेकिंग पाउडर ना करें उपयोग
Baking Powder

बेकर्स कई बार यह गलतियां करते हैं कि वह पुराने बेकिंग पाउडर का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास भी महीनों पुराना बेकिंग पाउडर है, तो उसे कभी भी इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से आपकी केक खराब हो सकता हैं।

समय से पहले ओवन ना करें बंद

Baking Cookies
Oven

अगर आप बेकिंग कर रही हैं, तो कभी भी अपने बैटर को ओवन में डालने के बाद तुरंत चेक ना करें। ऐसा करने से आपकी केक खराब हो सकती है, क्योंकि अगर बार-बार केक को अंदर-बाहर किया जाए, तो उसकी नमी खत्म हो जाती है और वह फूलता नहीं है।

अंडो को नहीं रखिए बाहर

Eggs
Eggs

अगर आप अपने केक में अंडा डाल रही है, तो उसे अधिक समय के लिए बाहर नहीं छोड़िए। उसे मिश्रण में मिलाने से पहले निकाले और तुरंत उसे अपने बैटर के साथ मिक्स कर लीजिए। अगर आप अंडे को ज्यादा देर तक बाहर छोड़ देंगी, तो वह बैटर का स्वाद खराब कर देगा।

रेसिपी में स्टेप्स ना करें स्किप

बेकिंग करते समय सभी स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए। कभी भी आप एक स्टेप को स्किप करके दूसरे स्टेप पर नहीं जाए। ऐसा करने से आपकी बेकिंग खराब हो जाएगी। प्रत्येक स्टेप के पूरे होने के बाद ही आप दूसरे स्टेप को फॉलो करें।

ओवन को पहले करें गर्म

कई लोग बैटर तैयार होने के बाद जब उसे ओवन में डालते हैं, तब ओवन स्टार्ट करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको बैटर को ओवन में डालने से तकरीबन 10 से 15 मिनट पहले ही स्टार्ट कर देना चाहिए, ताकि आपका केक सही तापमान में बेक हो सकें।

पैन को केवल 2/3 तक भरें

पहली बार बैकिंग करने वाले लोग यह गलती हमेशा करते हैं। आप केक बना रही हैं तो केक का बैटर ऊपर तक न भरें। केक पैन को लगभग 2/3 भरा होना चाहिए, ताकि बैटर बिना ओवरफ्लो हुए ऊपर उठ सके और फैल सके।

टूथपिक से टेस्ट करें

Toothpick

आप जब अपनी केक को ओवन से निकालती हैं तो सीधे उसे टाइम से बाहर मत निकालिए इसके लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल करें। अगर आपको लगता है कि आपका केक तैयार हो गया है, तो आपको बस इतना करना है कि इसके बीच में एक साफ टूथपिक डालें। टूथपिक को दोबारा निकालने पर वह पूरी तरह से साफ निकले तो समझ जाइए कि केक पक चुका हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment