पर्दे पर आखिरी बार इस किरदार में नजर आएंगे सतीश कौशिक: Satish Last Movie
Satish Last Movie

Satish Last Movie: कैलेंडर से लेकर पप्‍पू पेजर जैसे कई किरदारों को लोगों के बीच जीवंत करने वाले सतीश कौशिक अपने फैंस को अलविदा कह इस दुनिया से विदा हो गए। फिल्‍म जगत में सतीश उन गिने चुने नामों में से एक हैं जिन्‍हें रिश्‍ते बनाने और निभाने वाला दोस्‍त कहा जा सकता है। सबको हंसाने गुदगुदाने वाला ये चेहरा भले ही पंचतत्‍व में विलीन हो गया है। लेकिन सौ से ज्‍यादा फिल्‍मों में निभाए गए उनके किरदारों के जरिए वे हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेंगे। यही नहीं ज्‍यादातर कॉमेडी के किरदारों के रूप में जाने जाने वाले सतीश जाते जाते एक ऐसा किरदार निभा गए हैं जिसे लोग हमेशा याद रखने वाले हैं। जी हां भारतीय राजनीति के उस महान नेता के रूप में पर्दे पर नजर आएंगे जिन्‍हें लोग बाबूजी के नाम से बुलाते थे।

यह भी देखे-सतीश कौशिक की अचानक हुए निधन पर इन सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए दी श्रद्धांजलि

Satish Last Movie: ‘इमरजेंसी’ में जगजीवन राम के किरदार में नजर आएंगे सतीश

Satish Last Movie
Satish Last Movie-Emergency

सतीश कौशिक का हाल ही में ‘छतरीवाला’ फिल्‍म में एक कॉमिक रोल निभाते देखा गया था। उनकी असामयिक मृत्‍यु से उनके फैंस को काफी झटका लगा है। लेकिन उनके चाहने वाले आने वाले समय में उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के रूप में उन्‍हें बडे पर्दे पर एक बार फिर देख सकेंगे। कंगना रनौत की आने वाली फिल्‍म ‘इमरजेंसी’ में सतीश कौशिक एक प्रमुख किरदार निभाते नजर आएंगे। वे बाबू जगजीवन राम की भूमिका निभाते हुए पर्दे पर दिखेंगे। ‘इमरजेंसी’ भारत के इतिहास का वो बड़ा राजनीतिक कदम है जिसपर आज भी मतभेद हैं। इस तरह की राजनीतिक विवाद पर एक ऐसे किरदार के रूप में सतीश कौशिक को लोग देखन पसंद करेंगे। इमरजेंसी के दौरान जगजीवन राम ने अपने पद से त्‍यागपत्र दे कांग्रेस पार्टी से भी अलग होने का निर्णय ले लिया था। इंदिरा गांधी के करीबी लोगों में से एक जगजीवन राम के विचार और उनके नजरिए को फिल्‍म में दिखाया जाएगा। जगजीवन राम अपने उसूलों और सिद्धांतों के लिए जाने जाते थे। सतीश कौशिक अपने इस किरदार को लेकर काफी उत्‍साहित थे।  

कई अन्‍य प्रोजेक्‍ट्स जिनमें नजर आ सकते हैं सतीश

सतीश कौशिक यूं तो कई प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर रहे थे। इनमें से कुछ पूरे भी हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की आने वाली फिल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सतीश कौशिक नजर आएंगे। वहीं रवीना टंडन के साथ वे ‘पटना शुक्‍ला’ फिल्‍म में भी काम कर रहे थे। हाल ही में रवीना ने बताया था कि फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये फिल्‍म सितम्‍बर 2023 में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सतीश ने ‘कागज 2’ बनाने का अनाउंसमेंट जनवरी में किया था। लेकिन अब ये फिल्‍म पूरी नहीं हो सकेगी। सतीश ‘गन्‍स एंड गुलाब’ नामक वेब सीरीज में भी काम कर रहे थे। इस लिहाज से उनके फैंस को वे जाने के बाद भी अपनी अदाकारी के कई रंग दिखाकर, थोडी खुशी थोडा गम देकर जाएंगे। भले ही वे इन किरदारों में आखिरी बार काम कर रहे हों मगर उनके द्वारा निभाए गए सभी पात्र सिनेमा के जरिए उन्‍हें हमेशा जीवित रखेंगे।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...