कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है शिवमोगा एयरपोर्ट
एयरपोर्ट की पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग रोजाना 7,200 यात्रियों को हैंडल कर सकती है।
Shivamogga Airport: कर्नाटक के शिवमोगा एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने वाला है। इस एयरपोर्ट के खुलने से पड़ोसी मलनाड क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सीधी पहुंच होगी। इस नवनिर्मित एयरपोर्ट को करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। एयरपोर्ट की पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग रोजाना 7,200 यात्रियों को हैंडल कर सकती है।
बेंगलुरु में केम्पे गौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद इसे राज्य का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट माना जा रहा है। पैसेंजर टर्मिनल का बाहरी डिज़ाइन कमल जैसा दिखता है। हालांकि इस पर पहले कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमावार को राज्य के अपने दौरे के दौरान एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
यह भी देखे-पानी पर बसे खूबसूरत शहर वेनिस का अभी है ऐसा हाल, सूख रही है नहरें
