'जोधा अकबर' फेम एक्ट्रेस परिधि शर्मा ऐसे बिता रही अपनी लाइफस्टाइल: Paridhi Lifestyle
Paridhi Sharma's Lifestyle

परिधि शर्मा ऐसे जी हैं अपनी लाइफस्टाइल

शो 'जोधा अकबर' में जोधा के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा के किरदार को शो से काफी लाइमलाइट मिली थी। परिधि ने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है।

Paridhi Lifestyle: बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर खूब नाम कमाया है। एक्टर हो या एक्ट्रेस सभी अपनी दमदार एक्टिंग से अपने चाहने वालों और फैंस के दिलों में जगह बनाते हैं। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो खूब लाइमलाइट बटोरने के बाद आज पर्दे से गायब हैं।

हालांकि सोशल मीडिया के जरिए अक्सर उनके फैंस को उनकी झलक देखने को मिल ही जाती है, जो अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं इन सेलेब्स में शामिल टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा की, जिन्हें लोगों ने मशहूर टीवी शो ‘जोधा अकबर’ में देखा था। इनदिनों छोटे पर्दे दूर एक्ट्रेस अपनी एक अलग लाइफस्टाइल जी रही हैं।

Paridhi Lifestyle: परिधि शर्मा ने छोटे पर्दे से बनाई दूरी

शो ‘जोधा अकबर’ में जोधा के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा के किरदार को शो से काफी लाइमलाइट मिली थी। परिधि ने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई और आज भी लोगों की जुबां पर उनकी एक्टिंग की तारीफ होती है, लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस छोटे पर्दे से दूर अपनी अलग लाइफस्टाइल जीते हुए नजर आ रही हैं। परिधि ‘जोधा अकबर’ सीरियल के बाद अपना समय अपने परिवार के साथ बिता रही हैं। टीवी से ब्रेक लेने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2016 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था।

यह भी देखे-13 साल की उम्र में हुआ था करीना को प्यार, जानें पूरी कहानी

बेटे के जन्म के बाद परिधि ने टीवी शो ‘ये कहां आ गए हम’ से पर्दे पर वापसी की लेकिन कुछ समय बाद ही काम करते हुए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला लिया। छोटे पर्दे से दुरी बनाने के बाद परिथी अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने लेटेस्ट पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों मां-बेटा साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा एक्ट्रेस आए दिन अपने डांस वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के गाने ओ रंगरेज पर अपने हैरतअंगेज डांस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया था।

17 नवंबर 2022 ने एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने अपने बेटे का 6वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति के साथ बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इन दिनों छोटे पर्दे से दूर परिधि अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आए दिन कुछ न कुछ इंट्रेस्टिंग पोस्ट शेयर किया करती हैं। परिधि भले ही टीवी सीरियल्स में नजर न आ रही हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं।

यहां से शुरू हुआ करियर

परिधि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में टीवी शो ‘तेरे मेरे सपने’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में ‘रुक जाना नहीं’ शो में काम किया। इस शो में एक्ट्रेस के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। परिधि की खास बात यह है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान साल 2011 में बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद यानी साल 2013 में एक्ट्रेस सुपरहिट शो ‘जोधा अकबर’ में नजर आई थीं, इस शो में अपने सह-कलाकार रजत टोकस के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।