सुबह कॉफ़ी पीने के हो सकते हैं ये नुकसान
क्या आप जानते हैं सुबह-सुबह खाली पेट कॉफ़ी का सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है?
Morning Coffee Side Effects: कई लोग सबसे पहले सुबह उठकर कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं, इससे वो ज्यादा एनेर्जेटिक फील करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं सुबह-सुबह खाली पेट कॉफ़ी का सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है? तो, अगर आप भी हर दिन सुबह उठकर कॉफ़ी पीती हैं तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कि बिना कुछ खाए कॉफ़ी पीने से आपके शरीर में क्या हो सकता है?
पेट से जुड़ी समस्याएं

सुबह-सुबह खाली पेट कॉफ़ी पीना पेट के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। खाली पेट कॉफ़ी का सेवन पेट में एसिड बनाता है और यही कारण होता है कि पेट से संबंधित अधिकतर बीमारियां जन्म ले लेती हैं। इससे एसिडिटी, हार्ट बर्न, सिरदर्द और उल्टियों की परेशानी भी हो सकती है। बहुत ज्यादा मात्रा में खाली पेट कॉफी पीने से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण भी होने लगता है और इसी वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है लंबे समय तक खाली पेट कॉफ़ी पीने से शरीर में विटामिन बी 12 की कमी भी हो सकती है। अगर आप कॉफ़ी पीना चाहती हैं तो उठने के कम से कम एक घंटे बाद कुछ खाने के बाद पियें।
बढ़ सकता है स्ट्रेस

दरअसल, सुबह-सुबह कोर्टिसोल हॉर्मोन जिसको स्ट्रेस हॉर्मोन भी कहा जाता है, का लेवल ज्यादा रहता है और कॉफ़ी हमारे शरीर में इस हॉर्मोन के लेवल को और ज्यादा बढ़ा देती है। इसी वजह से तनाव बढ़ सकता है। एक रिसर्च के मुकाबले ऐसा देखा गया है कि जो लोग सुबह उठकर कॉफ़ी का सेवन उनके दिमाग में कई तरह का तनाव बना रहता है। साथ ही इससे मूड स्वींग की समस्या भी हो सकती है और ये आपको और चिन्तित भी बना सकता है।
हो सकता है डिहाइड्रेशन

अगर आपकी सुबह कॉफी के साथ होती है तो इससे शरीर में पानी की कमी होने का खतरा रहता है। यानी की इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कैफीन ड्यूरिटिक है और यूरिन के प्रोड्क्शन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है। सुबह की शुरुआत हमेशा गुनगुने पानी से करनी चाहिए इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है।
बढ़ सकता है वजन
आपका वजन बढ़ने के लिए कैफीन भी जिम्मेदार हो सकती है। कैफीन का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इस वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमे हो जाता है और वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। साथ ही ब्लड शुगर बढ़ने से डायबिटीज भी हो सकती है।

नींद में कमी
स्ट्रेस बढ़ने की वजह से कई बार नींद नहीं आने की समस्या भी हो सकती है। लोग स्फूर्ति और ऊर्जा के लिए कॉफ़ी का सेवन करते हैं लेकिन इसके सेवन से आपकी स्लीप साइकिल गड़बड़ा सकती है और पर्याप्त नींद नहीं होने से आपको और भी दूसरी समस्याएँ घेर सकती हैं।

तो देखा आपने, सुबह-सुबह सबसे पहले उठकर कॉफ़ी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।
