Tulsi Remedy: हमारे जीवन में पेड़ पौधों अहम स्थान है। बिना पेड़ पौधों के इस धरती पर जीवन संभव नहीं है। इसलिए सनातन धर्म में पेड़ों को पूजनीय माना गया है। हिंदू धार्मिक शास्त्रों में कुछ पौधों को पवित्र माना जाता है, जिसमें तुलसी का पौधा भी शामिल है। तुलसी को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि घर पर तुलसी लगाना बेहद ही शुभ होता है। इससे घर पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी वास रहता है। तुलसी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने पर जीवन में सुख—समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि शास्त्रों में तुलसी से जुड़े कई विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से मां लक्ष्मी मेहरबान हो सकती हैं। ऐसा ही एक उपाय तुलसी की मिट्टी से जुड़ा हुआ है। तो चलिए जानते हैं तुलसी की मिट्टी के उपाय से कैसे आप मां लक्ष्मी व श्रीहरि की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी को नियमित रूप से दीपक करना चाहिए। सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की मिट्टी का तिलक करना चाहिए। इससे व्यक्ति की बुद्धि का विकास होने के साथ ही मन स्थिर रहता है। साथ में घर में सुख—समृद्धि का वास होता है। श्रीहरि की कृपा सदैव बनी रहती है और मां लक्ष्मी कृपा से आर्थिक संपन्नता मजबूत होती है।
अगर आपके घर में नकारात्मक उर्जा बढ़ गई है, तो एक पीतल के कलश में पानी भरकर उसमें तुलसी के चार से पांच पत्तें डाल लें। इस पानी को 24 घंटे के लिए रख दें और इसके बाद अपने घर के मुख्य द्वार पर उस पानी को छिड़क दें। इसके अलावा घर में सभी जगह इस पानी का छिड़काव करें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां नष्ट होगी और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।
अगर बच्चे गुस्सैल, जिद्दी हो और आपका कहना नहीं मानते हो, तो तुलसी के तीन पत्ते अपने बच्चों को खिलाएं। यह उपाय रोजाना करने से बच्चे का मन शांत रहने लगेगा और उसके व्यवहार में सुधार आएगा।
किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा?

तुलसी का पौधा घर पर लगाना बेहद शुभ व उत्तम माना जाता है, लेकिन शास्त्रों में तुलसी लगाने के कई नियम बताए गए हैं। तुलसी के पौधे को घर पर उत्तर पूर्व, उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना शुभ होता है। इससे घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक संकट दूर होता है। तुलसी की नियमित रूप से पूजा अर्चना करने से सुख—समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में तरक्की मिलती है। तुलसी माता की आरती करने से कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है।
यह भी पढ़ें: क्या होना चाहिए खाना खाने का सही तरीका, इन दिशाओं का रखें ध्यान: Foods Vastu