Summary: सास से रोज़-रोज़ की नोकझोंक से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 क्रिएटिव तरीके और रिश्ते में भर जाए प्यार!
सास-बहू का रिश्ता अगर समझदारी और प्यार से निभाया जाए तो घर की खुशहाली बनी रहती है। इन 5 आसान और स्ट्रेस-फ्री तरीकों से आप अपनी सास के साथ मजबूत बॉन्डिंग बना सकती हैं।
Saas Bahu Relationship: सास बहू के रिश्ते में थो़डी बहुत नोंक-झोंक होना तो आम बात हैै, लेकिन कभी-कभी बात नौंक-झौंक से बढ जाती है और यह सारे घर का माहौल खराब कर सकती है क्योंकि सास-बहू के बीच अच्छा तालमेल और प्यार ही आपके घर की खुशहाली का आधार है। इसलिए आपको इस रिश्ते को बहुत अच्छे से निभाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आपको परेशान होने की बिलकुल जरुरत नहीं है, बस थोडी सी समझदारी से काम लें और फिर देखें कि आपके रिश्ते कभी खराब नहीं होंगे। अगर आप भी अपनी सास के साथ अच्छी बाॅन्डिंग बनाना चाहती हैं तो आप इन पांच क्रिएटिव और स्ट्रेस फ्री तरीकों को अपनाइए:
मन में नहीं रखें, शेयर करें

अगर आपको सास की किसी बात का बार-बार बुरा लगता है, तो आप उनसे खुलकर बात करें अपने मन में दबाकर ना रखें। मन में रखने से आपको तकलीफ भी होगी और आपका रिश्ता भी ठीक नहीे होगा। अगर कोई मिस अंडरस्टैंडिंग है, तो उसे सुलझा लें। हो सकता है, वो यह जानती ही ना हों कि आपको उनकी कौन सी बात पसंद नहीं है।

थोड़ा एडजस्ट करें
चाहें कोई भी रिश्ता हो उसमें एडजस्टमेंट जरुरी होता है, क्योंकि हर किसी की सोच, विचार काम करने का तरीका अलग होता है। सास के साथ छोटी बातों में एडजस्ट करने में कोई बुराई नहीं है बल्कि इससे आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।
महत्व दें
सास बहू के रिश्ते खराब होने की वजह अक्सर सास की असुरक्षा की भावना होती है। उन्हें लगता है कि अब उनका बेटा उनसे दूर हो गया है और उन्हें वो महत्व अब नहीं मिलेगा जो पहले मिलता था। आप उन्हें यह अहसास दिलाएं कि उनके बेटे की जिंदगी में अब भी उनका स्थान है। आप सास से पति की पसंद नापसंद के बारे में पूछते रहें इससे उनको लगेगा कि आज भी उनका बेटे के जीवन में महत्व है। अगर आप कोई बडा निर्णय ले रहीं हैं तो एक बार उनसे सलाह ले सकती हैं। कई बार बडों की सलाह बहुत काम की होती है। इससे उन्हें यह भी लगेगा कि आप उन्हें महत्व देती हैं।
साथ में एक्टिविटीज़ प्लान करें
सास के साथ मजबूत बाॅन्डिंग के लिए उनके साथ समय बिताएं। कभी साथ में ब्यूटी पार्लर जाएं, माॅल में शाॅपिंग के लिए जाएं, लंच पर जाएं या फिर कोई अच्छी मूवी साथ में देखकर आएं। इससे आपको एक दूसरे की पसंद भी पता चलेगी और फिर साथ में समय भी अच्छा गुजरेगा। उनके लिए साथ में शाॅपिंग करें साथ ही अपने लिए सामान खरीदते समय भी उनकी पसंद पूछें इससे दोनों का आपस में प्यार बढेगा।

सास की हाॅबी जानें और उसमें शामिल हों
सास के साथ अच्छी बाॅडिंग के लिए आप अपनी सास से पूछें कि उनकी रुचि क्या है। खुद भी उसमें शामिल होने की कोशिश करें। जैसे अगर आपकी सास को कुकिंग का शौक है तो उनके साथ मिलकर नई रेसिपी ट्राय करें। अपने आईडियास उनको दें। अगर उन्हें गार्डनिंग का शौक है तो दोनों मिलकर थोडा समय गार्डनिंग में बताएं। कभी कभी साथ में बोर्ड गेम्स भी खेल सकती हैं।
अगर आप भी अपनी सास के साथ अच्छी बान्डिंग चाहतें हैं तो हमारे बताए ये पांच क्रिएटिव और स्ट्रेस फ्री तरीके अपनाइए।
