Navratri 2026 Makeup Guide
Navratri 2026 Makeup Guide

Overview: 5 मिनट नवरात्रि मेकअप

नवरात्रि में ट्रेडिशनल लुक जल्दी चाहिए? इस 5 मिनट मेकअप रूटीन से पाएं फ्रेश, ग्लोइंग और परफेक्ट फेस्टिव लुक।

Navratri 2026 Makeup Guide: नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में बड़ी उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा के लिए महिलाएं अधिकतर ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इस दौरान महिलाएं अपने मेकअप को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती हैं। साड़ी और सूट हो या इंडो वेस्टर्न लुक, सभी के लिए अगर आप सिंपल मेकअप ट्राई करना चाहती हैं और खूबसूरत भी नजर आना चाहती हैं तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो सिर्फ 5 मिनट में आप एक खूबसूरत और ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए इन जरूरी स्टेप को फॉलो करें।

What is the cleansing routine for Makeup
What is the cleansing routine for perfect Makeup

सबसे पहले एक अच्छे फेस वॉश से अपने चेहरे को क्लीन कर लें और फिर मुलायम कपड़ें से टैप-टैप करके स्किन को पोंछ लें। फेस क्लींजिंग के बाद चेहरे पर लाइट मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। ऐसा करने से मेकअप के दौरान आपकी स्किन पैची और ड्राई नजर नहीं आती है। वहीं त्वचा हाइड्रेटेड भी रहती है। 

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लड़कियां अक्सर सबसे पहले फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं, जो कि एक गलत स्टेप है। दरअसल फाउंडेशन लगाने से पहले मैटिफाइंग प्राइमर या ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर अप्लाई करना चाहिए, जिसकी वजह से आपकी त्वचा का तेल हट जाएगा और मेकअप के बाद आपकी स्किन फ्लॉलेस नजर आएगी। इस स्टेप को गर्मियों में सख्ती से फॉलों करें।

 Glam Long lasting foundation Makeup Tutorial for navratri
Right Foundation

फाउंडेशन का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि अपने स्किन टोन के अनुसार ही फाउंडेशन का चुनाव करें। इसके बजाय आप बीबी क्रीम को भी अपने चेहरे पर डॉट डॉट करके अप्लाई कर सकती हैं और फिर ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। 

इस स्टेप को स्किप करने की भूल ना करें, क्योंकि यह चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने में मदद करता है। इसके लिए लाइट पिंक या कोरल ब्लश को ऊपरी गालों पर अप्लाई करें। इसके बाद हाईलाइटर को चिकबोन्स, नोज टिप और ब्रॉ बोन पर हल्का सा लगाएं।

कई लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए खूब आई शैडो लगा लेती है जिससे उनका मेकअप ओवर नजर आने लगता है इसलिए लाइट आईशैडो का इस्तेमाल करें आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकती हैं। आईलाइनर ज्यादा मोटा लगाने के बजाय पतले आईलाइनर को स्टाइल करें अगर आप आईशैडो अप्लाई कर रही हैं तो इसके साथ केवल मस्कारा लगाकर ही रहने दे। मस्कारा से आप अपने आइब्रो को भी सेट कर सकती हैं। 

जब भी लिपस्टिक अप्लाई करें तो उसके पहले आउटलाइनिंग जरूर करें। अगर आप रात के समय तैयार होने के लिए मेकअप कर रही हैं तो लाइट शेड की जगह डार्क कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। रेडं मेहरून या वाइन कलर की लिपस्टिक रात में खूब जचती है। वहीं दिन के इवेंट के लिए लाइट कलर की लिपस्टिक भी ट्राई कर सकती हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...