Summary: रूखी त्वचा के लिए घर पर ही बनाएं 5 मॉइस्चराइज़र
आज इस आर्टिकल में इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप घरेलू मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं और वह किस प्रकार बनाए जाते हैं।
Homemade Moisturizers: सर्दियों में सभी की त्वचा बहुत ही ज्यादा रूखी हो जाती है जिसकी वजह से हाथ पैर फटने लगते हैं, क्योंकि सर्दियों में त्वचा की नमी खोने लगती हैं जिसकी वजह से चेहरे पर और अन्य जगह पर खिंचाव महसूस होता है। रूखी त्वचा के लिए अक्सर हम लोग मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करते हैं।
वैसे तो बाजार में बहुत सारे ब्रांडेड मॉइश्चराइजर मिलते हैं परंतु वह बहुत ही ज्यादा महंगे होते हैं। जिसकी वजह से हर कोई खरीद नहीं पाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप घरेलू मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं और वह किस प्रकार बनाए जाते हैं।
दूध
जैसा कि आप जानते हैं दूध हमारी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे त्वचा बिल्कुल साफ हो जाती है और जमा हुआ मेल हट जाता है। इसके लिए दो चम्मच जैतून का तेल ले और उसमें थोड़ा सा दूध मिला ले, इसमें दो चम्मच नींबू का रस भी मिलाएं और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इसके जरिए आपकी त्वचा बहुत ही मुलायम चमकदार हो जाएगी।
गुलाब के फूल की पत्तियां

गुलाब का फूल और गुलाब जल स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है इसीलिए गुलाब की पत्तियों का मॉइश्चराइजर भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए गुलाब की पत्तियों को गुलाब जल में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें, फिर इसे छान लें। इसमें दो चम्मच एलोवेरा का जूस मिला दे, इसे फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं और नियमित रूप से त्वचा पर लगाते हैं इसको लगाने से स्किन का रूखापन खत्म हो जाता है।
गुलाब जल और खीरा
इन दोनों से त्वचा का रूखापन बिल्कुल ही खत्म हो जाता है। इसके लिए एक चम्मच नींबू का रस में दो चम्मच जैतून का तेल और पिसे हुए खीरे का जूस निकाल ले। इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला ले। बाद में इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालकर मिलाये। इस मिश्रण को रूखी त्वचा पर लगाया जाता है इससे ताजगी आती है।
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए चार चम्मच एलोवेरा जेल ले एक चम्मच बादाम का ऑयल लें, एक चम्मच जैतून का तेल ले और अच्छी तरह से इन सभी चीजों को मिला ले और इसको कमरे के तापमान में स्टोर करके रखा जा सकता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह ड्राई स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

बादाम का तेल
इसके लिए 10 चम्मच बादाम का तेल नारियल और तिल का तेल मिलाएं और इन सभी को आपस में अच्छी तरह से मिलाकर एक बोतल में भरकर रख लें। नहाने के बाद इसे पूरे शरीर पर लगाएं। इससे त्वचा का रूखापन पूरी तरह से खत्म हो जाता है और शरीर की नमी बरकरार रहती है।
मॉइश्चराइजर हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती इसीलिए ब्रांडेड मॉइश्चराइजर की जगह घरेलू बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिलकुल भी ना भूले।
