Kriti Sanon Saree Looks: कृति सैनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “भेड़िया” के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। कृति ने इस फिल्म के प्रमोशन पर व्हाइट कलर की एक रफ़ल साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। आइए नजर डालते हैं कृति सैनन के 5 लेटेस्ट साड़ी लुक्स पर नजर।
कृति सैनन की व्हाइट रफ़ल साड़ी
कृति सैनन ने हाल ही में यह व्हाइट रफ़ल साड़ी पहनी थी, जो जैनब सलमान लेबल की है। इसे कृति ने व्हाइट स्टड ईयररिंग्स, पर्ल चोकर और स्लीक बन के साथ पेयर किया था। पिंक लिप्स और सटल मेकअप के साथ कृति का यह लुक बहुत प्यारा लग रहा था।
कृति सैनन की ब्लैक नेट साड़ी
कृति सैनन ने दिवाली के कुछ दिनों बाद ही इस ब्लैक नेट साड़ी को पहना था। दिलनाज लेबल की इस ब्लैक नेट साड़ी को कृति ने क्रिस्टल एम्बेलिश्ड हॉल्टर ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिससे उनका यह लुक गॉर्जियस दिख रहा था। इसके साथ कृति ने गोल्डन चोकर और क्रिस्टल स्टड ईयररिंग्स पहने थे। मैट मेकअप, ब्राउन लिप्स और खुले बाल में कृति कयामत ढा रही थीं।
कृति सैनन की गोल्डन साड़ी
कृति ने कुछ महीनों पहले यह गोल्डन साड़ी पहनी थी, जो फाल्गुनी शेन पीकॉक लेबल की है। यह साड़ी सीक्विन और फेदर वाली है, जिसे कृति ने टैसल वाली फुल स्लीव ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। इसके साथ उन्होंने सिर्फ क्रिस्टल स्टड ईयररिंग्स पहने थे और उंगलियों में कुछ गोल्डन रिंग्स। बीच मांग और खुले बालों में वह ग्लैम डॉल दिख रही थीं।
कृति सैनन की पिंक साड़ी
कृति सैनन की यह पिंक साड़ी भी फाल्गुनी शेन पीकॉक लेबल की है। यह दरअसल एक साड़ी गाउन है, जो फुशिया पिंक कलर में है। इस अपर स्वरोस्की स्टोन्स, सीक्विन और बीड्स लगे हुए हैं। इसे कृति ने ब्रालेट स्टाइल वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। पिंक एनेमल झुमके और हाथ में एक कंगन के साथ कृति त्योहारों के लिए रेडी दिख रही हैं।
कृति सैनन की टैन्गरिन साड़ी
कृति ने अपनी फिल्म “भेड़िया” के प्रमोशन के लिए यह आकांक्षा गजरिया लेबल की इस साड़ी को पहना था। यह एक सीक्विन साड़ी है, जिसे कृति ने मतचीन कलर लेकिन प्लेन ब्रालेट स्टाइल की साड़ी के साथ पेयर किया था। इसके साथ कृति ने बीच मांग के साथ लो बन बनाया था। शिमर मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक के साथ वह गॉर्जियस दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन स्टड ईयररिंग्स पहनी है।
