बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। इन दिनों वह फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी चल रही हैं, ऐसे में उनका आए दिन नया फैशन लुक देखने को मिल रहा है। जो कि गर्ल्स को खूब इंस्पायर कर रहा है। 
कभी कृति वेस्टर्न ड्रेस के साथ बड़े साइज की बिंदी तो कभी चंकी स्टाइल ज्वेलरी में अपना बेस्ट फैशन गोल सेट कर रही हैं। वहीं उनका एक और फैशन ट्रेंड बन चुका हैं जोकि उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो ट्रेडीशनल तो पहनना चाहती हैं लेकिन सर्दियों में हाई हील या स्लीपर कैरी करने में आनाकानी करती है। 
अभी हाल ही में कृती ने साड़ी के साथ स्नीकर्स कैरी किए थे। जो कि बिल्कुल यूनिक स्टाइल है। एक्ट्रेस का यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है इसी के साथ कृती ने फैशन वर्ल्ड में अपने इस लुक से नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। 
अगर आप भी ट्रेवल टाइम में साड़ी कैरी कर रही हैं तो कंफर्टेबल लुक के लिए शूज पहन सकती हैं जो आपको आरामदायक तो लगेंगे साथ ही आप यूनिक नजर आएगी। 
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि कृति ने साड़ी के साथ शूज पहने हो बल्कि इससे पहले भी उनका एक लुक खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने धोती स्टाइल साड़ी व लॉन्ग कुर्ती के साथ स्नीकर्स कैरी किए थे। देखिए तस्वीर-