Melting Glaciers Effects: नेपाल स्थित हिमालय के ग्लेशियर सन् 1998 की तुलना में तीन गुना ज्यादा तेजी से पिघल रहे हैं। इनके पिघलने के कारण कई नई झीलें जन्म ले रही हैं। ग्लेश्यिरों को पिघलने से बचाने के लिए संस्था दी पार्टनर्स ने ऐवरेस्ट क्षेत्र में आने वाले खुम्बू ग्लेशियर की तलहटी में पौधारोपण आरंभ किया है। इस पौधारोपण में स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी शामिल किया गया है।
हर जगह की जलवायु के हिसाब से पौधे लगाए जा रहे हैं। बाद में इस अभियान को पूरे नेपाल में चलाने की योजना है। एवरेस्ट पर 25 बार चढ़ चुके अपा शेरपा बताते हैं कि ग्लेशियरों के पिघलने के कारण जो झीलें बन रही है, वो खतरनाक हैं। इसके चलते चट्टान ढहने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इससे पर्वतारोहियों की संख्या में भी कमी आ सकती हैं। इसके अलावा इन झीलों से बाढ़ का संकट भी मंडराने लगा है।
