Kriti Sanon
Kriti Sanon Outfits

Kriti Sanon: बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए कृति सेनन को लोगों ने बेहद पसंद किया। कृति एक ऐसी अदाकारा है, जिनकी ऑन स्क्रीन अपीयरेंस गजब की होती है। वैसे कृति सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि ऑफ स्क्रीन भी खुद को जिस तरह स्टाइल करती हैं, वह काबिले-तारीफ है। चाहे इंडियन आउटफिट की बात हो या फिर वेस्टर्न वियर की, हर लुक्स में उनका कोई जवाब नहीं है।

कृति के स्टाइल की एक यूनिक बात यह भी है कि वह सिर्फ अपने आउटफिट पर ही फोकस नहीं करती हैं, बल्कि एक्सेसरीज से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल जैसी हर छोटी-छोटी डिटेलिंग पर उनकी नजर होती है और इसलिए उनका लुक एकदम हटकर नजर आता है। अगर आप भी कृति सेनन की फैन हैं और उनकी जैसी नजर आना चाहती हैं तो उनके कुछ बेहतरीन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कृति सेनन के कुछ आउटफिट व उनके लुक्स के बारे में आपको इस लेख में बता रहे हैं-

कृति सेनन व्हाइट शॉर्ट ड्रेस लुक

कृति सेनन का यह लुक यकीनन काफी इंस्पायरिंग हैं। अगर आप एक यंग गर्ल हैं और खुद को एक अलग तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं तो कृति के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। इस लुक में कृति ने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। उन्होंने प्लेन व्हाइट हाईनेक टॉप के साथ कोरसेट स्टाइल स्कर्ट को पेयर किया है, जिसमें उनका लुक बेदह ही खास लग रहा है। बन हेयर और गोल्डन हूप्स इयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप

अगर आप कृति के इस लुक को रिक्रिएट करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप फुटवियर में व्हाइट कलर के ग्लेडिएटर्स भी पहन सकती हैं। वहीं एक सॉफ्ट लुक क्रिएट करने के लिए आप बन की जगह ओपन वेव्स हेयर को प्राथमिकता दें।

कृति सेनन ब्लेजर ड्रेस लुक

आमतौर पर ब्लेजर ड्रेस को ऑफिस या किसी पार्टी में पहना जाता है, लेकिन अगर आप केजुअल आउटिंग्स पर भी इसे पहनना चाहती हैं तो कृति सेनन के इस लुक को रिक्रिएट किया जा सकता है। इस लुक में कृति ने पिंक कलर के ब्लेजर को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। नेकपीस की लेयरिंग और लूप हेयरस्टाइल उनके लुक को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं।

गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप

कृति के इस लुक को रिक्रिएट करते हुए आप नेकपीस के अलावा ब्रेसलेट की स्टैकिंग भी कर सकती हैं। वहीं अगर आप केजुअल्स में इस तरह के ब्लेजर ड्रेस को स्टाइल कर रही हैं, तो हील्स की जगह स्नीकर्स या शूज को प्राथमिकता दें। यह अधिक कंफर्टेबल भी होंगे और आपके लुक को एक स्पोर्टी टच देंगे।

कृति सेनन गाउन लुक

इस गाउन में कृति सेनन किसी परी से कम नजर नहीं आ रही हैं। लैवेंडर कलर के इस गाउन को आगे से शॉर्ट व पीछे से टेल लुक दिया गया है, जो उनके लुक को खास बना रहा है। साथ ही बॉटम में रफल्स स्टाइल काफी अच्छा लग रहा है। मिनिमल मेकअप और बन हेयरस्टाइल से कृति ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप

कृति के इस लुक को रिक्रिएट करते समय आप बहुत अधिक टेल स्टिच करवाने से बचें, क्योंकि इसे कैरी करना व संभालना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। वहीं, अगर आपकी बॉडी थोड़ी हैवी है तो आप इस तरह के बॉटम रफल्स स्टाइल गाउन को अवॉयड करें, क्योंकि यह आपकी बॉडी को और भी अधिक हैवी दिखाएंगे। आप ए लाइन गाउन को प्राथमिकता दे सकती हैं या फिर अगर आप रफल्स पहनना चाहती हैं तो उसे मिनिमल रखें।

कृति सेनन ऑरेंज सीक्वेंस ड्रेस लुक

नाइट पार्टी के लिए कृति सेनन के इस लुक को रिक्रिएट करना अच्छा विचार हो सकता है। खासतौर से, समर्स में ब्राइट कलर्स को अधिक प्राथमिकता दी जाती है तो ऐसे में कृति सेनन के इस लुक से आप इंस्पिरेशन लें। इस लुक में कृति सेनन ने हाई नेक फुल स्लीव्स ऑरेंज सीक्वेंस ड्रेस को स्टाइल किया है। आईज को उन्होंने ऑरेंज आईशैडो लुक दिया है, जबकि इयररिंग्स में भी ऑरेंज स्मॉल इयररिंग्स कैरी किए हैं।

गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप

कृति के इस लुक को अगर आप अपने स्टाइल में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में ऑरेंज आईशैडो के स्थान पर ऑरेंज आईलाइनर लगाएं। यह आपकी आंखों को अधिक बोल्ड लुक देगा। आप चाहें तो आईलाइनर को ग्राफिक स्टाइल में लगाकर एक डिफरेंस भी क्रिएट कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में मैचिंग पम्पस कैरी किए जा सकते हैं।

कृति सेनन लेदर ड्रेस लुक

लेदर ड्रेस देखने में बेहद ही क्लासी लगती हैं और कृति सेनन ने इस लुक में लेदर ड्रेस को एक बेहद ही स्टनिंग अंदाज में कैरी किया है। उन्होंने ब्लैक कलर के ट्यूब स्टाइल लेदर टॉप के साथ मैचिंग पैंट को स्टाइल किया है। वहीं अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने मैचिंग थिक बेल्ट को कैरी किया है। ओपन हेयर और हूप्स इयररिंग्स में उनका लुक काफी खास लग रहा है।

गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप

कृति के इस लुक में आप एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करने के लिए आप कोहल आइज लुक कैरी कर सकती हैं। वहीं हेयर्स में आप हाई पोनीटेल बना सकती हैं। यह देखने में बेहद ही स्टनिंग लगती है। वहीं एक्सेसरीज में सिल्वर ब्रेसलेट आपके लुक को और भी खास बनाएगा।

तो अब आप कृति सेनन के किस लुक को रिक्रिएट करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment