Food For New Moms: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 दिन पहले ही अपनी बेटी का स्वागत किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं। विशेषज्ञों की मानें तो नई मांओं को डाइट का अतिरिक्त ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि यह ब्रेस्टफीडिंग के जरिए उनके बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि वे कौन से 9 सुपरफूड्स हैं, जिन्हें नई मांओं को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
लो फैट डेयरी

दूध, दही या चीज, किसी को भी या इन सबको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें इतने फायदे होते हैं कि इन्हें गिनना मुश्किल है। लो फैट डेयरी में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, नई मांओं को एक दिन में तीन कप लो फैट डेयरी का सेवन करना चाहिए।
दाल

दाल में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, यह वेजीटेरियन मां के लिए तो बहुत जरूरी है। इसमें उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन भी होता है।
ब्राउन राइस

ब्राउन राइस में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो नई मां के अंदर ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्राउन राइस शरीर को वह कैलोरी प्रदान करता है, जिसकी जरूरत अच्छी गुणवत्ता के दूध के लिए होती है।
साबुत अनाज

ब्रेस्ट मिल्क में फॉलिक एसिड का होना जरूरी है, जो बच्चे के बढ़िए स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए नई मां को चाहिए कि वह साबुत अनाज का सेवन करे, क्योंकि इसमें फॉलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसके जरिए फाइबर और आयरन भी मिलता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-ए पाया जाता है, जो न सिर्फ नई मां के लिए जरूरी है बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी। इनमें कैल्शियम के साथ विटामिन सी और आयरन भी पाया जाता है।
संतरा

संतरा में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो स्तनपान करने वाली मां के लिए जरूरी है।
ब्लूबेरी

इस फल को रोजाना दिन में दो या इससे अधिक कप का सेवन नई मां के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। ये सब मिलकर नई मां को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
अंडे

अंडों में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है, जो डिलीवरी के बाद नई मां को चाहिए। ये प्रोटीन उसके शरीर के लिए जरूरी हैं।
सालमन

नई मां के लिए यह पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसमें डीएचए नामक फैट पाया जाता है, जो बच्चे के नर्वस सिस्टम के विकास के लिए जरूरी है। यह डीएचए बच्चे को स्तनपान के जरिए अपनी मां से मिलता है।
