Colour Lens for Eyes : कलर लेंस लगाना बहुत ही आम बात है लेकिन आंखों के लिए सही कलर लेंस का चुनाव करना बहुत ही जरूरी है और इसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आंखों की खूबसूरती चेहरे को और आकर्षक बना देती है इसीलिए आजकल युवा पीढ़ी में खासकर लड़कियों में कलर लेंस का चलन बहुत ज्यादा है। कई बार कलर लेंस की खूबसूरती को देखकर लेंस का चयन कर लेते हैं और यह भूल जाते हैं कि क्या यह हमारी आंखों के लिए सही है।
कलर लेंस हमेशा स्किन टोन व आंखों को देखकर ही लेना चाहिए। अगर सही कलर लेंस का चुनाव नहीं किया जाए तो इंफेक्शन होने का खतरा रहता है, इससे आंखों को नुकसान भी पहुंच सकता है। कलर लेंस आंखों को जितना शानदार लुक देते हैं उतना ही फेस के साथ बॉडी लुक को भी कंप्लीट करते हैं। इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको कलर लेंस के बारे में इन खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ताकि आपको किसी तरह के इंफेक्शन का खतरा नहीं हो और इससे आपकी आंखों को नुकसान भी नहीं पहुंचे, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कलर लेंस को चुनते समय किन बातों का ख्याल रखें।
स्किन टोन को देखकर करें चयन

कलर लेंस का चयन हमेशा अपनी स्किन टोन को देखकर ही करना चाहिए क्योंकि स्किन टोन से हटकर अगर कलर लेंस पहनते तो वह आपके लुक को अजीब बना देगा। यही वजह है कि आप हमेशा अपनी स्किन टोन को देखकर ही लेंस का चुनाव करें। लेकिन कई बार महिलाएं अपनी ड्रेस के अनुसार कलर लेंस का चयन करती है जो कि बिलकुल गलत होता है।
आईज को देखकर करें लेंस का चुनाव

कलर लेंस का चुनाव हमेशा आंखों को देखकर करना चाहिए क्योंकि यह जरूरी नहीं होता है कि मार्केट में जो भी लेंस उपलब्ध है वह आपकी आंखों के लिए सही होंगे। आपको अपनी आंखों के लिए जो परफेक्ट लेंस हो वही लेना चाहिए। इसके लिए आप अपनी आईज शेप और साइज को देखकर ही आईज लेंस का चयन करें। ऐसा नहीं करने से आंखों में इंफेक्शन भी हो सकता है। अगर इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको लेंस लगाने में समस्या भी आ सकती है।
ऑफलाइन स्टोर से खरीदें लेंस

लेंस खरीदने के लिए इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप ऑनलाइन मार्केट के बजाय आप ऑफलाइन स्टोर से ही लेंस खरीदें। अगर आप ऑफलाइन स्टोर से लेंस खरीदते हैं तो आप एक्सपर्ट की मदद भी ले पाएंगे और आंखों के हिसाब से सही लेंस खरीद पाएंगे। जिससे आपको इंफेक्शन की समस्या नहीं होगी। लेकिन अगर आप ऑनलाइन स्टोर से लेंस खरीदते हैं साइज और शेप का ध्यान नहीं रख पाते हैं। गलत लेंस लगाने से आंखों से जुड़ी कई समस्या हो सकती है।
खरीदें ब्रांडेड कलर लेंस
फैशन के साथ आंखों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए अगर आप कलर लेंस खरीद रहे हैं तो आपको ब्रांडेड कलर लेंस को ही खरीदना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार पैसे बचाने के चक्कर में लोकल लेंस खरीद लेते है। इससे आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए कलर लेंस अच्छे ब्रांड का ही खरीदना चाहिए।
कलर लेंस को ना करें शेयर

कलर लेंस किसी के भी साथ शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। सभी की आंखों का शेप और साइज अलग-अलग होता है और आंखों में मौजूद इंफेक्शन एक से दूसरे की आंखे में पहुंच सकते हैं। इसीलिए कभी भी अपने कलर लेंस को किसी के भी साथ साझा नहीं करना चाहिए। आंखों के इंफेक्शन एक से दूसरे में जल्दी हो जाते हैं और यह बहुत हानिकारक होते हैं।
