A woman with shimmering red eye makeup, resting her face on her hand while holding a soft brown teddy bear,
woman wering lens.

Summary:आई लेंस का सही इस्तेमाल: महिलाओं के लिए ज़रूरी गाइड

याद रखें, फैशन ज़रूरी है लेकिन सेहत उससे भी ज़्यादा अहम है। सही हाइजीन और सावधानियों के साथ आप बिना किसी परेशानी के स्टाइलिश और सुरक्षित लुक पा सकती हैं।

Eye Lens Precautions: अगर इस समय के मेकअप की बात करें तो बहुत सी महिलाएं ना केवल आई मेकअप करना पसंद करती हैं बल्कि वे अपने आउटफिट और मेकअप से जैल होते हुए आई लैंस भी लगाती हैं। अच्छी बात है फैशन के अनुसार खुद को अपडेट रखना चाहिए। लेकिन मामला सिर्फ फैशन का नहीं है यह आपकी आंखों की सेहत से भी जुड़ा है। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण बात आपको हाइजीन का ध्यान रखना है। लैंस को छूने से पहले आपको अपने हाथों को बीस सैकंड तक रगडते हुए साबुन से धोना है। इसके बाद ही आपको साफ सूखे तौलिए से हाथ पोंछकर तुरंत ही लैंस लगाना है। आपको हैंडक्रीम का भी इस्तेमाल नहीं करना है।
वे लोग जो नजर कमजोर होने की वजह से लैंस लगाते हैं। उन्हें ना केवल लैंस को अच्छे से पहनना आता है बल्कि उसके रखरखाव की आदत होती है। लेकिन वे लोग जो सिर्फ फैशन में लैंस पहनते हैं, उन्हें ज्यादा एलर्ट रहने की जरुरत है। जानते हैं हाईजीन के अलावा वो क्या सावधानी हैं जिनका रखना होगा आपको ख्याल।

सबसे पहले लैंस

A close-up of a person holding a contact lens on their fingertip, preparing to insert it into their eye.
ChatGPT said: A woman carefully prepares to put in a contact lens.

मेकअप करने से पहले आप फेंस को क्लीन करके मेकअप के लिए रेडी करती ही होंगी। बस आपको करना यह है कि फेस को क्लीन करने के बाद कोई भी प्रोडक्ट अप्लाई करने से पहले आपको अपने लैंस लगाने हैं। बहुत सी महिलाएं सबसे लास्ट में लैंस लगाती हैं। ऐसा करना सही नहीं है। इससे कई बार आंखों में जलन और रेडनेस की समस्या आती है। वहीं मेकअप जब आप उतारें तो इस बात का ख्याल रखें कि सबसे पहले आपको लैंस ही उतारने हैं। यह लैंस लगाने का बेसिक रूल है।

आंखों का मेकअप

A close-up of a person applying mascara to their eyelashes, with glittery silver eyeshadow on the eyelid.
Applying mascara to complete a glamorous look.

जाहिर है कि अगर आप लैंस लगा रही हैं तो आप चाहेंगी कि आपकी आंखें हाईलाइट हों। बस लैंस लगाने के बाद आई मेकअप करने में आपको बेसिक बातों का ध्यान रखना है। जैसे कि आप पाउडर आई शेडो के बजाए क्रीमी आई शेडो लगाएं। मस्करा लगाते वक्त उसकी आई लैश पर उसकी कोटिंग सावधानी से करें। आई लाइनर लैश पर ऊपरी की ओर लगाएं। अंदर की ओर वॉटर लाइन पर ना लगाएं। आप जो भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें वो वॉटरप्रूफ हों। याद रखें कि आपको आंखों में आउटर लिड पर ही मेकअप करना है।

सावधानी रखनी है जरुरी

हम सभी जानते हैं कि हमें मेकअप को उतार कर सोना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम रात को पार्टी से इतना थके हुए आते हैं कि हम ड्रेस बदल कर सो जाते हैं। लेकिन अगर आपने लैंस लगाएं हैं तो यह लापरवाही आपकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकती है। आपको लैंस को उतार कर ही सोना है। ऐसा ना करने से आंखों में एलर्जी हो सकती है।

डॉक्टर से करें संपर्क

अगर आप लैंस का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको डरने की नहीं बस सावधान होने की जरुरत है। जिस भी कंपनी का का आप लैंस खरीद रही है। उस पर जो भी इंस्ट्रक्शन लिखे हैं। उसका पालन करें। लैंस को बहुत लंबे समय तक नहीं पहनना चाहिए। हाईजीन मेंटेन करने और इंस्ट्रक्शन को फॉलो करने के बाद भी आपको लैंस लगाकर आंखों में कुछ परेशानी आ रही है तो आप लैंस हटाएं। फैशन और ट्रेंड आपकी हेल्थ से बढ़कर नहीं है। अगर आंखों में फिर भी आपको तकलीफ हो तो डॉक्टर से संपर्क करना आपको लिए अच्छा रहेगा।