Soap or Shower Gel
Soap or Shower Gel

Soap or Shower Gel: नहाना हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। शरीर को स्वच्छ ही नहीं, स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। स्नान करने से न केवल चेहरे की कांति और शारीरिक आकर्षण में भी बढ़ोतरी होती है। बल्कि त्वचा पर जमे धूल-मिट्टी के कण, प्रदूषक तत्व और बैक्टीरिया को दूर कर शरीर को निरोगी और मन प्रसन्न रखने में सहायक है। गर्मी हो या सर्दी-अमूमन हम सभी इस नित्यकर्म का निर्वाह करते हैं। स्वच्छता पाने के लिए अपनी त्वचा और पसंद के अनुरूप पर्सनल हाइजीन की चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

अमूमन नहाने के लिए कुछ लोग साबुन पसंद करते हैं तो कुछ शॉवर जेल। हालांकि इन दोनों का मकसद एक ही है-शरीर को साफ करना और तरोताज़ा महसूस कराना। लेकिन दोनों की अपनी विशेषताएं हैं जिनके चलते ये पसंद किए जाते हैं।

किस तरह एक दूसरे से अलग हैं साबुन और शॉवर जेल

इसमें कोई दोराय नहीं है कि स्किन-केयर के लिहाज से शॉवर जेल त्वचा के लिए ज्यादा बेहतर है। इनमें अपेक्षाकृत पीएच लेवल कम होता है, जिससे ये त्वचा को बहुत कम नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें मौजूद पेट्रोलियम ल्यूबरीकेंट त्वचा को मॉश्चराइज करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जितनी बार भी नहाते हैं, उतनी बार त्वचा का नेचुरल मॉश्चर निकलता जाता है। जबकि शॉवर जेल से इस मॉश्चर को 30 प्रतिशत तक बचाया जा सकता है।

आमतौर पर शॉवर जेल त्वचा को साफ करने के साथ त्वचा की कोमलता और ताजगी को बरकरार रखता है। जबकि साबुन त्वचा की सफाई करने में मदद करता है और त्वचा में मौजूद अतिरिक्त ऑयल और मिट्टी को दूर करता है। लेकिन हार्ड नेचर का होने के कारण साबुन त्वचा को ड्राई भी करते हैं।

लिक्विड फॉर्मूला है बेस्ट

Soap or Shower Gel
Soap or Shower Gel

अधिकांश शॉवर जेल में लिक्विड फॉर्मूला सर्फेक्टेंट इस्तेमाल होता है जिसके कारण बड़ी आसानी से झाग बन जाती है। व्यक्ति थोड़ा-सा रगड़ने पर भी अधिक झाग वाले बॉथ का भरपूर आनंद उठा सकता है। लूफा की मदद से इस्तेमाल किए जाने पर बनने वाली क्रीमी झाग त्वचा की डीप क्लीनिंग करती है।

अधिकांश शॉवर जेल माइल्ड होते हैं। इसमें नमी बनाए रखने वाले तत्व होते हैं, जो ड्राई और सेंसेटिव स्किन वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त हैं। इसमें सी-सॉल्ट, ओटमील और माइक्रोबीड्स जैसे एक्सफोलिएटिंग तत्व होते हैं जो डेड स्किन हटाने में मददगार होते हैं। ग्लिसरीन, हाईऐल्युरोनिक एसिड, एलोवेरा जैसे तत्व होते हैं जो त्वचा को मॉश्चराइज करने और कांतिमय बनाने में मदद करते हैं। त्वचा की कोमलता और ताजगी को बरकरार रखता है। वहीं साबुन की फॉर्मुलेशन्स में हार्ड नेचर का होने के कारण त्वचा को ड्राई भी करते हैं। साबुन त्वचा में मौजूद अतिरिक्त ऑयल और मिट्टी को दूर करता है। जिसकी वजह से ऑयली स्किन वालों के लिए साबुन भले ही अच्छे हों, नॉर्मल, ड्राई और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए जेल का इस्तेमाल करना उपयुक्त है।

कई लोग ऐसे होते हैं, जिनको नहाने के बाद फ्रेशनेस तभी महसूस होती है, जब उनके शरीर से खुशबू आए। जेल में कुछ मात्रा में अरोमा और एसेंशियल ऑयल होते हैं जो खुशबुदार अनुभव प्रदान करता है। शावर जेल उन लोगों के लिए बेहतर हैं जिन्हें पसीना बहुत आता है। शॉवर जेल से नहाने पर शरीर से भीनी-भीनी खुशबू भी आती रहती है।

स्वच्छता के लिहाज से शॉवर जेल है साबुन से बेहतर

स्वच्छता के नजरिए से देखा जाए तो शॉवर जेल ज्यादा बेहतर हैं। बोतल में होने के कारण लिक्विड भीतर से छुआ नहीं जा सकता और हवा से भी सुरक्षित रहता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम रहता है और दाद-खाज, खुजली, फुंसियां, सोरायसिस जैसे त्वचा रोगों से बचा जा सकता है। चूंकि जेल को लूफा की मदद से लगाया जाता है शरीर पर रगड़ने से न केवल शरीर की मैल आसानी से निकल जाती है, बल्कि त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। जबकि एक साबुन को जब सभी लोग हाथ लगाते हैं तो इससे एक व्यक्ति के त्वचा रोग किसी दूसरे में फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। साबुन में कई सारे हाथ लगते हैं और जितने ज्यादा हाथ होते हैं उतने ज्यादा कीटाणु भी आ जाते हैं। फिर जब आप इस साबुन को इस्तेमाल करते हैं तो ये कीटाणु आपकी त्वचा तक भी पहुंच जाते हैं।

दरअसल, गीले साबुन पर कीटाणु ठहरते भी जल्दी हैं। जबकि साबुन को सुखाकर रख पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। इसके साथ ही कई बार साबुन पर बाल भी लगे रह जाते हैं। वो भी गंदगी के लिए काफी होते हैं। उपयोग में आसान-बाथरूम में शॉवर जेल का उपयोग करना आसान है। यह पम्प डिस्पेंसर्स के साथ बोतल में आता है, जिससे उपयोगकर्ता के लिए सुविधाजनक होता है। जबकि साबुन विभिन्न रूपों में उपलब्ध है, जैसे कि बार या तरल रूप में। हालांकि तरल साबुन अक्सर उपयोगकर्ता के लिए यूज़र-फ्रेंडली होता है, लेकिन साबुन थोड़ा गंदा रह सकता है। खासकर एक से अधिक व्यक्तियों के इस्तेमाल करने पर बैक्टीरिया संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।

Read Also: गर्मी को देना है मात तो इन शॉवर जेल का करें इस्‍तेमाल: Summer Shower Gel

उपयोग करने में आसान है शावर जेल

Soap or Shower Gel
Soap or Shower Gel

साबुन की तुलना में शॉवर जेल ज़्यादा सस्ता और शरीर को जल्दी साफ़ करने वाला है। साबुन कई बार रगड़ना पड़ता है और जेल थोड़ा सा निकालकर पानी में मिला देने से पर्याप्त झाग दे देता है। इसलिए जेल सस्ता पड़ता है। शॉवर जेल हर मौसम में आराम से उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि हर तापमान पर यह तरल रूप में रहता है। लेकिन ठंडे मौसम में साबुन बार कठोर या सॉलिड हो सकता है, जिसकी वजह से इसे इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

अगर आप टूर पर ज्यादा जाते हैं तो शॉवर जेल का इस्तेमाल करना बेस्ट है। क्योंकि हर जगह गीले साबुन को ले जाना आसान नहीं होता है, दूसरी चीजें खराब जरूर हो जाती हैं। इसलिए रोज़मर्रा में भले ही आप साबुन का इस्तेमाल करें लेकिन बाहर आने-जाने के लिए शॉवर जेल की बोतल रखना सुविधाजनक है।