फ्रांस के पारंपरिक पहनावे में दिलकश नजर आईं Urvashi Rautela। अगर आप फ्रांस में हैं तो बेरेत ट्राई करना तो बनता है। हर शहर की पहचान होती है कुछ जगह खानें की तो वहीं कुछ पहनावे की, फ्रांस की बात की जाए तो फैशन और स्टाइल भी याद आ जाते हैं। ऐसा हो भी क्यों न, फ्रांस ऐसा शहर है, जो दुनिया के लिए फैशन का केंद्र है। यहां के लोग फैशनबेल होते हैं। यहां आप घूमेंगे तो स्थानीय लोगों के फैशन सेंस की तारीफ जरूर करेंगे। ऐसा ही फैशन और परंपरा के ताने-बाने में गूंथा है बेरेत। जिसे उर्वशी रतौला ने कांस फेस्टिवल के दौरान पहना। वह इसमें काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
उर्वशी ने हीरे के साथ खुद को जोड़ा
उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में लैबनीज अमेरीकन फैशन डिजाइनर रामी काडी का ये ड्रेस पहना। उन्होंने होलोग्राफिक मिनी ड्रेस को सीक्वेंस के साथ पहना हुआ है। इस लुक को 3/4 कोट और बेरेट पहनकर पूरा किया। सादगी से भरा और स्टाइलिश नजर आ रहा था। एसैसेसरीज के लिए उन्होंने डायमंड रिंग पहनी थी। बेरेट के साथ उन्होंने बालो को खुला रखा। जो निस्संदेह, उर्वशी के पहनावे का मुख्य आकर्षण थे। अभिनेत्री उर्वशी का कांन्स फिल्म फेस्टिवल लुक इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहा है।

भारत को किया है गौरवांवित
बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने अपने जीवन के हर पड़ाव पर भारत को हमेशा गौरव महसूस कराया है। अभिनेत्री अपनी शानदार विशेषताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में कभी विफल नहीं होती। इनका फैशन सेंस बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय रहता है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद से वह लगातार सफलता की सीढियां चढ़ती जा रही हैं। फिलहाल फिल्म अभिनेत्री उर्वशी कान्स फिल्म समारोह में अपने शानदार लुक से लोगों के दिलो को जीत रही हैं।
कान्स के अलावा कब-कब सुर्खियों में आईं उर्वशी
काम की बात की जाए तो उर्वशी को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था। उन्हें अरब के सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीत ‘वर्साचे बेबी’ के लिए भी सराहना मिली। आने वाली प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो उर्वशी ‘ब्लैक रोज’ में नजर आएंगी। ये फिल्म विलियम शेक्सपीयर के नाटक मर्चेंट ऑफ वेनिस पर बेस्ड है।
अभिनेत्री उर्वशी के आने वाले प्रोजेक्टस
उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज के ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी सरवना के साथ एक बहुभाषी फिल्म ‘द लीजेंड’ के साथ तमिल में अपनी शुरुआत करेंगी और उन्होंने जियो स्टूडियो और टी-सीरीज के साथ तीन-फिल्म साइन भी की है।

हर लुक बेहतर से बेहतरीन
कांस 2022 में उर्वशी का हर लुक बेहतर सेे बेहतरीन था। उन्होंने कांस में तीसरी बार रेड कारपेट पर अपना फैशन स्टाइल दिखाया । हर लुक में वे बेहतर से बेहतरीन थी। यहां तक की उन्होंने अपना डेब्यू वाइट गाउन के साथ किया। इसे लेबनान-इटालियन फैशन डिजाइनर टोनी वार्ड ने डिजाइन किया था। इसमें वह परी लग रही थी। वहीं उनका दूसरा लुक ब्लैक में था। गाउन के साथ जुडी ट्रेन अच्छी लग रही थी। हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उनकी तारीफ की है
