Urvashi in Cannes: प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करना हॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड जगत में भी काफी सम्मान की बात मानी जाती है। यही कारण है कि हर कोई इस फेस्टिवल में सबसे डिफरेंट और शानदार लुक अपनाकर शिरकत करता है। सभी की कोशिश होती है कि दुनियाभर की मीडिया में वे छा जाएं। हालांकि इस चक्कर में कई बार कुछ सेलेब्स ऐसा अतरंगी कारनामा कर देते हैं कि उन्हें ट्रोलिंग तक का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हो गया है बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ।
गाउन शानदार, एक्सेसरीज सुर्खियों में
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भले ही बड़े पर्दे पर लंबे समय से नजर नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में शानदार एंट्री की। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत फूशिया पिंक कलर का फ्रिल गाउन वियर किया। उर्वशी ने फ्लोरल रफल्स का टियर लेयर्स गाउन वियर किया। रफल्स गाउन में उर्वशी किसी डिज्नी प्रिंसेस जैसी नजर आईं। इस ऑफ शोल्डर गाउन का शानदार लुक उर्वशी को और भी खूबसूरत बना रहा था। सिमा कॉउचर के स्टूडियो के इस ऑफ शोल्डर गाउन की चोली पर सीक्वेंस वर्क किया गया था, जो इसे बहुत ही एलिगेंट लुक दे रही था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्वशी ने बोल्ड मेकअप किया। लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था एक्ट्रेस का मगरमच्छ वाला स्टेटमेंट नेकपीस। इसमें दो मगरमच्छ आपस पर जुड़े थे। इसके साथ उन्होंने हूप्स इयररिंग्स वियर किए। हाई नीट बन से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
और ट्रोलर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
उर्वशी ने यह स्टेटमेंट नेकपीस लोगों का ध्यान खींचने के लिए पहना, जिसमें वे सफल भी रहीं। कुछ फैंस को जहां उर्वशी का यह लुक बहुत ही गॉर्जियस लगा। वहीं कुछ को एक्ट्रेस का यह लुक बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने उर्वशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, यह अनोखा है छिपकली और गिरगिट एक साथ। वहीं एक अन्य ने लिखा, आप इतनी सुंदर हो गले में छिपकली क्यों लटका रखी है। दूसरे यूजर ने लिखा, अगर गले में लटकी छिपकली जिंदा है तो फोटोशूट छोड़कर इसे भगाओ। उर्वशी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि हे भगवान, मुझे लगा कि हार असली छिपकली की मदद से बनाया गया है।
उर्वशी का यह लुक भी शानदार
इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए जाते समय भी उर्वशी ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। एक्ट्रेस ने लियोकी स्टूडियो की मैरून लेदर बॉडीकॉन ड्रेस वियर की। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मैरून एंड ब्लैक कलर की शर्ट अपनी कमर पर बांधी, जो उन्हें कूल लुक दे रही थी। मैरून कलर के हाई बूट्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। उर्वशी का यह लुक बहुत ही शानदार और इंप्रेसिव नजर आया।
