Urvashi Cannes Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड डीवाज भी अपने फैशन के जलवे बिखेर रही हैं। हर डीवा की यही कोशिश होती है कि वह सबसे अलग दिखे और इसी कोशिश में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर से सफल रहीं। पहले मगरमच्छ वाला नेकलेस पहनकर सुर्खियां बटोरने वाली उर्वशी अब अपनी इंक ब्लू कलर की लिपस्टिक को लेकर चर्चा में हैं।
ड्रेस की मैचिंग लिपस्टिक में एक्ट्रेस
फिल्म इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंचीं उर्वशी रौतेला के लुक ने सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रीम और ब्लू कलर का डिज्नी प्रिंसेस स्टाइल गाउन वियर किया। फैशन डिजाइनर सैयद कोबेसी का डिजाइन किया गया यह गाउन बेहद स्टाइलिश लग रहा था। साथ में एक्ट्रेस ने पहना डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और लेयर्ड ब्रेसलेट। बन हेयर डू से उर्वशी ने अपने लुक को कंप्लीट किया। हालांकि उर्वशी के लुक में जो सबसे खास था वो था उनका मेकअप, खासकर के इंक ब्लू कलर की लिपस्टिक। लिपस्टिक के अनोखे कलर के कारण दुनियाभर की मीडिया ने उर्वशी के लुक को कवर किया।
ऐश्वर्या की तरह हुई ट्रोलिंग का शिकार

उर्वशी के इस लुक को ऐश्वर्या राय के साल 2016 के कान्स लुक से कंपेयर किया जा रहा है। साल 2016 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने डार्क पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाई थी, जिसे लेकर यह खूबसूरत एक्ट्रेस जमकर ट्रोल हो गई थी। ठीक वैसा ही इस बार उर्वशी के साथ भी हुआ। उर्वशी का यह लुक अलग तो दिखा, लेकिन वह भी ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को एक्ट्रेस का यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। कुछ यूजर्स ने लिखा, बचपन में जब पैन चलना बंद हो जाता था तो रिफिल को मुंह से खींचने पर होंठ ऐसे ही हो जाते थे, वहीं किया है इन्होंने। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, कार्टून लग रही हो। कुछ ने लिखा, ड्रेगन की बहन लग रही हो। हालांकि उर्वशी के कई फैंस को उनका यह एक्सपेरिमेंट अच्छा भी लगा और उन्होंने उनके लुक की जमकर तारीफ भी की है।
अपने लुक्स से कर रही हैं इंप्रेस
इससे एक दिन पहले उर्वशी ने व्हाइट कलर की ब्यूटीफुल शॉर्ट ड्रेस वियर की। डिजाइनर स्टूडियो मैसन अजुरा के इस ड्रेस की खासियत थी इसकी फ्लावर पैटर्न चोली। साथ ही साइड में लॉन्ग फ्रिल लगी थी। उर्वशी के इस लुक की काफी तारीफ हो रही है। यह ड्रेस समर के अनुसार परफेक्ट है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्वशी ने लॉन्ग डायमंड इयररिंग्स वियर किए। स्टाइलिश हेयर डू ने उनके लुक को और भी बढ़ा दिया। एक्ट्रेस के इस लुक को उनके फैंस का भी भरपूर प्यार मिला। सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
