दिल्ली के विज्ञान भवन में आज 67वें फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति ने विजेताओं को शॉल स्वर्ण कमल एवं रजत कमल और इनाम की राशि देकर सम्मानित किया। विजेताओं की बात की जाए तो रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। मनोज वाजपेयी, कंगना रनौत और ​तमिल स्टार धनुष को बेहतरीन एक्टिंग के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए रजनीकांत के नाम की घोषणा पूर्व सूचना मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने ही की थी।

तमिल और हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले रजनीकांत को सिनेमा के क्षेत्र में 45 साल तक सहयोग करने के लिए ये पुरस्कार दिया जा रहा है। पुरस्कार लेने के लिए रजनी बेटी, पत्नी और दामाद के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर अपने गुरु दिवंगत फिल्म निर्माता के. बालाचंदर को याद करते हुए रजनी भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार पाकर बेहद खुश हूं। ये सिनेमाई क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है। मगर मुझे दुख होता है कि केबी सर [बालाचंदर] हमारे साथ नहीं है। इस मौके पर रजनीकांत ने सफेद कपड़े पहने थे।

अभिनेत्री कंगना रणौत को 2019 में रिलीज हुई मणिकर्णिका और 2020 में आई पंगा में बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। कंगना रनौत का इस पुरस्कार समारोह में राजपूताना रूप दिखा। कंगना ने सिल्क की साड़ी के साथ हैवी गोल्ड ज्वैलरी के साथ पहना था। कंगना के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि कंगना का ये चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है। मनोज वाजपेयी को भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। ये एक ड्रामा फिल्म थी जिसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया था। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट फिल्म बताया गया। निर्देशक नितेश तिवारी को सम्मानित किया गया। बता दें कि कंगना को तीसरी बार अभिनय के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनय के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी। यह पुरस्कार सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहेब के नाम पर दिया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल पदक के अलावा एक शॉल दिया जाता है। बता दें कि दादा साहेब ने ही भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म ‘राजा हरिशचन्द्र’ का निर्माण किया था।

यह भी पढ़ें | Trending: शहनाज की काम पर वापसी! एक महीने बाद कैमरे में हुई स्पॉट ?

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...

Leave a comment