Mithun Chakraborty To Receive Phalke Award : बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को इस साल 8 अक्टूबर को भारतीय सेनिमा जगत के सबसे बड़े सम्मान या अवार्ड “दादा साहेब फाल्के” पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस खबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है। मिथुन दा की उल्लेखनीय जर्नी सालों तक पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली है! मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी और सम्मानित महसूस हो रहा है कि इस साल 70वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए सबसे सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने के लिए जूरी ने चयन किया है।
Also read: ‘भूल भुलैया 3’ में वापस अपना हक पाने आ रही है मंजुलिका: Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser
8 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है, 70वा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: Mithun Chakraborty To Receive Phalke Award

इस साल 2024 में 8 अक्टूबर को 70वा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाने वाला है। जिसमें सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए जूरी ने 74 वर्षीय बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को सिनेमा जगत में उनके महान कार्य और योगदान के लिए चुना है।
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने इतनी बड़ी उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है। कि फिलहाल मैं जो महसूस कर पा रहा हूं…उसे शब्दों में व्यक्त कर पाना मेरे लिए मुश्किल है। फिलहाल मुझे इतनी खुशी है कि मैं ना खुशी में हंस पा रहा हूं और ना ही रो सकता हूं। अपने करियर के शुरुआती दिनों की बात करूं तो मैं कोलकाता की गलियों से आया हुआ एक सामान्य लड़का हूं। जिसने कभी इतने बड़े सम्मान की कल्पना भी नहीं की थी। आज मैं और मेरा पूरा परिवार बेहद खुश है, और मैं अपनी इस खुशी को दुनिया भर में मेरे प्रशंसकों और शुभचिंतकों को समर्पित करता हूं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दे रहे हैं, बधाई
सिनेमा जगत में अपने योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता बॉलीवुड अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को बड़े-बड़े अभिनेताओं और सेलिब्रिटीज से बधाइयां मिल रही हैं। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अभिनेता को सम्मान के लिए बधाई देते हुए लिखा है।
Delighted that Shri Mithun Chakraborty Ji has been conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award, recognizing his unparalleled contributions to Indian cinema. He is a cultural icon, admired across generations for his versatile performances. Congratulations and best wishes to… https://t.co/aFpL2qMKlo
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2024
मुझे बहुत खुशी है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में अपने महान योगदान के लिए मान्यता और प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। मिथुन चक्रवर्ती भारत के कल्चरल आइकॉन हैं। और फिल्मों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को सालों तक पीढ़ियों द्वारा याद और सराहा जायेगा।
श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को बधाई और शुभकामनाएं!
आज के खास मौके पर आपको बतादें कि बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1976 में मृणाल सेन के साथ उनके द्वारा निर्देशित ड्रामा “मृगया” से की थी। जिससे मिथुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सन 1976 के बाद 1979 में मिथुन चक्रवर्ती की कई सुपर हिट फिल्में जैसे जासूसी, प्यार झुकता नहीं, डिस्को डांसर और कमांडो दी। आपको बता दें मिथुन चक्रवर्ती एक दशक में 100 से ज्यादा फिल्में करने और उनमें मुख्य किरदार निभाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम पर दर्ज करवा चुके हैं।
मिथुन चक्रवर्ती अपने करियर में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिनेता हैं। जिन्हें आजतक “जिमी-जिमी” और “आई एम ए डिस्को डांसर” जैसे एवर ग्रीन गानों पर आईकॉनिक परफॉर्मेस के लिए याद किया जाता है।
